अपने व्यक्तित्व को करीब से जाने
अपनी आदत और जीने के तरीके से काफी फर्क पड़ता है, इनका असर हमारे पूरे व्यक्तित्व पर ज़ाहिर होता है। एक अनुशासित और दूसरे हर काम को टालते हुए रोजमर्रा के जीवन में चलते जाने का फर्क साफ दिखता है। ऐसे तो तुलना करने जैसी कोई बात नहीं होती, क्योंकि हर आदमी में भिन्न्ता है और यही एक व्यक्ति को दूसरे से अलग बनाती है।
शिक्षण प्रशिक्षण में चयनित उम्मीदवारों में जब ग्रुप में मुझे जोड़ा गया तब कई नए चेहरे दिखे। महिलाओं की सुंदर और आकर्षक तस्वीरों ने मेरी खुद की तस्वीर पर ध्यान आकर्षित किया। तब शायद खुद के लिये समय न देना, कोई खास चयन न होना, तस्वीरों का आइडिया न होना आदि कई बातें दिमाग में आयीं थीं। ज़ाहिर है कि यहाँ तुलना ऊपरी आकर्षण की थी, संदेह इस बात का था कि वहाँ का माहौल कैसा होगा। मेरे साथ मेरी परिचित का भी चयन हुआ था और वे इस बात को लेकर अधिक चिंतित थीं कि उनकी पोशाक माहौल के मुताबिक ठीक दिखे और वे अपने पूरे ध्यान में लग गयी थीं।
प्रक्षिक्षण का दिन और पहले से हम दोनों के मन में नई जगह और नए लोगों की कल्पना सिर्फ उनकी तस्वीरों को देखकर थी। निश्चित जगह पहुंचकर हम इत्मीनान थे, क्योंकि पुरानी इमारत और सुबह के शांत वातावरण ने मन को काफी हल्का कर दिया था। प्रक्षिक्षण के लिये हॉल में सभी आ चुके थे और मुझे वहाँ सभी साधारण चेहरों के बीच तस्वीरों वाली कोई छवि नहीं दिखी थी। बहुत ही शानदार तरीके से पहला दिन रहा था जब हमने सामने से एक-दूसरे को जाना और प्रक्षिक्षण से कई सवाल-जवाब किये थे और साथ की कई तस्वीरें ली थीं, जिन्हें हम वाट्सअप ग्रुप में डालने वाले थे।
घर लौटते समय पूरे रास्ते यही दिमाग में आता रहा था कि किस प्रकार कल तक इस बात की परेशानी थी कि हम सामान्य सिर्फ काम को देखने वाले लोग, तस्वीरों वाले सभी लोगों से अलग से नज़र आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं था और हम हमारे काम को लेकर अपनी पहचान बनाने में अधिक कामयाब रहे थे। किसी के दिखने या जीवनशैली की नकल किसी भी तरह से सही नहीं होती, क्योंकि हमारी अपनी पहचान और हमारी अपनी पर्सनालिटी होती है जिसे हमें विकसित करने की जरूरत होती है। इसके लिये जरूरी यह होता है कि हमें अपने व्यक्तित्व को और करीब से जानने की ज़रूरत होती है।
🌿🍁🍃
-------------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Get to know your personality
Our habits and way of living make a big difference, their effect is evident on our whole personality. The difference between a disciplined one and going on in everyday life while avoiding all other work is clearly visible. There is no such thing as comparison, because every person is different and that is what makes one person different from another.
Many new faces appeared when I was added to the group among the selected candidates in teachr's training. Beautiful and attractive pictures of women drew attention to my own picture. Then probably not giving time for myself, not having any special selection, not having idea of pictures etc. Obviously the comparison here was of superficial attraction, there was doubt as to what the atmosphere would be like there. My acquaintance was also selected with me and she was more concerned about the fact that her dress looked right for the environment and she was in full attention.
The day of training and from before, we both had the imagination of new places and new people just looking at their pictures. Arriving at a certain place, we were leisurely, as the old building and the calm atmosphere of the morning had eased the mind quite a bit. Everyone had come to the hall for the training and I didn't see any pictures of them among all the ordinary faces. It was a wonderful first day when we got to know each other face to face and did many questions and answers from the training and took many pictures together which we were going to put in the whatsapp group.
On my way back home, this was what kept coming to my mind how till yesterday it was a problem that we normal people just looking at work, would look different from all the people in the pictures. But it was not so and we were more successful in making our mark with our work. Imitation of someone's looks or lifestyle is by no means right, as we have our own identity and our own personality which we need to develop. For this it is necessary that we need to know our personality more closely.
🌿🍁🍃
-------------Rashmi Pathak
चित्र: साभार गूगल