Wednesday, April 28, 2021

वर्तमान हालात और हमारा भविष्य


वर्तमान हालात और हमारा भविष्य

घर की चारदीवारी और अगर घर में खुला स्पेस हो तो सौभाग्य है, क्योंकि तब बाहर खुले वातावरण से सम्पर्क किया जा सकता है। वैसे तो खुद को व्यस्त रखना ही शांत मन के लिए सबसे सरल उपाय है, लेकिन व्यस्तता भी कैसी? रोज़मर्रा के वही काम, वही एक सी दिनचर्या आदि से बोझिलता मन पर हावी होती है। हर बार खुद को समझाना इतना भी आसान नहीं होता, क्योंकि मन भय से घिरा है और यह भय सकारात्मक सोच की दिशा में बाधा है।
एक बात होती है-अनुशासन की जो किसी भी दिशा से भूले-भटके अपने सही स्थान पर वापस आ जाती है। अनुशाषित दिनचर्या वर्तमान की परिस्थितियों में मन को स्थिर रखने का कारगर उपाय है। हम सिर्फ और सिर्फ अपने रोज के कामों को क्रमबद्ध तरीके से करते हैं तब यह सोचना कि क्या अच्छा है और क्या बुरा यह कम हो जाता है। सबसे बड़ी बात यह कि अगर सीमित साधनों में रहने के तरीकों को खोजा जाए तब यह और भी सरल होता है कि हम किसी और से तुलना करते हुए हताश नहीं होते। हालांकि, यहाँ बात जब वर्तमान परिस्थितियों की है तब सीमित संसाधनों में रहने का प्रबंधन अनुशासन का एक रूप होगा। 
वैसे तुलना करने का अर्थ सिर्फ अवसाद या निराशा और गर्व या अभिमान का प्रदर्शन ही नहीं होता बल्कि, यह कई बार सही राह और सकारात्मक ऊर्जा का भी स्त्रोत होता है। 
कई बार मन व्यथित होने और अकेले दिशाहीन होने के बाद अगर अपने ही परिचितों में किसी की जीवनशैली अगर प्रभावित करती हो तो उसी तरह खुद को रखकर या कल्पना कर लेने से उत्साह और ऊर्जा को हम वापस ला सकते हैं।
🍂🍃🌿
---------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

Present situation and our future

The boundary wall of the house and if there is open space in the house, then good luck, because then the open environment outside can be approached.  Although keeping yourself busy is the simplest solution for a calm mind, but how is busyness?  With the same daily routine, same routine, etc., burdens dominate the mind.  It is not easy to explain yourself every time, because the mind is surrounded by fear and this fear is a hindrance towards positive thinking.
  There is one thing - that of discipline, which is forgotten from any direction, comes back to its rightful place.  A disciplined routine is an effective way of keeping the mind stable in the present circumstances.  We just and only do our daily chores in a systematic way, then thinking what is good and what is bad reduces it.  The biggest thing is that if we find ways to live in limited means, then it is even simpler that we are not desperate to compare ourselves to anyone else.  However, when it comes to the present situation, management of limited resources will be a form of discipline.
  By the way comparison does not only mean the display of depression or despair and pride, but it is also a source of positive path and positive energy at times.
  Many times, if the mind gets upset and alone, if one affects the lifestyle of one's own acquaintances, then by keeping or imagining ourselves in the same way, we can bring back the enthusiasm and energy.
  🍂🍃🌿
  --------- Rashmi Pathak

