Monday, May 31, 2021

समय

समय

कई बार समय कम होता है और कई बार समय बहुत लंबा खींचता जाता है। यह सब परिस्थितियों पर निर्भर है कि जब समय अच्छा हो तब जल्दी बीतते जाते हैं और कठिन परिस्थितियों में समय भी कठिनाई से गुज़रता है। कोई भी यह कैसे अनुमान लगा ले कि अच्छा समय कबतक आएगा और उस समय तक साधक की तरह अपना काम करते चले, क्योंकि कहना बहुत आसान होता है और उसपर चलना उतना ही कठिन। 
ये कोरोना काल, ये लॉकडाउन भी कुछ ऐसा ही समय है। जिनके काम नहीं वे परेशान और जिनके काम पर खासा असर हुआ है वे और भी परेशान। यहाँ तक कि पढ़ाई, करियर, नौकरी आदि के जो सिलसिले हैं वे भविष्य की कल्पना से परे हैं। अब ऐसे में समय की प्रतीक्षा की कैसे जाए यह सवाल भी उतना ही कठिन है जितना पहाड़ी पथरीले रास्ते पर बमुश्किल चलना। यह बात भी अच्छी है कि जब करने के लिये कुछ दिख नहीं रहा हो तब यह सोचते रहने से बेहतर है खुद को थोड़ा इंटरटेन करना। 
एक उदाहरण आता है कि परीक्षाओं के समय लगातार पढ़ते और सवालों के जवाब याद करते जब दिमाग थक जाता तब पीछे से हमारे घर के किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह मिलती कि कुछ देर टहल आओ या खेल लो और न हो तो आराम कर लो थोड़ा मन फ्रेश हो जाएगा। यह सही भी होता और हम किताबों को रख अन्य कोई काम करते। 
कोरोना काल या ऐसी ही कोई विषम परिस्थिति भी उन परीक्षाओं की तरह है जिसके प्रश्नों को याद करते दिमाग थक चुका होता है और कुछ समय आराम चाहता है। ऐसे में कोई भी अपना पसंदीदा शौक चाहे वह कोई फ़िल्म देखना, गाने सुनना, कोई अच्छा व्यंजन बना लेना, कोई  किताब लेकर बैठ जाना मन को ऊर्जावान बनाता है। परीक्षाएँ तो बनी रहेंगी और उनके उत्तर याद करते थकान भी होगी, लेकिन अच्छे परिणाम के लिये खुद को शांत और व्यवस्थित करना जरूरी है, वर्ना समय तो अपनी गति में ही रहेगा और परिणाम आने वाले किसी समय में ही घोषित होंगे।
🍃🌿🍁
--------रश्मि पाठक

🔹🔹🔹

Time

 Sometimes the time is short and sometimes the time drags on for a very long time.  It all depends on the circumstances that when times are good they pass quickly and in difficult situations time also passes with difficulty.  How can anyone predict that when the good time will come and till that time keep on doing your work like a seeker, because it is very easy to say and equally difficult to follow it.
 This corona period, this lockdown is also a similar time.  Those who do not work are upset and those whose work has been affected a lot, they are even more upset.  Even the connection of studies, career, job etc. is beyond the imagination of the future.  Now in such a situation, the question of how to wait for the time is as difficult as barely walking on a hilly rocky path.  It is also a good thing that it is better to entertain yourself a little bit than to keep thinking when there is nothing to do.
 An example comes when the mind gets tired while constantly reading and memorizing the answers to the examinations, then from behind, we would get the advice of some elders of our house that for some time take a walk or play and if not, then take some rest.  will be fresh.  It would have been right and we would have done some other work keeping the books.
 Corona period or any such odd situation is also like those examinations, the mind is tired remembering the questions and wants rest for some time.  In such a situation, whether one is watching his favorite hobby, whether it is watching a movie, listening to songs, making a good dish, sitting with a book, makes the mind energetic.  Exams will remain and there will be fatigue while remembering their answers, but for good results it is necessary to calm and organize oneself, otherwise time will remain at its own pace and results will be declared in some time to come.
🌿🍃🍁
---- Rashmi Pathak

🔹🔹🔹


चित्र: 

कैनवास पेंटिंग (रश्मि पाठक)

Friday, May 28, 2021

हम बदलना चाहते हैं या बदलाव

हम बदलना चाहते हैं या बदलाव

आंतरिक इच्छाएँ जो भी हो, लेकिन इच्छाओं का पूरा हो जाना शायद ही होता है। हम अपेक्षाएँ करते हैं कि सबकुछ हमारे अनुरूप हो, हम जो चाहें वही हो। ऐसा नहीं होता क्योंकि, सामने वाले की अपनी इच्छा होती है और दो विपरीत विचारों का सामना होने पर सिर्फ टकराव की स्थिति ही बनती है। कार्यक्षेत्र में भी विपरीत विचारों का टकराव आम बात है और सबसे ऊपर है खुद को सर्वोच्च साबित करने की होड़। 
ऐसे ही अपने काम को लेकर परेशानी थी, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अनिवार्य होता है, तभी भविष्य भी सुरक्षित हो पाता है। मुझमें कॉम्पटीशन की कमी है, जो है सब ठीक, जो जैसा है वह भी ठीक और शायद इसलिये केन्द्रबिंदु रहना न हुआ। एक फ़िल्म याद आती है- ' कथा' नसरूद्दीन शाह ने जिस पात्र को निभाया वह भले ही खरगोश और कछुए की दौड़ में कछुए का था, लेकिन अब समय थोड़ा बदल गया है। अब खरगोश सजग रहते हैं, उन्होंने सीख ले ली है। हाँ, कछुए भी अपने काम में निरंतर हैं। खैर जो भी हो, यहाँ चुकि अपने काम की निरंतरता और परफेक्शन की है, तो यह जरूरी होगा कि कॉम्पटीशन का हिस्सा बने। कॉम्पिटिशन भी दो प्रकार के होते हैं- एक भीतरी बदलाव और दूसरा हमेशा दूसरों के रास्ते में बाधा डालना। 
हमारे कॉम्पटीटर जब हमारी कमियों की ओर इशारा करते हैं, तब इससे बेहतर शिक्षा और नहीं, साथ ही जब हमारी खूबियों का मज़ाक बनाते हैं तब इससे बड़ी प्रशंशा क्या हो सकती है। हमारे भीतर का बदलाव ही हमारी सही राह हो सकती है, बाहरी दुनिया में बदलाव समय पर ही निर्भर हो पाते हैं।  जब हमारा मन शान्त, स्थिर होगा तभी अपने काम के लिये तैयार हो पाएगा। क्योंकि जीवन के लिए ख़रगोश और कछुआ दोनों ही जरूरी हिस्सा हैं।
🍃🌿🍁

