बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं
जरूरतों पर निर्भर है
किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझा जा सकेगा और उस काम को बेहतर तरीके से करने की समझ आ सकेगी। मसलन अगर आपके हाथों में हुनर है तो आप अपने सिलाई करने के हुनर को कमाई का साधन बना सकते हैं, लकड़ियों से सुंदर साज-सज्जा की वस्तुएँ बनाकर उसे बाजार में ला सकते हैं, यहाँ तक कि छोटे बच्चों को पढ़ाकर भी कुछ रुपये कमा सकते हैं आदि।
आजकल इंटरनेट के माध्यम से सीखने-सिखाने की सुविधाएँ वीडियोज के द्वारा आम प्रचलन में है। हम कई चीजें आसानी से सीख और समझ सकते हैं। कला, गृह-उद्योग, बाजार की जानकारी आदि इंटरनेट के द्वारा आसानी से समझी जा सकती हैं। सारी चीजें आसान हो गयीं हैं और कुछ आसान दिखती है।
आप संगीत में रुचि रखते हैं तो किसी वाद्ययंत्र को भी वीडियोज के माध्यम से सीख सकते हैं, पेंटिंग में रुचि हैं तब आप ब्रुश का इस्तेमाल भी सीख सकते हैं। यहाँ तक कि कुछ चीज़ें इतनी सरल दिखती हैं जिन्हें आप सीखना चाहते हैं। फिर भी अगर आप कुछ उन चीजों को सीखकर बाजार में लाना और रुपये कमाने की इच्छा रखते हैं, तब यह जान लेना आपके लिये सही होगा कि आप खुद उसमें कितने प्रतिशत तक और कबतक अपना समय, अपनी मेहनत दे पाएँगे। क्योंकि जितनी आसान विधि और संसाधन दिखते है, उन्हें व्यवहारिक जीवन में किया जाना उतना सरल नहीं होता।
मसलन कि आप अच्छा खाना बनाते हैं तो समोसे और चाट बनाकर उससे रुपये कमा लेना इतना आसान नहीं होगा। ठीक इसी प्रकार अगर आप अच्छे पेंटर हैं तो आपकी कलाकृति बाजार में बिक जाएँ और उनके अच्छे मूल्य मिले यह इतना सरल नहीं होगा। एक बात यह भी है कि अगर आपने बहुत मेहनत से वीडियोज देखकर मिट्टी से घड़े बनाना सीख भी लिया है, तो आप इसे बाजार में लाकर अच्छी कीमतों में बेंच दें यह भी सरल नहीं। क्योंकि बाज़ार और बाज़ारवाद कुछ बातों पर निर्भर करती हैं जो सफल होने और असफल होने की सीमा को तय करती है।
हम जब भी बाज़ार से जो चीजें खरीदते हैं, तब उसकी क्वालिटी, कीमत और सबसे बड़ी बात कि उसकी क्या जरूरत है, इस ओर ध्यान देते हैं। बाज़ार में भी दुकानदार ग्राहकों की जरूरतों और उसकी माँग के अनुसार ही किसी चीज़ को रखता और बेचता है। दुकानदार के लिये भी अपने फायदे की चीज़ों को रखना होता है, वर्ना चीजें रखीं बेकार हो जाती हैं। मसलन कि आप मिट्टी के बहुत अच्छे खिलौने बाजार में बेचना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप उस जगह में ग्राहकों की पसंद और रुझान को देखेंगे। दुकानदार अपनी सारी व्यवस्था और ग्राहकों की खरीद प्रणाली को देखते हुए ही आपसे सामान लेना चाहेंगे। यानी कुल मिलाकर आपने पूरी मेहनत कर मिट्टी के खिलौने बनाना सीख भी जाते हैं और अपना कीमती समय देकर बहुत सारे खिलौने बनाकर उसे दुकानों में बेचना चाहते हैं, तब भी यह जरूरी नहीं कि सभी दुकानदार आपके खिलौने खरीद ले और आपको उसकी कीमत मिले। क्योंकि सम्भव है लोगों की माँग मिट्टी की जगह इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों में अधिक हो।
हाँ, अगर आप अपनी मेहनत की सही कीमत चाहते हैं, तब पहले यह देखना होगा कि आप मूल रूप से किस फील्ड में सही हैं। यानी आप कलात्मक हैं तब आप किसी भी कला को भविष्य में और निखार सकते हैं और अगर आप टेक्निकल हैं, तब आपके लिये कला के किसी भी बात से जुड़ी चीज़ अधिक समय तक क्या, शुरुआत में भी जटिल मालूम होगी। क्योंकि अच्छे समोसे बनाना और उसके माध्यम से रुपये कमा लेने में काफी फर्क होता है। बाजार में अन्य और भी आपसे बेहतर हो सकते हैं तो जरूरी होगा कि समोसों की जगह कुछ और बनाएँ ताकि लोगों का ध्यान जाए और जो उस इलाके में नहीं मिलता हो। ठीक इसी प्रकार आप मिट्टी के खिलौनों में परिवर्तन लाएँ, मसलन वे सुंदर वस्तुएँ जो गृह सज्जा के साथ शिक्षा और आधुनिकता को भी दर्शाता हो। इन सब बातों के अलावा आपको बड़े बाज़ार की जरूरत होगी जहाँ अच्छी कीमत मिल सके।
🔹🔹🔹
----- रश्मि पाठक
🌼🌸
The policy of marketism is dependent on needs, not labor