  चित्र: साभार गूगल
  

Friday, April 23, 2021

एक खुली खिड़की और किताबों का संसार

एक खुली खिड़की और किताबों का संसार

बहुत छोटी थी, शायद 6-7 साल की उम्र रही होगी तब पापा ने मेरे शांत-एकांत स्वभाव को देखते हुए एक कहानी सुनाई थी-दी ओपन विंडो(एच् एच् मुनरो की ) एक दिलचस्प कहानी। कुछ कहानियाँ ऐसे तो कितनी साधारण होती हुई भी अद्भुत होती है। एक और कहानी याद आती है जिसे मैंने 9-10 साल की उम्र में पढ़ी थी और आज भी याद है- अलेक्जेंडर ग्रीन की हिंदी अनुवाद  "पिता का क्रोध"।
लेकिन ओपन विंडो वाली वेरा और पिता का क्रोध वाले टॉम ने मिलाजुला कर एक बड़ी ख्वाहिश सामने रख दी थी जिसकी कल्पनाओं में मेरे पर्सनल लाइब्रेरी के एकांत कोने की खिड़की जंगल की ओर खुलती थी जहाँ बड़े दरख़्त, चिड़ियाँ, तालाब और पहाड़ों को देख पाने के लिये काफी थी।
किताबों का संसार जादुई है जिसमें डूब कर इस वास्तविक संसार का सामना किया जा सकता है। किताबें एक सच्चे दोस्त, मार्गदर्शक की तरह होती हैं जो एकांत में सुकून और अकेलेपन में सहारा बनती हैं। कोई बच्चा जब किताबों के पन्ने पलटने में आनंद पाता है तब वह इस स्पर्श से कल्पनाओं की लकीरें खींचता हुआ जीवन की हर जिज्ञासा का हल ढूंढता चला जाता है। 
आज वर्तमान इतने क्षतिग्रस्त हालात में है तब मन को शांतचित्त करने का सबसे बेहतरीन उपाय किताबों से बेहतर क्या है, जो इतनी सरलता से मिल सकती है। खासकर बुजुर्ग और बच्चे जो घरों में एक जैसे माहौल से परेशान हैं, उनके लिये किताबें बेहतर विकल्प हैं। विश्व पुस्तक दिवस पर समय के  जो किताबों से दूरी बढ़ सी गई है, यह समझने के लिये मजबूर करती है कि पिछली सदियों में बचपन बगैर गैजेट्स आदि के कैसे गुज़रे थे, जब कोई किताब पूरी पढ़ लेने की धुन होती थी। और कैसे पत्रिकाओं के मासिक अंक आने की प्रतीक्षा रहा करती थी।
📓✏️📖

------------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

The open window and the world of books

 When I was very young, I would have been 6-7 years old, when Papa told me a story in view of my quiet and secluded nature - the open window (of H H Munro), an interesting story.  Some stories are so amazing how simple it is.  I remember another story that I read at the age of 9–10 and I still remember it - Alexander Green's Hindi translation of "Father's Wrath".
 But Vera with an open window and Tom, the father's wrath, had put together a big desire in whose imaginations the window of the secluded corner of my personal library opened towards the forest where big trees, birds, ponds and mountains could be seen.  It was enough.
 The world of books is magical in which this real world can be faced by drowning.  Books are like a true friend, guide who is relaxed in solitude and recourse to loneliness.  When a child takes pleasure in turning the pages of books, then by this touch, he goes on searching for solutions to every curiosity of life, drawing the lines of imagination.
 Today the present is in such a damaged condition, then what is the best way to calm the mind than books, which can be found so easily.  Books are a better option for the elderly and children, who are troubled by the same atmosphere in their homes.  On World Book Day, the time which has increased the distance from books, it forces us to understand how the childhood had passed without gadgets etc. in the past centuries, when a book was tuned to read it completely.  And how we used to wait for the monthly issue of magazines.
 📘✏️📖
     ------------ Rashmi Pathak
चित्र:  साभार गूगल