---------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹🔹

We want to change or change others

 Whatever the internal desires are, but the desires are rarely fulfilled.  We expect everything to suit us, be what we want.  This does not happen because, the front has its own will and only two confrontational situations are created when confronted by two opposing views.  Conflict of opposing views is common even in the field of work and above all the competition to prove oneself supreme.
 There was a problem with his work, his best performance is mandatory, only then the future is secured.  I lack competition, which is all right, whatever it is, it is also fine and therefore it did not remain the centerpiece.  There is a film named 'Katha',  Nasruddin Shah played the character, even though he was a turtle in the race of rabbit and turtle, but now the time has changed a bit.  Now the rabbits are aware, they have learned.  Yes, turtles are also persistent in their work.  Well, whatever is here, because of the continuity and perfection of his work, it will be necessary to be a part of competition.  Competition is also of two types - one internal change and the other always obstructing the way of others.
 When our competitors point towards our shortcomings, then there is no better education than this, as well as when we make fun of our strengths, then what can be a great admiration.  Change within us can be our right path, changes in the outside world are dependent on time only.  When our mind is calm and stable, then only we will be ready for our work.  Because both rabbit and tortoise are an essential part of life.
 🌿🍁🍃

 --------- Rashmi Pathak

चित्र: साभार गूगल


Tuesday, May 25, 2021

हमारा सबकॉन्सस माइंड

हमारा सबकॉन्सस माइंड

अपना आंकलन अगर सही तरीके से करना है तो कॉम्पटीशन जरूरी है, क्योंकि अगर हम जहाँ हैं वहाँ से और कितना बेहतर होना है यह कॉम्पटीशन के द्वारा ही मालूम चलता है। स्कूल में मेरी आवाज को प्राध्यापक और संगीत के शिक्षक पसन्द करते थे। कई बार मुझे स्कूल के कार्यक्रमों में समूह गायन में रखा जाता और कभी कविता पाठ आदि में। यहाँ तक कि मेरी अपनी इच्छा न होते हुए भी सुबह की प्रार्थना में मेरा नाम होता। गायन से मेरा दूर तक कहीं लगाव नहीं था और कुछ प्रार्थनाएँ मुझे कभी याद नहीं होती थीं। अंततः हमारे प्राध्यापक जी ने सुबह की प्रार्थना से मेरा नाम हटा दिया और कहा कि कुछ चीजें हमें ईश्वर ने दे रखी होती है जिसे समझना होता है।  प्राध्यापक जी की बातें तब खास समझ नहीं आई थी और मैं  इस बात से खुश थी कि गायन में अब मुझे जबरन प्रैक्टिस नहीं करनी होगी, कविता पाठ और संवाद मेरे लिये आसान थे। लेखन और चित्रकारी मेरे शौक रहे, जिसमें काम करती रही। 
वर्षों बाद एक परिचिता ने अपनी मित्र से मिलवाया था जो रेडियो में काम करती थी। उस समय मन में मुझे भी रेडियो में काम करने का शौक हुआ और कॉम्पटीशन के द्वारा मेरा चयन भी बहुत आसानी से हो गया। रेडियो में काम करने के शौक का जागृत होना और कार्यालय के रास्ते से गुजरते हुए हमेशा देखने के क्रम में वहाँ अकस्मात जॉब होना मेरे लिये सामान्य बात थी। ऐसे ही मेरे घर मे रोज के एक अखबार को पढ़ते हुए हमेशा इच्छा होती कि मेरे भी आलेख इसमें प्रकाशित होते और एक समय बाद मैंने अख़बार में लिखना शुरू किया।
      ऐसी कई छोटी-बड़ी चीज़ों की इच्छाएँ जब हम करते हैं तब हमारी मानसिक तरंगे शायद ऊर्जा का संचरण करती हैं, और शायद इसे ही सबकॉन्सस माइंड कहते हैं। जो भी है, लेकिन आज स्कूल के प्राचार्य की बातें याद हो आती हैं कि हमारा डिसिप्लिन, हमारी ऊर्जा हमें सही रास्तों पर ले जाते हैं। बस यह जानना जरूरी होता है कि हम आखिर में चाहते क्या हैं...।
🌿🍃🍁
-----------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹🔹

Our  Subconscious mind

 Competition is necessary if we have to do your assessment in the right way, because if we are from where we are and how much better it is, it is known only through competition.  My headmaster and teachers of music liked my voice in school.  Sometimes I would be kept in group singing in school programs and sometimes in poetry recitation etc.  Even in spite of my own wish, I would have had my name in the morning prayer.  I had no attachment to singing and I never remember some of the prayers.  Finally, our headmaster removed my name from the morning prayer and said that God has given us some things which have to be understood.  The words of the headmaster did not get much understanding then and I was happy that I would not have to practice forcibly in singing, poetry recitation and dialogues were easy for me.  Writing and drawing were my hobbies, working in it.
 Years later, an acquaintance introduced him to a friend who worked in radio.  At that time, I too was fond of working in radio and my selection was also very easy through competition.  It was normal for me to be awakened by the passion of working in radio and to have a sudden job there in order to always see myself passing through the office.  Like this, while reading a daily newspaper in my house, I always wish that my articles would be published in it and after a while I started writing in the newspaper.
       When we do the desires of many such small and big things, then our mental waves probably transmit energy, and perhaps this is called subconscious mind.  Whatever it is, but today the words of the headmaster of the school remind us that our discipline, our energy takes us to the right path.  It is just necessary to know what we want in the end….
 🌿🍃🍁
 ----------- Rashmi Pathak
🔹🔹🔹