There is nothing wrong in starting a new job. First there will be a beginning, only then it will be understood and understanding of how to do that work in a better way. For example, if you have skills in your hands, then you can make your sewing skills a means of earning, you can make beautiful furnishings from wood and bring them to the market, even by teaching small children you can earn some money etc.
Nowadays, the facilities of teaching-learning through the Internet are in common practice through videos. We can learn and understand many things easily. Art, home-industry, market information etc. can be easily understood through the Internet. Everything has become easier and some seem easier.
If you are interested in music then you can also learn any instrument through videos, if you are interested in painting then you can also learn to use the brush. Even some things look so simple that you want to learn. Still, if you want to learn some of those things and bring them into the market and earn money, then it will be right for you to know that up to what percentage and for how long you yourself will be able to give your time, your hard work. Because as easy as methods and resources appear, they are not as easy to do in practical life.
For example, if you cook good food, then making samosas and chaat and earning money from it will not be so easy. Similarly, if you are a good painter then it will not be so easy to sell your artwork in the market and get good price for them. There is also one thing that even if you have learned to make pots out of clay by watching videos very hard, then you bring it in the market and sell it at good prices, it is also not easy. Because market and marketism depend on certain factors which determine the extent of success and failure.
Whenever we buy things from the market, then we pay attention to its quality, price and above all what is its need. Even in the market, the shopkeeper keeps and sells something according to the needs and demand of the customers. The shopkeeper also has to keep things of his own benefit, otherwise the things kept become useless. For example, if you want to sell very good clay toys in the market, then first of all you will see the preferences and trends of the customers in that place. The shopkeepers would like to take the same from you considering all their arrangements and the purchase system of the customers. That is, overall you learn to make clay toys by working hard and you want to make many toys and sell them in shops by giving your precious time, even then it is not necessary that all the shopkeepers buy your toys and you get its price. Because it is possible that the demand of people is more in electronic toys than in clay.
Yes, if you want the right price for your hard work, then first you have to see in which field you are basically right. That is, if you are artistic, then you can further refine any art in the future and if you are technical, then for you anything related to any matter of art will seem complicated for a long time, even in the beginning. Because there is a big difference between making good samosas and earning money through it. Others in the market may be better than you, so it will be necessary to replace the samosas with something else so that people get attention and which is not available in that area. In the same way, you bring changes in clay toys, such as those beautiful objects that reflect education and modernity along with home decor. Apart from all these things you will need a big market where you can get good price.
🔹🔹🔹
--- Rashmi Pathak
चित्र: साभार गूगल
No comments:
Post a Comment