Wednesday, April 21, 2021

स्वप्न और यथार्थ

स्वप्न और यथार्थ

बहुत बड़ा बाजार और कितनी ही खूबसूरत चीजें लेकिन, जेबें खाली थीं। हाँ जेबें नहीं पर्स खाली थीं कहना बेहतर होगा। घर लौटना है, रास्ता नही मिल रहा। शुक्र है मोबाइल में नेटवर्क है। सामने विशाल समंदर है, उस पार जाना कितना मुश्किल। एक परिवार ने सहायता की है, अपना बड़ा सा पालतू जीव लाकर। ये समंदर पार कैसे होगा, मैंने पूछा है। 'विश्वास करो' इस पर और मैंने उस जीव को देखा है जो कुछ कुछ पांडा जैसा है। वह मुस्करा रहा था और मैंने विश्वास किया। समंदर का पानी कम हुआ था।
कुछ दिनों से श्रीमद्भगवतगीता को पढ़ रही हूँ। दादाजी की है, कितनी पुरानी जिल्द वाली किताब। क्या गीता समंदर है, फिर यह जीव कौन है। स्वप्न है विस्तार है लेकिन विचारों की सीमा तय नहीं है। भगवतगीता हर किसी के लिये अपने अर्थ रखती है। 
हमारा वर्तमान इसी अथाह समंदर को पार करने जैसा मुश्किल लगता है, लेकिन हमारा विश्वास ही हमें किनारे तक लेकर जाएगा। और यह नियति है, इसके रास्ते ही होकर गुजरना है, सावधानी पूर्वक भयमुक्त होकर। 
🌿🍃🌼
         --------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

Swapn aur Yatharth

 Very big market and many beautiful things but, the pockets were empty.  Yes, it was better to say no purse  were empty.  Have to return home, can't find a way.  Thankfully mobile has a network.  There is a huge sea in front, how difficult it is to go beyond that.  A family has assisted, bringing their own large pet.  How will this cross the sea, I have asked.  'Believe' on this and I have seen the creature that is somewhat like a panda.  He was smiling and I believed him.  Sea water was reduced.
 I have been reading Srimadbhagwadgeeta for a few days.  Grandpa's book, how old the book is.  Is Geeta the sea, then who is this creature?  There is a dream, but there is no limit to the thoughts.  The Bhagawdgeeta holds its own meaning for everyone.
 Our present seems as difficult as crossing this bottomless sea, but our faith will only take us to the shore.  And this is destiny, it has to pass through its path, being preemptively fearless.
 🍃🌿🌼
          --------Rashmi Pathak
चित्र: रश्मि पाठक (बोर्ड पेंटिंग)

Tuesday, April 20, 2021

स्वप्न और विस्तार

 

देखा और देखती रही। एक भीड़ थी जिसमें वानर और रीछ जाति चली जा रही थी। उनमें ही जामवन्त दिखाई दे गए। उनसे पूछा कि आप सभी प्रभु राम को छोड़ कहाँ जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब वे राम के साथ नहीं रह सकते। फिर देखा कि राम जी अकेले हैं। मैं सोचने लगी कि राम जी यूँ अकेले रह गए तो....। फिर देखा 8-10 साल के बच्चे-बच्चियाँ खड़े हैं। राम जी के सुकुमार चेहरे पर वानर सेना के जाने की पीड़ा हल्के सन्तोष में बदल गई है। वे उन बच्चों को एक-एक कर माथे पर टीका लगा रहे हैं। नई उम्र, नए समय के बच्चे राम जी के पास उत्साह से खड़े हैं। 
रात अचानक ही मेरी नींद टूटी थी। स्वप्न का अर्थ समझ नहीं आया और काफी देर तक सोचती रही थी। नींद हावी थी और मैं पुनः सो गई। सुबह-सवेरे खिड़की से ताजी हवा के झोंके से जाग गई, सबकुछ बहुत अच्छा लगा था। वही कमरा, वही बिस्तर, वही टेबल, कुर्सी, दरवाजा, खिड़की, खिड़की से दिखते दृश्य, लेकिन जैसे सबकुछ नया था। 
खुद को ऊर्जावान और आने वाले कल के लिये तैयार करना है तो पिछली सभी सीखों, भावनाओं, आदर्शों आदि के साथ आने वाले कल की रूपरेखा तैयार करनी होगी। प्रभु राम ने यही तो समझाया था ...और यह भी कि सबों को साथ लेकर चलना अकेले चलने से बेहतर है। 
जय श्री राम 🙏🌼🌸🏵️