चित्र: वाटर कलर (रश्मि पाठक)

Sunday, May 23, 2021

दादाजी का मौन संवाद

दादाजी का मौन संवाद

नए मकान में शिफ्ट होने और नए वातावरण के बदलने की खुशी बचपन में हुआ करती थी। अब तो किसी नई जगह शिफ्ट होने के नाम से मुसीबत होती है, क्योंकि तब हमारे माता-पिता सारी व्यवस्था किया करते थे और हम बच्चे सिर्फ मौजमस्ती, जबकि अब जिम्मेदारियां हैं।
नए मकान में शिफ्ट होने के बाद दादाजी और दादीजी को भी साथ रहने के लिये हमने मना ही लिया था, जबकि वे पुस्तैनी मकान को छोड़कर आना नहीं चाहते थे। 
हमने उनका मन लगाने के लिये अपनी हर कोशिश की थी, वे भी धीरे-धीरे नई जगह पर एडजस्ट हो रहे थे। दादाजी को चलने में मुश्किल होती और तब उन्हें बालकनी में बिठाकर उनके साथ बॉल खेलती। यह उनका मन बहलाने का मेरा उपक्रम था। बालकनी में दादाजी अक्सर बैठकर पड़ोस के दादाजी को अपनी छोटी सी बगिया में काम करते देखते। पड़ोसी दादाजी आर्मी से रिटायर्ड थे और उनके साथ हमेशा एक सहायक लड़का रहता था। अक्सर लड़के बदल जाते और उन सभी लड़कों को हम रामू के नाम से जानते थे। हमारे चिकित्सक दादाजी अपने जोड़ों के दर्द से परेशान बालकनी में देर तक बैठे रहते। न जाने कैसा मौन संवाद रहा होगा दोनों दादाजी में कि ठीक समय पर दोनों अपनी जगह हुआ करते थे। 
एक रोज सुबह पड़ोसी दादाजी के सख्त बीमार होने की खबर हमारे घर आकर उनके सहायक रामू ने दी थी। दादाजी ने यह बात सुनी तो अपना चिकित्सीय परामर्श देने लगे। दवाईयां लाई गईं और कुछ दिनों बाद फिर से पड़ोसी दादाजी अपनी बगिया में दिखे। लेकिन दोनों दादाजी के बीच अब भी मौन संवाद कायम था।
वर्षों गुज़र गए और वह पिछला मकान भी छूट गया। न पड़ोसी दादाजी रहे और न हमारे दादाजी हमारे बीच हैं। आज देखती हूँ कि लोग आसपड़ोस में होकर भी किसी के बारे में शायद ही जानते हैं। दरवाजे के भीतर हमारा पड़ोसी कौन और किस हाल में है, इसकी खबर ही कहाँ होती है। बस सभी खुद में इतने व्यस्त हैं कि दुनिया की खबर हमें मालूम होती है, लेकिन अपनो या अपने पड़ोसियों की नहीं। शायद सम्वेदनाएँ और संवाद भी फॉसिल्स बन गए हैं। लेकिन कुछ शेष हैं जो समाज को बचाने में लगे हैं और हम भी उनमें एक हो सकते हैं, क्योंकि हमारे दादाजी ने अपनी जिम्मेदारी हमें दी थी।
🌿🍃🍂
-------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹🔹

Grandpa's silent dialogue

 In childhood, the joy of shifting to a new house and changing the new environment used to happen.  Now there is trouble in the name of shifting to some new place, because then our parents used to make all the arrangements and we children are just having fun, whereas now there are responsibilities.
 After the shift to the new house, we had convinced Dadaji and Dadaji to live together, even though they did not want to leave the booklet house.
 We had made every effort to make up our mind, they were also slowly adjusting to a new place.  Grandpa would find it difficult to walk and then would sit with him on the balcony and play ball with him.  This was my venture to entertain him.  In the balcony, Grandpa would often sit and watch the neighborhood grandfather working in his small garden.  Neighboring grandfather retired from the army and was always accompanied by a support boy.  Often the boys would change and we knew all those boys by the name of Ramu.  Our medical grandfather would sit for long hours in the balcony troubled by the pain of his joints.  Do not know what would have been the silent dialogue between the two grandfathers that at the right time both of them used to be in their place.
 One day in the morning, neighbor grandfather Ramu came to our house to report that he was seriously ill.  When Grandpa heard this, he started giving his medical advice.  Medicines were brought and a few days later the neighboring grandfather again appeared in his garden.  But there was still a silent dialogue between the two grandfathers.
 Years passed and the previous house was also left.  Neither the neighbor is grandfather nor is our grandfather among us.  Today, I see that people hardly know about anyone even after being in neighborhood.  Within the door, where is our neighbor and in what condition, where is the news of it.  All of us are so busy with ourselves that we know the news of the world, but not ours or our neighbors.  Perhaps confessions and dialogues have also become fossils.  But there are some remaining who are trying to save the society and we too can be one of them, because our grandfather gave us his responsibility.
 🍃🌿🍂
 ------- Rashmi Pathak
 🔹🔹🔹🔹

