Monday, June 28, 2021

बगैर किसी योजना के दिन का गुज़रना

बगैर किसी योजना के दिन का गुज़रना

कभी ऐसा भी होता है कि जिस बात की योजना पहले से बनी हो वह पूरी नहीं होती और कभी बिना किसी योजना के किये काम अच्छे हो जाते हैं। हम योजनाएँ बहुत सोच-समझकर और सारी बातों को ध्यान में रखते हुए बनाते तो हैं, लेकिन उसमें कमी यह रह जाती है कि यह सिर्फ हमारी ही सोच पर केंद्रित होती है। हम जिस तरह से सोच और समझ पाते हैं, उसी प्रकार से काम की रूपरेखा तैयार करते हैं। 
कहीं विशेष रूप से जाने का समय बहुत कम मिल पाता है और जो थोड़ा समय कभी मिल जाए तो कहीं जाने की कोशिश हमेशा टालने की होती है। कहीं किसी के घर विशेष रूप से जाना कितनी मेहनत का काम है, यह कोई मुझसे पूछे। क्योंकि कपड़ों के चयन से लेकर कहीं जाने और वहाँ से समय पर लौट आने का टेंशन कम नहीं होता। हर बात और हर काम का असर समय के हिसाब और बेहिसाबी पर निर्भर है। हाँ, आज बहुत दिनों बाद घर से निकलना हुआ और कपड़े के चयन में भी विशेष परेशानी न हुई क्योंकि, प्रार्थना सभा में साधारण कपड़े अच्छे लगते हैं। देर से पहुंचने पर लगभग सभी जा चुके थे, काफी शांत माहौल और अच्छी पोशाक का संतोष। 
बिना किसी योजना के माँ के घर जाना और वहाँ सबों से मिलने के बाद हल्की-फुल्की बातचीत। हालफिलहाल ठीक हुए पिता को उनके लेखन के लिये प्रोत्साहन ताकि वे अपना ध्यान भली-भांति रख सकें, क्योंकि जबतक सकारात्मक ऊर्जा साथ नहीं होगी, काम नहीं होगा। 
घर वापसी और घर के सहेजे, रोज़मर्रा के काम की लिस्ट, जिसे पूरा करने की हड़बड़ी। फिर भी योजनाओं की जरूरत का कई बार छूट जाना ठीक ही है, कहीं न कहीं हमें उन चीजों की भी जरूरत होती है जो लिस्ट में नहीं। कई बार हमें न सही किसी और को लिस्ट के बाहर कुछ चीजों की ज़रूरत होती है। समय हर दिन बीतता जाता है और कई जरूरी काम इन योजनाओं की लिस्ट में छूटते जाते हैं। जिन्हें अचानक कुछ समय देने से अधिक फर्क नहीं पड़ता बल्कि, कुछ देर के लिये बदलाव और ऊर्जा की प्राप्ति ही होती है।
🍃🍁🌿
-------रश्मि पाठक

🔹🔹🔹

 Go through the day without a plan

 Sometimes it also happens that the things that have been planned in advance are not fulfilled and sometimes without any planning, the work gets done well.  We make plans very carefully and keeping all the things in mind, but the shortcoming in it is that it focuses only on our thinking.  The way we think and understand, so do we design work.
 The time to go somewhere in particular is very less and whenever you get a little time, there is always an attempt to avoid going somewhere.  Somebody asks me how hard it is to go to someone's house in particular.  Because the tension of choosing clothes to going somewhere and returning from there on time does not reduce.  The effect of everything and every action is dependent on the time scale and unaccountability.  Yes, today after a long time, I had to leave the house and there was no problem in choosing clothes because, simple clothes look good in prayer meeting.  Almost everyone had left when they arrived late, the satisfaction of a fairly calm atmosphere and well-dressed.
 Going to mother's house without any plan and after meeting everyone there, light talk.  Encouragement for his writing to the recently recovering father so that he can take care of himself well, because unless positive energy is not with him, work will not be done.
 Homecoming and household savings, a list of daily chores, which are in a hurry to complete.  Still, it is okay to miss out on the need of plans at times, somewhere we also need those things which are not in the list.  Sometimes we need some things outside the list, not right someone else.  Time passes every day and many important works are left out in the list of these plans.  Those who suddenly do not make much difference by giving some time, but for some time only change and energy is received.
 🍃🍁🌿
 -------Rashmi Pathak

 🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल

No comments:

Post a Comment

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं         जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...