           ------- रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

Dream and detail

 Looked and kept watching.  There was a crowd in which the apes and badgers were going away.  Jamwant appeared in them only.  I asked where all of you are going except Lord Rama.
 He said that he can no longer be with Rama.  Then saw that Ram ji is alone.  I started thinking that if Ram Ji was left alone….  Then saw 8-10 years old children and girls standing.  The pain of going to the army of monkeys on the tender face of Ram ji has turned into a mild satisfaction.  They are vaccinating those children one by one on the forehead.  New age, new time children are standing enthusiastically near Ram ji.
 I suddenly had a sleepless night.  Did not understand the meaning of the dream and kept thinking for a long time.  Sleep prevailed and I slept again.  Woke up from the window in the morning with a breath of fresh air, everything was very nice.  Same room, same bed, same table, chair, door, window, window view, but like everything was new.
 If you have to prepare yourself for energetic and tomorrow, then you will have to prepare the future for tomorrow with all the previous learning, feelings, ideals etc.  This is what Lord Rama had explained… and also that walking with everyone is better than walking alone.
 Jai Shri Ram 🙏🌸🌼🏵️

            ------- Rashmi Pathak
चित्र: साभार गूूूगल

Monday, April 19, 2021

अचानक से उदासी के बादल हटे

अचानक से उदासी के बादल हटे

 अनिश्चितता जीवन को बोझिल और भविष्य की सुखद कल्पनाओं से दूर कर देती हैं। 
विगत साल से कोरोना ने जीवन अस्तव्यस्त तो किया ही है और ऐसे में अपनी निजी परेशानी और भी अधिक भयावह जान पड़ती है।
वैसे इन सबों के बीच आप या हम मोटिवेशनल वीडियो आदि देखकर लम्बे समय तक शान्त नहीं रह सकते, कम से कम वे तो नहीं जिनके विचार मन पर हावी होते हों और जो जीवन में एक सपने को लेकर चल रहे हों।
शाम होते ही उदासी जैसे घर को घेरने लगती है, इसलिये अपने एक परिचित अंकल जी के शॉप पर गई। उनकी दुकान उनके घर में ही है, अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ मास्क लगाकर बहुत सावधानी से कुछ जरूरत की चीजें देखने लगी। अंकल ने कहा- "कुछ अच्छे खिलौने अंदर आकर देख सकती हैं।"
शॉप के अंदर जाते हुए काफी रोमांचक अनुभव हुआ और अंदर ढेर सारी जरूरत की चीजें। "शायद गलियारे से गुजरते यह बड़ा हॉल रहा होगा, कबट में चीजें रखी थीं और सोफे बीच में बेतरतीब रखे थे। ठीक सामने घर के पीछे का दरवाजा था जिसके आधे खुले भाग से हवा में हिलते पत्ते दिख रहे थे। बेटी श्री जो घर के एक ही वातावरण से परेशान थी, काफी खुश  खिलौनों, झूलों, साईकल, किताबों आदि को देखने में व्यस्त थी। मुझे लगा जैसे यही शांति है, अद्भुत आनंद, जैसे कहीं कोई समस्या नहीं और सारे काम आसान हैं।
मैं घर लौट आई थी और बेटी श्री अपने नए खिलौनों को पाकर खुश थी। "कोई जगह इतने प्रभवशाली रूप से मन को सकारात्मक ऊर्जा कैसे देती है?" मैंने सोचा था और इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि शायद कुछ सुखद घटनाएं या वैसा ही कुछ हमारे अतीत की कोमल यादों और विचारों से जुड़ा होता है और हम उसे पाकर आनंदित हो उठते हैं। यह स्वयं को मोटिवेट करने जैसा है, जो अधिक प्रभावशाली है। 
🌿🍃🍁
-------रश्मि पाठक