चित्र: साभार गूगल

Saturday, May 22, 2021

शिकायतें न करें


शिकायतें न करें

बचपन की पुरानी यादें, पुराने अल्बम में रखी तस्वीरें, पुरानी सहेज कर रखी चीजें। इन पुरानी चीजों, यादों से अगर इतना मन जुड़ा और भावुक हो रहा हो तब इनसे जुड़े लोगों को एक कॉल कर लेना चाहिए, समय निकाल कर बातें कर लेना चाहिए। लेकिन नहीं, समय ने दूरियों के साथ संवाद को भी इतना अधिक दूर कर दिया है कि एक कॉल करने में भी संकोच होता है या फिर अहम सामने आता है। तो ठीक है, जहाँ हैं वहीं बने रहिए, सभी अपनी जगहों पर व्यस्त और पुराने को याद करने की जगह नए आने वाले समय के बारे में सोचिए।
लेकिन, क्या हर पुरानी बातें यूँ ही छूटती चली जाएगी और सिर्फ आने वाला समय ही सामने होगा? फिर ऐसे तो अच्छी बातें भी अतीत में दफ्न होगी और हम भविष्य की सोच रहे होंगे। नहीं, ऐसा नहीं होता है...जीवन ऐसे नहीं चलता क्योंकि अतीत और वर्तमान ही भविष्य को तय करते हैं।
एक घटना है, बचपन में नदी के किनारे जंगल से होते हुए हम पांच बच्चे पहुंचे। बारिश में नदी अपने वेग में थी, तेज़ आवाज़ से बहती हुई जिसे देखकर ही डर लगता था। किनारे अपने पैरों को पानी में डाले हम खड़े ही थे कि मेरा पैर फिसला और नदी के पानी में डूबने लगी। एक भाई ने नदी में छलाँग लगा दी लेकिन, वेग  इतना था कि वह बाहर निकल आया। दूसरा भाई नदी के किनारे मेरे साथ-साथ दौड़ रहा था। इतने में एक छोटी बहन ने नदी में छलांग लगाई और साथ बह चली। किसी तरह एक किनारे भाई का हाथ पकड़ में आया और  छोटी बहन को मैंने उसे खींचने के लिये दिया। फिर किसी तरह भाई ने मुझे भी निकाला और अब हम सभी सुरक्षित थे। धूप में किनारे काफी देर तक बैठे रहे और एक-दूसरे पर हँसते रहे। एक और भाई जो किनारे सबकुछ देखता रो रहा था, उसकी भावुकता का हम सभी मज़ाक बना रहे थे। 
यह एक सामान्य घटना थी और बड़े होने के बाद सिर्फ एक धुंधली याद में बदल गई। यह सिर्फ इसलिये कि समय और परिस्थितियाँ जीवन पर अपना प्रभाव डालती हैं, कुछ लोगों पर कम और कुछ लोगों पर अधिक प्रभाव होता है। आदमी के बदलने की वजह का कारण भी यही है, वैसे भी जीवन में बदलाव जरूरी है। हम अगर स्थिर हैं, तब शायद हम समय के अनुकूल नहीं और सर्वाइव करने के लिए परिस्थितियों और समय के साथ अनुकूलन है। 
अगर हम पुराने दिनों को याद कर खुश होना चाह रहे हैं तो ऐसे भी खुश हो सकते हैं और उनसे जुड़े लोगों से बातें कर भी। यह हमारे ही हाथों में है कि हम शिकायतों और अपेक्षा से दूर सामान्य रह सकें।
🌿🍃🍂
--------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

Do not complain

 Old childhood memories, pictures kept in old albums, old things saved.  If you are getting so much connected and emotional with these old things, memories, then the people associated with them should take a call, take time out and talk.  But no, time has also reduced the communication with the distance so much that one is hesitant to make a call or else important comes up.  Well then, stay where you are, all busy in their places and instead of remembering the old, think about the new coming time.
 But, will all the old things just keep on leaving and only the time will come in front?  Then even such good things will be buried in the past and we will be thinking of the future.  No, it does not happen ... Life does not go on because the past and present itself determines the future.
 There is an incident, in childhood, we reached five children while passing through the forest on the banks of the river.  The river was in its velocity in the rain, flowing with a loud voice, which was scared to see.  We were standing on the shore putting our feet in the water that my foot slipped and started drowning in the river water.  A brother jumped into the river, but the velocity was so high that he came out.  The other brother was running along with me on the banks of the river.  In this way, a younger sister leaped into the river and drifted along.  Somehow one side got hold of the brother's hand and I gave the younger sister to pull her.  Then somehow brother took me out too and now we were all safe.  Shore sat in the sun for a long time and kept laughing at each other.  We were all making fun of the sentiment of another brother who was crying on the shore watching everything.
 It was a common occurrence and after growing up turned into just a blurred memory.  It is just because time and circumstances have their impact on life, some people have less and some people have more influence.  This is also the reason for the change of man, anyway a change in life is necessary.  If we are stable, then perhaps we do not adapt to time and adapt to circumstances and time to survive.
 If we want to be happy by remembering the old days, then we can also be happy and talk to the people associated with them.  It is in our hands that we can stay away from complaints and expectations.
 🍃🌿🍂
 -------- Rashmi Pathak
🔹🔹🔹

चित्र: रश्मि पाठक (कैनवास पेंटिंग)

Thursday, May 20, 2021

दोस्ती

दोस्ती

जीवन में दोस्तों की जरूरत हमेशा होती है, क्योंकि घर-परिवार,  रिश्तेदार तो हमें जन्म से ही मिले होते हैं, जबकि दोस्त हम हमारी मर्जी से चुनते हैं। दोस्ती का इतना अधिक महत्व है कि अगर किसी के दोस्त हों तो वह भाग्यशाली और अगर न हों तो एक बड़ी कमी दिखाई देती है। सच्चा दोस्त बनाना जितना कठिन है, उससे कठिन है उसे बनाए रखना। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दोस्ती के लिए हम अपनी हानि करते रहें।
स्कूल जाने का पहला अवसर जब आया तब एक सीख मिली कि वहाँ अच्छे दोस्त मिलेंगे। इस बात को देखते हुए कोशिशें तो कई हुयीं, लेकिन कीमतें देनी पड़ती जैसे- नई पेंसिल, चॉकलेट, स्टिकर्स आदि। फिर भी दोस्ती अधिक दिन नहीं रहती और कक्षाएँ बढ़ती गई, दोस्त बदलते गए। यहाँ तक कि कॉलेज के दिनों में भी सच्ची दोस्ती नहीं हुई, बस कामचलाऊ दोस्त मिलते रहे। अंततः निष्कर्ष यह निकला कि रुचियाँ, सोच और परिवेश का प्रभाव काफी हद तक पड़ता है और यह जान लेने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। पहला बहुत अधिक किताबों में खोए रहने, दूसरा क्लास से अधिक कैंटीन, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल में समय देने वाले और तीसरा घरेलू गॉसिप वाले ग्रुप्स में बराबर शामिल होना बेहतर था, क्योंकि किसी एक खास ग्रुप में शामिल होने से अच्छा है हर कहीं अपनी उपस्थिति बताना और तमाम चीजों से खास बातों को आत्मसात करना। दोस्ती में अच्छे और बुरे दोनों ही अनुभव होते हैं, देखना यह होता है कि हमारी पहचान, हमारा लक्ष्य किस हद तक प्रभावित  है। 
कल ही सामान्य बातों में चर्चा चली थी कि कैसे स्कूल के कुछ अच्छे-सच्चे दोस्त अब कैसे बदल गए हैं। करियर की शुरुआत तक साथ रहे और अब बातें भी नहीं होतीं। "हो सकता है, अन्य परिवर्तन के साथ लाइफस्टाइल, रुचियों में परिवर्तन आया हो। और हो सकता है पुरानी बोरिंग दोस्ती के बंधन से मुक्त होना चाहती हों, नए सिरे से नए दोस्त बनाना," मैंने कहा था। वैसे भी अगर सच्चे दोस्त न मिल पाएं तो हमारी सफलता दोस्तों के बीच शामिल जरूर करने में कामयाब होगी।
🌿🍂🍃
 --------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

