Friday, August 27, 2021
दुःख
Wednesday, August 18, 2021
स्वतंत्र होकर कितनी ऊर्जा शेष रह जाती है
Friday, August 13, 2021
नियति नीतियों के साथ चलती है
नियति नीतियों के साथ चलती है
"हमारे गलत व्यवहारों और अपराधों का प्रायश्चित हमें ही करना होता है।"
वैसे तो एक सी दिनचर्या और गुज़रते दिन में ऐसी कई छोटी-बड़ी गलतियाँ अक्सर हुआ करती है जिसे जानबूझकर की जाती है। यानी जानबूझकर हमारे व्यवहार और हमारा एक्शन ऐसा होता है जो दूसरों की भावनाओं को आहत करता है। और यह सिर्फ इसलिये कि हम ऐसा चाहते हैं, किसी न किसी वजह से हम अपनी तरफ से दूसरों को मानसिक चोट पहुँचाना चाहते हैं। लेकिन क्या वास्तव में हम इतने निर्दयी हैं कि हम दूसरों की भावनाओं को आहत कर ही खुश हो सकते हैं ?
कोई हमारे साथ गलत व्यवहार करे तब हमारी प्रतिक्रिया भी विरूद्ध होगी, लेकिन साधारण, सरल व्यवहार वाले व्यक्ति के साथ भी सिर्फ स्वार्थ और आत्मिक खुशी के लिये गलत व्यवहार वर्तमान में मानसिक संतुष्टि अवश्य देता है, लेकिन यह भविष्य के लिये कुछ तय नीतियों के रास्ते भी बनाता जाता है। एक कहावत है कि "जैसा करोगे वैसा भरोगे", इसी तरह एक और कहावत है, "दूसरों के लिये खड्डा खोदने वाले उसी में गिरते हैं।" ये कहावते भी अनुभवों की देन है और ये यूँ ही नहीं कहे गए, क्योंकि कोई भी विचार अनुभव और परिस्थि की देन है जो किसी भी काल के लिये सामान्य रूप से मान्य है।
अक्सर किसी के द्वारा आंतरिक रूप से परेशान किये जाने की सारी कोशिशें इस बात से नाकाम होती हैं, जब उसपर अपनी प्रतिक्रिया दिखाए बगैर अपने व्यवहार में सरलता और संयम बनाए रखा जाए। क्योंकि कई बातें शांतिपूर्वक समय पर यह जानते हुए इसलिये छोड़ देना चाहिए कि किसी भी छोटे या बड़े अपराध की सजा उस अपराध के साथ ही तय हो जाती है। इस बात का संकेत भी हमें समय दर समय मिलता रहता है, जिसे पहचानना होता है। कई बार छोटी बातें भी धीरे-धीरे गहरे पैठती जाती है और यह रिश्तों के बीच की कड़वाहट को भीतर ही भीतर बड़ा करती जाती है। लेकिन यह कड़वाहट, यह खाई क्यों ? सामने वाले के सरल व्यवहार से भी अगर हमें किसी प्रकार की परेशानी होती है, तब शायद यह भी बड़ी कमी है, एक तरह की मानसिक विकृति जो सम्भव है तुलनात्मक और ईर्ष्यालु प्रकृति के कारण हो। वैसे यह दोनों ही प्रकार की मानविक प्रवृत्ति का होना सामान्य है, लेकिन बगैर किसी खास वजह से दूसरों को मानसिक तौर पर परेशान किया जाना भी अपराध में ही शामिल है। अपराध का अर्थ बहुत बड़ा नुकसान किया जाना नहीं होता, बल्कि अपराध सही के विपरीत किये गए सभी कार्य है, ठीक उसी तरह कि अगर किसी बात को हम सच नहीं बोल रहे तब वह झूठ ही है।
🌿🍃
----- रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Destiny moves with policies.
"We have to atone for our wrong practices and crimes."
By the way, in the same routine and passing day, many such small and big mistakes often happen which are done intentionally. That is, our behavior and our action intentionally are such that it hurts the feelings of others. And it's just because we want that, for some reason or the other, we want to do mental hurt to others on our behalf. But are we really so cruel that we can be happy only by hurting the feelings of others?
If someone misbehaves with us, then our reaction will also be against, but even with simple, simple behavior, wrong behavior only for selfishness and spiritual happiness gives mental satisfaction in the present, but it is in the way of certain policies for the future. Also makes. There is a saying that "You will fill as you do", similarly there is another saying, "Those who dig a pit for others fall into it." These proverbs are also the product of experiences and they were not said just because any thought is a product of experience and circumstance which is generally valid for any period.
Often all attempts by someone to internally harass are thwarted when one maintains spontaneity and restraint in one's behavior without reacting to it. Because many things should be left peacefully on time knowing that the punishment of any minor or major crime is decided with that crime. We also get a sign of this from time to time, which has to be recognized. Sometimes even small things slowly get deep and it keeps on increasing the bitterness between the relationships within. But why this bitterness, this ditch? If we get any kind of trouble even with the simple behavior of the person, then perhaps it is also a big drawback, a kind of mental disorder which is possible due to comparative and jealous nature. Although it is normal to have both types of human tendency, but without any particular reason, mentally harassing others is also included in the crime. Crime does not mean doing great harm, but crime is all actions done contrary to right, just like if something we are not telling the truth then it is a lie.
🍃🌿
------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: आभार गूगल
Sunday, August 8, 2021
पिछला खो जाए तो नया सही
बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है
बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...
-
पिछले पन्नों की लिखावट तस्वीर और तकदीर में फर्क एक यह भी है कि तस्वीरों को अपने हिसाब से खूबसूरत बनाया जा सकता है लेकिन, तकदीर को खूबसूरत रा...
-
बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...
-
बगैर किसी योजना के दिन का गुज़रना कभी ऐसा भी होता है कि जिस बात की योजना पहले से बनी हो वह पूरी नहीं होती और कभी बिना किसी योजना के किये काम ...