🔅🔅🔅🔅

Suddenly the cloud of sadness

  Uncertainty makes life cumbersome and away from pleasant imaginations of the future.
 Since last year, Corona has messed up his life and in such a situation his personal troubles seem even more frightening.
 By the way, you or we cannot keep calm for long by watching Motivational videos etc. among all these, at least not those whose thoughts dominate the mind and those who are carrying on a dream in life.
 As dusk starts to surround the house like sadness, so one of his acquaintances went to Uncle Ji's shop.  His shop is in his house, putting on a mask with my two-year-old daughter, and very carefully started looking for some necessities.  Uncle said- "Some nice toys can come in and see."
 Going inside the shop was a very exciting experience and lots of necessities inside.  "It might have been this big hall passing through the corridor, the cobwebs had things in place, and the couch placed randomly in the middle. Right in front was the back door of the house with half its open leaves showing air moving. Daughter Shree disturbed by the same environment, was very happy to see toys, swings, cycles, books etc. I felt like this is peace, wonderful bliss, as if there is no problem and all the work is easy.
 I had returned home and daughter Shree was happy to find her new toys.  "How does a place so positively give positive energy to the mind?"  I thought and came to the conclusion that maybe some pleasant events or something like that is associated with the soft memories and thoughts of our past and we get delighted by that.  It is like motivating yourself, which is more effective.
 🌿🍃🍁
 ------- Rashmi Pathak

चित्र: साभार गूूूगल

Saturday, April 17, 2021

माँ का होना और माँ होना

शीर्षक का होना जरूरी है इसलिये एक शीर्षक के माध्यम से अपनी बात कहना अधिक सरल है।
'जमीन और आसमान'

 बहुत दिनों से कुछ लिखना न हो पाया। लिखने की फुर्सत कहाँ, सिर्फ दिमाग मे विचार आते हैं और हवाओं में शब्द बनते गयाब हो जाते हैं। आज एक पोस्ट को देखा-पढ़ा और "माँ " शब्द के एहसास को सभी अनुभव करते हैं। माँ के पास होना और माँ होना, जहाँ एक ओर निश्चितता है वहीं दूसरी ओर गहरी चिंता। माँ के होने से सारी समस्याएँ सुलझ जाती हैं, सारी पीड़ा दूर हो जाती है और इक्छाएं बस कहने भर की देर है किसी न किसी तरह देर-सवेर पूरी हो जानी है। माँ होना बस एहसास है कि अपना वजूद अपनी परछाई सुरक्षित रहे रोशनी पड़ती रहे और सवेरे से शाम की किरणें घर की खिड़कियों से कमरों में आती रहे। चिड़ियों की आवाजें आंगन में गूंजती रहे और अमरूद के कच्चे-पक्के फल का स्वाद मिलता रहे। 
माँ का न होना ...किसी पंक्ति में छूटा शब्द है जिसे समझना मुश्किल नहीं लेकिन फिर भी अधूरापन साफ दिखाई देता है, स्पर्श के बिना सिर्फ शब्दों से जानने की कोशिश मात्र।
🌿🌾🌼
     ----रश्मि पाठक
🔹🔹🔹🔹🔹
It is necessary to have a title, so it is easier to speak through a title.
 'Land and sky'

  Could not write anything for many days.  Where is the time to write, only thoughts come to the mind and the words in the air become clogged.  Today read and read a post and all feel the feeling of the word "mother".  Being near and being a mother, where there is certainty on the one hand, and deep concern on the other side.  All problems are solved by being a mother, all pain is removed and wish is just to say that somehow it is late to be completed somehow.  To be a mother is to realize that your own shadow is safe, and the lights keep on coming, and in the morning the rays of the evening come from the windows of the house to the rooms.  The sounds of sparrows kept echoing in the courtyard and the taste of the raw-cooked fruit of guava continued.
 The absence of a mother ... is a missing word in a line that is not difficult to understand, but still the incompleteness is clearly visible, just trying to learn from words without touch.
 🌿🍃🌾
      ----Rashmi Pathak
 चित्र: बोर्ड पेंटिंग-रश्मि पाठक