Friendship

 There is always a need of friends in life, because we have met family and relatives from birth, whereas friends we choose on our own will.  Friendship is so important that if someone is a friend, he is lucky and if he is not, then there is a big lack.  The harder it is to make true friends, the harder it is to maintain it.  But this does not mean that we keep on doing our loss for friendship.
 When the first opportunity to go to school came, one learned that good friends would be found there.  In view of this, there have been many attempts, but prices have to be paid such as new pencils, chocolates, stickers etc.  Yet friendship does not last long and classes continue to grow, friends change.  Even in college, true friendships did not happen, but just friends kept on working.  The conclusion eventually came to be that interests, thinking and surroundings have a significant impact and after finding it there was no problem.  The first was to be lost in too many books, the second was to join groups with more than class canteens, restaurants, shopping malls, and the third was to join domestic gossip groups, because it is better to be in a particular group than to be present everywhere.  To tell and assimilate special things from all things.  There are both good and bad experiences in friendship, to see to what extent our identity, our goal is affected.
 There was a general discussion yesterday about how some of the school's best friends have changed now.  Stayed together till the start of career and now things do not happen.  "There may be a change in lifestyle, interests along with other changes. And maybe you want to break free from the bonds of boring old friendships, make new friends anew," I said.  Anyway, if true friends are not found, then our success will definitely be included among friends.
 🍂🍃🌿
  -------- Rashmi Pathak


चित्र: साभार गूगल

Tuesday, May 18, 2021

सबसे खतरनाक क्या है

सबसे खतरनाक क्या है

यह भयानक स्थिति है जब अकेले रह जाने का एहसास भय में बदल जाता है और उससे भी भयानक कि आप ईश्वर के होने में संदेह करते हैं। क्योंकि आदमी तो अकेला रह सकता है और कई बार भीड़ में भी अकेला होता है, लेकिन तब इतना तनाव, इतना भयभीत नहीं होता। खुद में खोए रहना, लोगों से दूर रहना, अपनी अलग सी दुनिया या काम में मशगूल रहना इतना खतरनाक नहीं होता।
एक बार बहुत आपद स्थिति थी, हर कहीं से केवल परेशानियों घेरती जाती थीं। रात हल्की रोशनी और सन्नाटे में कमरे की दीवार पर ईश्वर की टँगी फ़ोटो को लगातार देखते रहने के बाद अचानक एक प्रश्न आ खड़ा हुआ- "ईश्वर कहाँ हैं?" 
और बस इस प्रश्न ने मन को भयभीत कर दिया, जैसे बीच समंदर में खड़ा होना और किसे आवाज़ देकर पुकारूँ यह समझ नहीं आ रहा। लंबे समय तक यह प्रश्न और यह निराशा बनी रही। सारी प्रार्थनाएं, सारी समस्याएँ, शिकायतें, प्रेम आदि किससे कही जाएँगी, जब किसी का अस्तित्व ही न हो ? फिर धीरे-धीरे ईश्वर की निराकार शक्ति भी वापस आ गई, वह विश्वास भी और जब दोनों वापस आ गए तब ईश्वर का अस्तित्व भी। 
अकेले रहना या एकांत बुरा नहीं, लेकिन एक शक्तिशाली कवच को अपने भीतर से निकाल देना भयानक है। 
🍃🍂🌿
-------------रश्मि पाठक

🔹🔹🔹🔹

What is the most dangerous

 This is a terrible situation when the feeling of being alone turns into fear and even more terrible that you doubt in being God.  Because a man can be alone and sometimes even alone in a crowd, but then there is not so much tension, so much fear.  It is not so dangerous to be lost in oneself, to stay away from people, to be engrossed in one's own separate world or work.
 Once there was a very calamitous situation, only troubles were everywhere from everywhere.  After constantly looking at the hanging picture of God on the wall of the room in the light and silence of the night, suddenly a question arose - "Where is God?"
 And just this question frightened the mind, as if standing in the middle of the sea and calling to whom I could not understand it.  This question and this disappointment remained for a long time.  Whom will all the prayers, all the problems, complaints, love etc. be said when no one exists?  Then gradually the formless power of God also came back, that belief as well as the existence of God when both came back.
 It is not bad to be alone or lonely, but to remove a powerful armor from within is terrible.
 🌿🍂🍃
 ------------- Rashmi Pathak


चित्र: साभार गूगल

 

