जिद्द कहीं जड़ न बन जाए
किसी भी लक्ष्य को पाने के लिये मेहनत और लगन के साथ सार्थक कोशिश और उन कोशिशों में सही दिशा का ज्ञान होना जरूरी है। जरूरत इस बात की भी होनी चाहिए कि जो लक्ष्य हम पाना चाहते हैं उन रास्तों में चल पाने की क्षमता हममें कितनी है। यह भी होता है कि हमारी दिमागी संरचना और हमारी रुचियाँ कहीं और होती हैं और हमने कुछ और विषय लिया होता है। इसके अलावा कई बार भ्रामक स्थितियों के सहारे लम्बे समय तक चलते हुए मनचाहे लक्ष्य तक पहुंचने के रास्ते को न छोड़ने की जिद्द दिमाग के भीतर बैठ जाती है।
कोई भी शीर्ष पर पहुँचकर एक अच्छा जीवन जीने के सपने देखता है। इसके लिये प्रयास भी कई होते हैं, लेकिन उन प्रयासों का कोई शॉर्टकट नहीं होता। शीर्ष पर पहुँचने के लिये संघर्ष की जरूरत होती है और हर एक गुज़रता दिन मुश्किलें बढ़ाता जाता है। आप अगले दिन पर कोई काम नहीं टाल सकते और अगर टालते हैं तो आपके द्वारा सुने गए सभी मोटिवेशनल बातों का कोई फायदा नहीं होगा। उन भाषणों में अपने लक्ष्य तक पहुँचने की जिद्द के लिये जो बात कही गई थी, वह भी प्रैक्टिकल जीवन में आधारहीन ही साबित होगी।
अब जैसे कोई आई ए एस अथवा कुछ अन्य बनने के अपने सपने को पूरा करने की कोशिश में कामयाब नहीं हो पा रहा तो इसका यह मतलब नहीं कि वह अपना सबकुछ सिर्फ इसलिये बर्बाद कर दे कि उसकी यह जिद्द पूरी नहीं हो पा रही। सम्भव है कि पूरी संरचना में कहीं कमी है और शायद सम्भावनाएँ कहीं और हैं। समय रहते इसे समझ लेना बेहतर होगा ताकि जिस जीवन की तलाश है, उसे कहीं और से हासिल किया जाए। यानी कि हम अगर अपने जीवन में अपने, अपनो और समाज के लिये अच्छा करना चाहते हैं तो रास्ते दूसरे भी हैं। क्योंकि किसी ने अगर हमारी बुद्धि को देखते हुए आई ए एस बनने की बात कही थी तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं था कि यह हमारी जिद्द में शामिल हो जाए। जिद्द होना जरूरी है ताकि कोई चीज़ हासिल हो जाए, जैसे बच्चों की जिद्द उनकी मनचाही चीजें हासिल करने में मदद कर सकती है, लेकिन जिद्द अगर जड़ बन जाए तो यह विनाश की ओर का रास्ता है।
किसी भी लक्ष्य के लिये कई रास्ते होते हैं और उन रास्तों का चुनाव दूसरों के सुझाव, अपने अनुभव और संभावनाओं के आधार पर होता है। चुनिंदा लोग जिन्होंने किसी ओहदे को धारण किया है, तो हमें पहले अपनी दिमागी संरचना और क्षमता को जान लेना चाहिये, क्योंकि प्रश्नों के उत्तर सिर्फ सम्भावनाओं से सही नहीं होते, बल्कि उसके लिये आधार जानना जरूरी होता है।
जिद्द लक्ष्य की प्राप्ति के लिये सही है, लेकिन "लक्ष्य क्या है ?" इसका ज्ञान हो जाने पर जिद्द को जड़ होने से पहले बच निकलने का सही रास्ता मिल जाएगा। हम अच्छा और सार्थक जीवन चाहते हैं, इसके लिये थोड़ा लम्बा रास्ता शॉर्टकट के लुभावने रास्ते से बेहतर है। क्योंकि किसी भी फील्ड में मेहनत तो करनी ही होती है और अगर मेहनत ही करनी है तब अपनी क्षमता को परखना जरूरी होगा।
🌿🍃
--------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Stubbornness does not become root anywhere
To achieve any goal, it is necessary to make meaningful efforts with hard work and dedication and to have knowledge of the right direction in those efforts. There should also be a need that how much we have the ability to walk in those paths that we want to achieve. It also happens that our brain structure and our interests are elsewhere and we have taken up some other subject. Apart from this, many times the stubbornness of not leaving the path of reaching the desired goal while walking for a long time with the help of confusing situations settles within the mind.
One dreams of reaching the top and living a good life. Efforts are also many for this, but there is no shortcut to those efforts. It takes struggle to reach the top and every passing day adds to the difficulties. You cannot postpone any work on the next day and if you postpone then all the motivational things you have heard will be of no use. Whatever was said in those speeches for the stubbornness of reaching their goal, it will also prove to be baseless in practical life.
Now just as someone is not able to succeed in trying to fulfill his dream of becoming an IAS or some other, it does not mean that we should waste everything just because his stubbornness is not being fulfilled. It is possible that the whole structure is lacking somewhere and perhaps the possibilities are elsewhere. It would be better to understand this in time so that the life that one is looking for can be achieved from somewhere else. That is, if we want to do good in our life for ourselves, our loved ones and society, then there are other ways too. Because if someone had talked about becoming an IAS keeping in mind our intelligence, then it did not mean at all that it should be included in our stubbornness. It is necessary to have stubbornness so that something can be achieved, just like the stubbornness of children can help them to achieve what they want, but if stubbornness becomes a root then it is the road to destruction.
There are many paths towards any goal and those paths are selected on the basis of suggestions of others, own experience and possibilities. Selected people who have held a position, then we should first know our brain structure and capacity, because the answers to the questions are not just correct by the possibilities, but for that it is necessary to know the basis.
Persistence is good for achieving the goal, but "what is the goal?" Knowing this, stubbornness will find the right way to escape before it takes root. We want a good and meaningful life, for this a little long way is better than a tempting path of shortcuts. Because in any field one has to work hard and if hard work is to be done then it will be necessary to test our ability.
🍃🌿
--------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