Thursday, April 15, 2021

कुछ समय के लिये अतीत में जाना

समय पीछे मुड़ चला, हम आगे बढ़ चले

लम्बे समय के बाद घर की खाली जमीन पर बच्चों को फिर से खेलते देखना, सुखद आश्चर्य से भर गया। अचानक से लगा जैसे सभी बच्चे कितने बड़े हो गए, लेकिन बचपन की वे यादें बाकी थीं। अपने से छोटे भाई-बहन के साथ वैसे ही पकड़म-पकड़ाई, लुकाछिपी का खेल खेलते बीती यादें संजोने लगे थे। और उन्हें देखना अतीत को धरातल पर लाना था, अब वो समय और सदियां कहाँ से लौटेंगी, अब वो उम्र कहाँ से लौटेगी। अब वर्तमान है, सपने हैं, संघर्ष है और एक जंग है ...जीतना है, हर हाल में जीतना है। अतीत से लौटने के बाद भविष्य में झांकना है, यही हाँ यही सच है।
खेल खत्म हुआ था, मैं लौट कर भी वहीं थी, बच्चे पूरी तरह लौट चुके थे...अपनी किताबों में, इंटरनेट पर और गर्मागर्म चाय की प्यालियों में अपने छोटे भाई-बहन को आश्चर्य में डालते हुए जो अब अपने खिलौनों से खेलने में लगे थे।
🍃🍂
----------रश्मि पाठक
🎸🎤🥁

Time turned back, we moved forward

After a long time, watching the children play again on the empty ground of the house was filled with pleasant surprises.  Suddenly it seemed as if all the children had grown up, but those memories of childhood were left.  Likewise with his younger siblings, he had begun to cherish past memories while playing a game of hide and seek.  And to see them was to bring the past to the ground, now where will those times and centuries return, now where will that age come back.  Now it is present, there are dreams, there is struggle and there is a war ... to win, to win in any case.  After returning from the past, one has to look into the future, that is true.
The game was over, I was still there after returning, the children had returned completely… in their books, on the internet and in hot tea cups to surprise their younger siblings who are now playing with their toys  Was engaged
🍃🍂
---------- Rashmi Pathak

चित्र: साभार गूगल

Wednesday, April 14, 2021

पिछले पन्नों की लिखावट

पिछले पन्नों की लिखावट

तस्वीर और तकदीर में फर्क एक यह भी है कि तस्वीरों को अपने हिसाब से खूबसूरत बनाया जा सकता है लेकिन, तकदीर को खूबसूरत रास्ते पर लाने के लिये बड़ी सख्त मेहनत करनी होती है।
आजकल जबकि दुनिया की माया से सुदूर भ्रमण रहा है तो अपने भीतर जिसके रास्ते पिछली यादों में भटकते हुए बीता। याद आता है कि श्लोकों मंत्रों के शब्द कैसे कानों में गूंजा करते थे। घर से बहुत दूर तो नहीं, एक मंदिर से हर सुबह श्लोक, भक्ति गीत की आवाज़ से नींद खुलती और सुबह एक नयी सुबह होती। बचपन बहुत कम अपने गाँव छुट्टियों के समय ही जाना हुआ और मीठी यादों को लिए छुकछुक गाड़ी से उदासी के साथ शहर वापसी। बाबा की दिनचर्या और दादी जी के भगवतगीता की किताब से नियम से जैसे परीक्षा की कठिन पढ़ाई। उन किताबों की कहानी और सिर्फ यह याद रह जाना कि एक संस्कारी घर का तोता भी कितने पुण्यों को प्राप्त कर पाया था। 
हम 80s -90s के समय वाले न इधर के हैं न उधर के, यानि हम संस्कारों-संस्कृति से भी गहरे जुड़े रहे और कुछ हिप-हॉप में भी इंटरेस्टेड रहे। परिणाम विशेष नहीं रहा बस शायद दो संस्कृतियों के सेतु बने रहे। वर्तमान अलग है, सोच और टेक्नोलॉजि में भी आधुनिकता है, लेकिन यहाँ अपनी दादी जी की वह कथा याद आती है जिसमें दो तोते जब अलग-अलग घरों में गए तब उनमें एक संस्कारी और महाज्ञानी बना और दूसरा... तोतों में भी फर्क है। वैसे तोते और मानव में फर्क है, फिर भी कथा का अपना संदेश है। 
🌿🍁
       -------- रश्मि पाठक
🔹🔹🔹🌼🌾