ऐट द पॉइन्ट

ऐट द पॉइन्ट

मेहनत और लगातार मेहनत, दिन-रात काम में लगे रहने के बाद भी कुछ नहीं हो रहा, बस वहीं के वहीं। अचानक से काम करने का पूरा उत्साह और फिर जब मेहनत सही रिजल्ट की ओर न ले जाए तब निराशा सारे उत्साह को धूमिल कर देती है।
सुबह से शाम और शाम से रात, वही सारे काम, वही दिनचर्या, वही सबकुछ...। "रोज-रोज की यह दिनचर्या कितनी बोझिल होती है। आपका क्या हाल है दीदी?" मैंने अपनी चचेरी बहन से फ़ोन पर बात करते हुए पूछा जो कस्बाई क्षेत्र में रहती हैं और उनके खेत हैं।
"ठीक ही है, काम से फुर्सत कहाँ, अपनी नातिन के लिये क्रोशिया से उसकी ड्रेस को सुंदर बनाने का काम भी मिला है", उन्होंने हँसते हुए कहा था।
हमेशा बिजी रहने वाले लोग और हर हाल में हँसते रहने वाले भी, हालांकि उनके आँसू भी दिखे हैं। प्रेरणा हमारे जीवन में किसी मोटिवेशनल स्पीच से नहीं आती, ऐसे लोग जो हमारे आस-पास होते हैं, वही दे जाते हैं। हमें आत्मसात करना होता है। आम दिनचर्या में भी ऐट द पॉइंट की जरूरत होती है, मैनेजमेंट कब, क्या और कैसे। हालांकि कई बार समय हमारे हिसाब से नहीं होता, कई बार हम स्वयं या लोग    काम के हिसाब से नहीं होते। कोई बात नहीं, थोड़ा फेरबदल चलता है, लेकिन हमें काम को क्रमवार करने की जरूरत होती है। सिर्फ सोच तो बस हमारे दिमाग के कोने में खाली पड़ी रह जाती है और उत्साह धीरे-धीरे आग की तरह ठंढी।
🌿🍃🍂
--------रश्मि पाठक

🔹🔹🔹🔹

At the point


Hard work and constant hard work, nothing is happening even after being engaged in work day and night, just right there.  All the excitement of working suddenly and then when the hard work does not lead to the right result, then the disappointment tarnishes all the enthusiasm.
Morning to evening and evening to night, all the same work, same routine, same thing….  "How cumbersome this daily routine is. How are you, sister?"  I asked while talking on the phone to my cousin, who lives in the town area and has farms.
"Well, where is the time for work, I got the job of making dress beautiful for my granddaughter by Crosia work", she said with a laugh.
People who are always busy and also laughing in every situation, though their tears are also seen.  Inspiration does not come from any motivational speech in our life, people who are around us give it only.  We have to assimilate.  Common routine also requires at the point, management when, what and how.  Although many times the time is not according to us, sometimes we are not according to our work or people.  No problem, a little shuffling goes on, but we need to sort the work sequentially.  Just thinking remains empty in the corner of our mind and enthusiasm slowly frost like fire.
🍃🌿🍂
-------- Rashmi Pathak

चित्र: साभार गूूूगल

Sunday, May 16, 2021

बाघ के साथ या भीड़ के साथ

बाघ के साथ या भीड़ के साथ

कोई निर्णय लेना इतना आसान नहीं होता, कई तरह के सवाल और उन सवालों के जवाब में दुनियाभर की परेशानी। कई बार तो हमें स्वयं जवाब मालूम नहीं होते और बस पेपर में मिले प्रश्न के उत्तर जैसे खींचते चले जाते हैं।
भविष्य किसने देखा है ? स्कूल-कॉलेज के दिनों में दोस्तों के साथ चलना, निर्णय लेना और आत्मविश्वास से भरे दिनों के बाद जब नितांत अकेले किसी निर्णय की बारी आती है तब संशय मन को घेरने लगता है। अच्छे और सच्चे दोस्तों, रिश्तेदारों की सलाह मिलती है और फिर दो कदम पीछे वापस वहीं जहाँ खड़े थे।
कभी स्वप्न भी बड़े साकार होते हैं, हमारा सबकॉन्सस माइंड बहुत प्रभावी होता है। हफ्ते  भर स्वयं से जूझने के बाद रात सपने में एक बाघ दिखा था। अमूमन बाघ हिंसक होते हैं, लेकिन वह मुस्कराता हुआ अच्छा दिख रहा था। उसने अपने पंजे मेरे हाथ में रखे थे और सामने अपनो, रिश्तेदारों, दोस्तों की भीड़ डरी-सहमी मुझे अपनी ओर बुला रही थी। 
   अच्छा सपना था, सुखद और आत्मविश्वास से भरा। और इस आत्मविश्वास को हासिल करने के बाद सारे संशय और भय दूर हो जाते हैं। ऐसे ही किसी 'बाघ का साथ होना जरूरी होता है जो दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णय में सहायक हो, वर्ना भीड़ हमेशा अपने साथ उसी भय में खींचती दिखेगी। और वह बाघ हमारे भीतर ही रहता है।'
🌿🍃🍂
----------रश्मि पाठक

🔹🔹🔹🔹

With the tiger or with the crowd

 It is not so easy to take a decision, many kinds of questions and worldwide problems in answering those questions.  Many times we do not know the answers ourselves and just keep pulling the answers to the questions found in the paper.
 Who has seen the future?  During school-college days, walking with friends, making decisions, and confident days, when it comes to a decision alone alone, doubt starts to surround the mind.  Good and true friends, relatives get advice and then two steps back to where they were standing.
 Sometimes dreams too come true, our subconcussion mind is very effective.  After battling with him for a week, a tiger appeared in the night.  Usually, tigers are violent, but he look good smiling.  He held his claws in my hand and in front of him, a crowd of relatives, friends, scared and boastful was calling me towards him.
    It was a good dream, pleasant and full of confidence.  And after gaining this confidence all the doubts and fears go away.  Likewise it is necessary to be with a 'tiger who is strong-willed, helpful in decision, or else the crowd will always be seen pulling in the same fear with them. And that tiger lives within us.'
 🍃🌿🍂
 ---------- Rashmi Pathak

