अपनी कमजोरी का कारण समझें
कमज़ोर होने की कीमत चुकानी पड़ती है, इसलिये स्वयं को इस काबिल बनाना चाहिये कि आप भीतर और बाहर से कमज़ोर न दिखें। आपकी पोशाक और अन्य चीजें बाहरी दुनिया से भले ही सही न दिखती हो लेकिन अगर आत्मिक संतुष्टि और गर्व की भावना हो तब यह विशेष मायने नहीं रखता।
कई बार कोशिशों के बावजूद हम जो हासिल करना चाहते हैं, वहाँ तक नहीं पहुंच पाते। इन खास वजहों से हमारे भीतर के हौसलों का धीरे-धीरे शिथिल होना या कमज़ोर होना स्वाभाविक है। ऐसे में वापस अपने भीतर की ऊर्जा को जगाए रखने का बेहतर तरीका है ईश्वर के प्रति विश्वास और आशावान बने रहना। हमारा धर्म सिर्फ ईश्वरीय केन्द्रन की ओर उन्मुख करना ही नहीं, बल्कि दृढ़ और कठोर बने रहने के लिये सहायक है। वैदिक ऋचाओं में संकल्पित और कर्म के प्रति दृढ़ संकल्प होकर जीवन के सभी क्षेत्रों में बढ़ने की बात हर मनुष्य को प्रेरित करती है। अगर मन अशांत हो तब कुछ देर के लिए मंदिर में प्रतिमा के आगे बैठ जाना या उस प्रांगण में शांत बैठे रहना भी नई ऊर्जा को संचारित करता है। यहाँ कमज़ोर नहीं बल्कि अपने भीतर की ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने की अद्भुत ईश्वरीय शक्ति का अनुभव किया जा सकता है।
वापस अपनी क्षमता और विश्वास को पाने के लिये अन्य कई माध्यम हो सकते हैं, जैसे लोगों से मिलना, बाहर घूम आना और इस बात को ध्यान में रखना कि आपकी क्षमताओं का अंत न होने पाए। वैदिक पुराणों और ऋचाओं में मनुष्य के विकास और कर्तव्यों के विभिन्न आयामों को संदेशित किया गया है। और इसलिये शायद ईश्वर के प्रति आस्था और मंदिर प्रांगण में व्यक्ति को ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का अनुभव होता है।
एक और तरीका यह भी है कि इस ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने के लिये प्रैक्टिकली उन लोगों की जीवनशैली को अनुभव किया जाए जो वास्तविक जीवन में अपने-अपने क्षेत्रों में कर्मशील बने हुए हैं। क्योंकि भ्रामकता सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिये है और यह दिमाग को सिर्फ शिथिल बनाती है।
🔹🔹🔹
-रश्मि पाठक
🌿🍃
Understand the reason for your weakness
There is a price to be paid for being weak, so you should make yourself capable that you do not look weak from inside and outside. Your dress and other things may not look right to the outside world but if there is a sense of spiritual satisfaction and pride then it does not matter much.
Many a times, despite our efforts, we are not able to reach what we want to achieve. Due to these special reasons, it is natural for our inner spirits to gradually weaken or weaken. In such a situation, the better way to keep the energy back within you is to have faith and hope in God. Our religion is helpful not only to orient ourselves towards the divine center, but to remain firm and rigid. Conceived in the Vedic hymns and determined to work, the talk of growing in all walks of life inspires every human being. If the mind is disturbed, then sitting in front of the idol in the temple for some time or sitting quietly in that courtyard would also infuse new energy. Here one can experience the wonderful divine power of not weakening but re-collecting the energy within oneself.
There are many other ways to get back your potential and confidence, such as meeting people, hanging out and making sure that your abilities are not exhausted. Various dimensions of human development and duties have been conveyed in the Vedic Puranas and Richas. And that's why perhaps one experiences faith in God and the energy, enthusiasm and positivity in the temple premises.
Another way to maintain this energy and enthusiasm is to practically experience the lifestyle of those people who are working in their respective fields in real life. Because deception is only for entertainment and it only makes the mind relaxed.
🔹🔹🔹
- Rashmi Pathak
चित्र: साभार गूगल