Handwriting of previous pages

 The difference between the picture and the fate is also that the pictures can be made beautiful according to their own but, it takes a lot of hard work to get the fortune on the beautiful path.
 Nowadays, while the world has been traveling far away from the illusion, the path within which has gone wandering in the past memories.  Remember how the words of Shlokas mantras used to resonate in the ears.  Not far from home, every morning shloka from a temple, the sound of devotional songs would open the sleep and it would be a new morning.  As a child, very little was known during his village vacations and return to the city with sadness in a carriage of sweet memories.  From the rules of Baba's routine and grandmother's book to Bhagwatgita, like the hard reading of exams.  The story of those books and just remembering how many merits a parrot from a cultured house could achieve.
 We are neither here nor there during the 80s-90s, ie we were deeply involved in the culture and were interested in some hip-hop as well.  The result was not special but perhaps the bridges of the two cultures remained.  The present is different, there is also modernity in thinking and technology, but here we remember the story of my grandmother in which two parrots went to different houses, one of them became a cultist and a monologist and the other ... there is a difference between parrots as well.  .  Although there is a difference between a parrot and a human, the story has its own message.
 🍃🍂
        --------  Rashmi Pathak
चित्र:  साभार गूगल

वक़्त का इशारा

वक़्त हमें अपने इशारों से समझाता है, इतनी बारीकी से कि कई बार समझना कितना मुश्किल है। आज पापा से चर्चा हुई, ऐसे तो चर्चाओं का वक़्त नहीं लेकिन कभी इत्तिफाक होते हैं। 
"आप क्या कर रहे हैं," मैंने पूछा था।
"कुछ खास नहीं अपनी अबतक की रचनाएँ समेट रहा हूँ, कुछ नया लिखने का वक़्त नहीं। पुराना समेट लूँ," पापा ने कहा।
"मैं अपने बेतरतीब पड़े पन्नों, फाइलों को समेटना चाहती हूँ, लेकिन नया कितना कुछ लिखना है, मुझे भी वक़्त नहीं मिलता," मैंने कहा था।
"हमारे लेखेजोखे हमेशा से बिखरे होते हैं, यहाँ-वहाँ हर जगह।"
🍂🍃
        --------------®️रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

Time explains to us with its own gestures, so closely that it is difficult to understand at times. Discussed with father today, there is no time for such discussions but sometimes there are coincidences.
 "What are you doing," I asked.
 "Nothing special, I am covering my compositions so far, no time to write anything new. Take the old one," Papa said.
 "I want to wrap up my random pages, files, but I don't get the time to write anything new," I said.
 "Our accounts are always scattered, here and there everywhere."
 🍃🌿
         -------------- ®Rashmi Pathak

चित्र: साभार सोशल मीडिया

Tuesday, April 13, 2021

आत्मशक्ति

शक्ति आराधना साधना मौन और प्रलय

आप अपने आप को चाह कर भी नहीं बदल पा रहे हैं। आप कोशिश करने की बात कहते हैं, लेकिन वे कोशिशें कामयाब नहीं होती। लम्बे समय तक एक जैसे ही चलते चले जाना और आगे भी उसी तरह उसी रफ्तार के साथ गुज़रता यह समय। लेकिन नहीं, इस समय की रफ्तार एक सी नहीं होती, आपके अनुसार समय नहीं होता, आप बदलाव नहीं ला रहे तब समय बदलेगा और फिर आपमें, आपके आसपास सबकुछ बदल जाएगा। आपने इसकी कल्पना नहीं की थी, लेकिन... समय ने आपको कुछ आगाह किया था। ओह! आपने शायद ध्यान नहीं दिया। 
कोई बात नहीं, अब उसे फिर से उसी क्रम में ले जाते हैं, लेकिन आए बदलाव के साथ। 
🌿🍃
---@रश्मि पाठक
🍂🍃

Shakti Worship, Silence, Silence and Holocaust

 You are not able to change even by wishing yourself.  You say to try, but those efforts do not succeed.  This time would go on going the same way for a long time and go ahead with the same speed in the same way.  
But no, the pace of this time is not the same, according to you there is no time, you are not making changes, then time will change and then in you, everything around you will change.  You didn't imagine it, but ... time warned you something.  Oh, is that so!  You probably didn't notice.
 No problem, now let's take it again in the same order, but with the change.
🍃🌿
------- Rashmi Pathak
 
फ़ोटो: कैनवास पेंटिंग- रश्मि पाठक

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं         जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...