 🔹🔹🔹🔹


चित्र: साभार गूगल

Thursday, May 13, 2021

हथेली में बैठा पक्षी

हथेली में बैठा पक्षी
गहरा अवसाद कहीं न कहीं से बहता हुआ बाहर आता है... रात गहरी चेतना की वह घड़ी है, जब नितांत अकेले सन्नाटे भरे वातावरण में सभी दिशाएँ शून्य से होती हुई घेरा करती हैं।
  आँखें बंद थीं और शांत वातावरण, हालांकि बारिश की बूंदें झरती आवाज़ें कर रही थीं, लेकिन यह शोर नहीं था। गत वर्ष से प्रकृति अपने सुहावने गीत गा रही है कभी बारिश, कभी हवा। हर दिन की तरह रात में कुछ पेंडिंग काम को करने का सोचा,  कुछ इलस्ट्रेशन और कुछ आर्टिकल। आंखें बंद थीं और जैसे ध्यान की अनुभूति हुई, अचानक ही देखा हथेली पर छोटी सी चिड़िया आकर बैठी थी, आश्चर्य कि वह निर्भिज्ञ बैठी रही। हालांकि खिड़की के बाहर आम और अनार के पेड़ पर चिड़ियाएँ बैठा करती है और उनकी आवाजें संगीत के सुरों सी ऊंचे-नीचे हुआ करती हैं। 
एक कहावत 'हाथ में एक पक्षी का होना झाड़ी में दो पक्षियों के समान है,' यानि थोड़ी मात्रा में कोई चीज़ पास हो वह कुछ खोने के मौके से बेहतर है कि कुछ और प्राप्त किया जाए।
कई बार कुछ हिंट्स हमारी दिनचर्या में मिला करते हैं, पहचान जरूरी होती है। ...जो भी हो अच्छी चीजों को देखना, सुनना अच्छा है और छोटी से छोटी चीज़ को भी उतना ही महत्व देना कि वह जीवन के लिये कितना जरूरी है।
🌿🍃🐦
-------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

A bird in the hand
 Deep depression flows out of somewhere ... Night is that moment of deep consciousness, when in a  lonely environment, all directions circle through zero.
   The eyes were closed and the atmosphere calm, though the raindrops were making thundering sounds, but it was not noisy.  Since last year, nature has been singing its beautiful songs sometimes rain, sometimes wind.  Just like every day, I thought of doing some pending work at night, some illustrations and some articles.  Eyes were closed and as soon as meditation was noticed, suddenly saw a small bird sitting in the hand, surprised that she was sitting unaware.  However, outside the window, birds sit on the mango and pomegranate trees and their voices are high and low as the melody of music.
 There is a saying 'having one bird in the hand is like two birds in the bush', that is, having something in possession is better than the chance of losing something to get something else.
 Sometimes some hints are mixed in our routine, identification is necessary.  ... whatever it is, it is good to see, hear and listen to the smallest things and give equal importance to the smallest thing that it is important for life.
🌿🍃🐦
--------Rashmi pathak


चित्र: साभार गूगल

Sunday, May 9, 2021

एक चूहे से भेंट

एक चूहे से भेंट

नन्हे ने शायद ही सोचा होगा कि वे कैद में होंगे...दिनभर कैद में ही रहे, उन्हें भोजन भी मिला और रात में आज़ाद हुए। 14 साल की उम्र में मैंने एक बाल कहानी लिखी थी- 'एक चूहे से भेंट' जो प्रकाशित भी हुई थी। तब वह सिर्फ एक कहानी थी, कोरी कल्पना। लेकिन वास्तविक जीवन में नन्हे चूहे से मिलना और मूक संवाद होगा यह तब कहाँ मालूम था। हालांकि यदाकदा चूहे घर में आते और उन्हें पकड़कर बाहर निकाल दिया जाता था, फिर भी वे वापस आते रहे। एक बार प्रवास में अकेले रहना और सिर्फ काम के बोझिल दिनों में चूहे ने साथ दिया था। कंप्यूटर के की-बोर्ड पर दौड़ता मेरी उँगलियों को सहला जाता। दिनभर सिर्फ अपनी उपस्थिति बताता रहा और जब मुझे वह जगह छोड़नी थी तब चूहे ने शायद जान लिया और मुझसे पूर्व उसने कहीं और निकल जाना बेहतर समझा।

हमारी कल्पनाओं को आकार भी मिलेगा यह बात कहाँ समझ आ पाती है। कोई छोटी सी चीज भी बड़ी खुशियां दे जाती है। जीवन के लिये आधार होना बहुत जरूरी है। एक बहाना हो वर्ना तो सारी ख्वाहिशें अधूरी है।
🍁🍂🌿
----------रश्मि पाठक

🔹🔹🔹

Meeting a mouse

 Nanhe could hardly have thought that he would be in captivity ... he remained in captivity all day, he also got food and was free at night.  At the age of 14, I wrote a children's story - 'Meeting a mouse' which was published.  Then that was just a story, blank imagination.  But in real life it was known that meeting the little mouse and there would be silent dialogue.  Although the mice would occasionally come into the house and be caught and thrown out, they kept coming back.  Once alone in the stay and only during the cumbersome days of work, the rat supported me.  My fingers used to run on the computer keyboard.  Throughout the day, he kept telling his presence and when I had to leave that place, the rat probably knew and before me he thought it better to go somewhere else.

 It is possible to understand where our imaginations will also get shape.  Even a small thing gives great happiness.  It is very important to have a foundation for life.  If there is an excuse, then all the desires are incomplete.
 ,🍂🍁🌿
 ---------- Rashmi Pathak


चित्र:  ऋत्विक रंजन द्वारा

Wednesday, May 5, 2021

हमारा घर

हमारा घर

घर के अंदर लम्बे समय से रहते, भय का सामना करते मन परेशान हो उठा। घर में जो भी कमियाँ हैं वह अक्सर बाहर निकलकर पूरी हुआ करती थी। ताजी हवा, लोगों से सम्पर्क, मनोरंजक जगहों में जाना आदि पर प्रतिबंध लगा है। बच्चे अलग परेशान हैं और बड़े अपनी परेशानियों से परेशान।
कल यूँ ही खिड़की के पास बैठे जब पेड़ पर चिड़ियों की आवाज़ में मन खोया था तो लगा जैसे सबकुछ कितना सुंदर है। इसी घर में हमारी अपनी जरूरी चीजें, हमारा अपना एक कोना, खिड़कियों और दरवाजों से हवा का आना, कुछ नया करना और यहाँ तक कि दूर बैठे लोगों से बातें करना, इंटरनेट की सुविधा से मनोरंजन और जानकारी का साथ। कितना कुछ तो है घर के अंदर और थोड़ा समय मिले तब अपने अतीत की यादों से निकल भविष्य में खुद को खड़ा पाना।
रही बात बच्चों की तो उन्हें थोड़ा साथ चाहिए, कुछ नया क्रिएटिव करने की, कल्पनाओं की सुंदर दुनिया में जाने के लिये थोड़ा साथ। घर में पूरी दुनिया है और खुद को समझने की क्षमता वर्तमान समय की बहुत बड़ी उपलब्धि।
🍃🌿🌾
-------------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹


Our Home

 Having lived inside the house for a long time, the mind was troubled while facing the fear.  Whatever deficiencies in the house were often completed by going out.  Fresh air, contact with people, going to recreational places, etc. are banned.  The children are upset differently and the elder is troubled by their own troubles.
 Just yesterday while sitting near the window, when the mind was lost in the sound of birds on the tree, it felt like how beautiful everything is.  In this house, we have our own essentials, our own corner, air coming out of windows and doors, doing something new and even talking to people sitting far away, with entertainment and information with the convenience of internet.  There is so much inside the house and if you get some time, then you can stand out from the memories of your past and stand in the future.
 It is a matter of children that they need a little support, to do something creative, to go into the beautiful world of fantasies.  The whole world is at home and the ability to understand oneself is a great achievement of the present times.
🍃🌿🌾
---------Rashmi Pathak


 चित्र: साभार गूगल


 

Monday, May 3, 2021

कभी किसी रोज

कभी किसी रोज

सुबह का खुशनुमा मौसम न तेज धूप न पानी न बारिश न आंधी बस एक खुशनुमा मौसम जिसमें घूमा जा सकता है, सुकून के पल घर में गुज़ारे जा सकते हैं और जिसमें कपड़े सूख सकते हैं और जो गीले नहीं रह जाते न बादल डराते हैं और न धूप चिढ़ाती है... ओह ! मैं भटक गई। हां तो एक सुंदर सुबह जब काम लगभग निबट चुके थे तभी हनुमान दिखे। खिड़की के ठीक उस पार पेड़ की डाल पर बैठे कहीं दूर देखते, पूरा काला चेहरा लेकिन बढ़िया जैसे गर्व से भरा। हिन्दू मान्यता से अगर किन्ही दूसरी आंखों से देखूं तो हनुमान शायद सूक्ष्म रूप में भ्रमण के लिये निकले। और वे जल्द ही डाल से ओझल हो गए, मन को बड़ा सुकून मिला कि मैंने हनुमान को लाइव देखा। पूरे दिन ज़ेहन में बने रहे, बड़ी ऊर्जा मिलती रही। 
    इन गर्मियों में मौसम का मिज़ाज़ बदला हुआ सा है। शाम तेज़ बारिश हुई, घने काले बादल, रात पत्तियों पर बल्ब की रोशनी में हनुमान का चेहरा दिखता रहा। "बहुत जरूरी है विश्वास का होना और इस विश्वास के लिये किसी का होना।" 
  सम्भव है हनुमान आपके बगीचे में गए हों...और अगर नहीं तो कोई और सही जो आपको निराशा से आशा, उदासी से खुशी और शून्य से साकार गति की ओर ले जाए। कोई भी, यह तो स्वयं ही पहचानना होगा।
🌿🍃🔅
---------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹🔹

Someday anyday

 A pleasant weather in the morning neither strong sunshine nor rain nor thunderstorm is just a pleasant weather in which it can be visited, the moment of peace can pass into the house and in which clothes can dry and which do not remain wet nor cloud scare and neither  Incense teases ... Oh!  I wandered off.  Yes, Hanuman was seen on a beautiful morning when the work was almost done.  Sitting on the tree's right across the window, looking far away, the whole black face but full of pride like fine.  If I see with any other eyes from Hindu belief, Hanuman might leave for a subtle form.  And they soon disappeared from the cast, the mind was so relieved that I saw Hanuman live.  Stayed in mind all day, getting great energy.
     The weather patterns have changed this summer.  It rained heavily in the evening, thick black clouds, the light of the bulb on the night leaves showed Hanuman's face.  "It is very important to have faith and to have someone for this belief."
   It is possible that Hanuman has gone to your garden ... and if not then someone else who will lead you from hopeless to hope, sadness to happiness, and from zero to realization.  Anyone has to recognize this themselves.
 🌿🍃🔅
---------- Rashmi Pathak

 


फ़ोटो : गूगल द्वारा

Saturday, May 1, 2021

ध्यान और कल्पना

ध्यान और कल्पना

ध्यान शून्य से सजीवता की ओर ले जाने का अच्छा साधन है और यह भी कि ध्यान हर सजीव वस्तु से पृथक शून्य की ओर केंद्रित करने की आत्मिक शक्ति। कल्पना भी कुछ मिलती जुलती बात है जहाँ सामने की हर चीज़ धूमिल होकर एक नया आकर ले लेती हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि ध्यान दृढ़ता और शक्ति है जबकि कल्पना कागज़ पर खींची गई रेखाएँ जिसे साकार रूप देने की चाह रह गई है।
फिर जब भविष्य की कल्पना करनी ही है तब इसे ध्यान से क्यों न जोड़ा जाए? दोनों का मिलाजुला रूप भविष्य की ओर सही रास्ता होगा। 
वर्तमान बहुत कठिन है, हर उम्र के लिये। कल ध्यान में पहले शेर को देखा और फिर देवी दुर्गा दिखाई दी थीं। यह कल्पना नहीं भविष्य हो सकता है, शायद यह कि दृढ़ मन ही भविष्य की कल्पना को बेहतर बना सकती है। शक्ति हमारे भीतर की है, कोशिशें होनी चाहिए।
🔅🍃🌿
----------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹🔹

Meditation and imagination

 Meditation is a good means to move from zero to liveliness, and also the spiritual power to focus attention from every living thing to a separate void.  Imagination is also a similar thing where everything in front of it gets clouded and takes a new form.  The only difference is that meditation is perseverance and strength, whereas imagination is the lines drawn on paper that want to be given shape.
 Then when the future has to be imagined, then why not add it carefully?  Mixed form of both will be the right path towards the future.
 The present is very difficult for every age.  Yesterday saw the lion in meditation and then Goddess Durga appeared.  It cannot be a future, it is a fantasy, perhaps it is only a firm mind that can improve the imagination of the future.  The power is within us, efforts must be made.
 🔅🍃🌿
 ---------- Rashmi Pathak
चित्र: बोर्ड पेंटिंग- रश्मि पाठक

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं         जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...