Friday, September 9, 2022

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं 
       जरूरतों पर निर्भर है

किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझा जा सकेगा और उस काम को बेहतर तरीके से करने की समझ आ सकेगी। मसलन अगर आपके हाथों में हुनर है तो आप अपने सिलाई करने के हुनर को कमाई का साधन बना सकते हैं, लकड़ियों से सुंदर साज-सज्जा की वस्तुएँ बनाकर उसे बाजार में ला सकते हैं, यहाँ तक कि छोटे बच्चों को पढ़ाकर भी कुछ रुपये कमा सकते हैं आदि। 
  आजकल इंटरनेट के माध्यम से सीखने-सिखाने की सुविधाएँ वीडियोज के द्वारा आम प्रचलन में है। हम कई चीजें आसानी से सीख और समझ सकते हैं। कला, गृह-उद्योग, बाजार की जानकारी आदि इंटरनेट के द्वारा आसानी से समझी जा सकती हैं। सारी चीजें आसान हो गयीं हैं और कुछ आसान दिखती है। 
आप संगीत में रुचि रखते हैं तो किसी वाद्ययंत्र को भी वीडियोज के माध्यम से सीख सकते हैं, पेंटिंग में रुचि हैं तब आप ब्रुश का इस्तेमाल भी सीख सकते हैं। यहाँ तक कि कुछ चीज़ें इतनी सरल दिखती हैं जिन्हें आप सीखना चाहते हैं। फिर भी अगर आप कुछ उन चीजों को सीखकर बाजार में लाना और रुपये कमाने की इच्छा रखते हैं, तब यह जान लेना आपके लिये सही होगा कि आप खुद उसमें कितने प्रतिशत तक और कबतक अपना समय, अपनी मेहनत दे पाएँगे। क्योंकि जितनी आसान विधि और संसाधन दिखते है, उन्हें व्यवहारिक जीवन में किया जाना उतना सरल नहीं होता।
 मसलन कि आप अच्छा खाना बनाते हैं तो समोसे और चाट बनाकर उससे रुपये कमा लेना इतना आसान नहीं होगा। ठीक इसी प्रकार अगर आप अच्छे पेंटर हैं तो आपकी कलाकृति बाजार में बिक जाएँ और उनके अच्छे मूल्य मिले यह इतना सरल नहीं होगा। एक बात यह भी है कि अगर आपने बहुत मेहनत से वीडियोज देखकर मिट्टी से घड़े बनाना सीख भी लिया है, तो आप इसे बाजार में लाकर अच्छी कीमतों में बेंच दें यह भी सरल नहीं। क्योंकि बाज़ार और बाज़ारवाद कुछ बातों पर निर्भर करती हैं जो सफल होने और असफल होने की सीमा को तय करती है।
हम जब भी बाज़ार से जो चीजें खरीदते हैं, तब उसकी क्वालिटी, कीमत और सबसे बड़ी बात कि उसकी क्या जरूरत है, इस ओर ध्यान देते हैं। बाज़ार में भी दुकानदार ग्राहकों की जरूरतों और उसकी माँग के अनुसार ही किसी चीज़ को रखता और बेचता है। दुकानदार के लिये भी अपने फायदे की चीज़ों को रखना होता है, वर्ना चीजें रखीं बेकार हो जाती हैं। मसलन कि आप मिट्टी के बहुत अच्छे खिलौने बाजार में बेचना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप उस जगह में ग्राहकों की पसंद और रुझान को देखेंगे। दुकानदार अपनी सारी व्यवस्था और ग्राहकों की खरीद प्रणाली को देखते हुए ही आपसे सामान लेना चाहेंगे। यानी कुल मिलाकर आपने पूरी मेहनत कर मिट्टी के खिलौने बनाना सीख भी जाते हैं और अपना कीमती समय देकर बहुत सारे खिलौने बनाकर उसे दुकानों में बेचना चाहते हैं, तब भी यह जरूरी नहीं कि सभी दुकानदार आपके खिलौने खरीद ले और आपको उसकी कीमत मिले। क्योंकि सम्भव है लोगों की माँग मिट्टी की जगह इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों में अधिक हो। 
हाँ, अगर आप अपनी मेहनत की सही कीमत चाहते हैं, तब पहले यह देखना होगा कि आप मूल रूप से किस फील्ड में सही हैं। यानी आप कलात्मक हैं तब आप किसी भी कला को भविष्य में और निखार सकते हैं और अगर आप टेक्निकल हैं, तब आपके लिये कला के किसी भी बात से जुड़ी चीज़ अधिक समय तक क्या, शुरुआत में भी जटिल मालूम होगी। क्योंकि अच्छे समोसे बनाना और उसके माध्यम से रुपये कमा लेने में काफी फर्क होता है। बाजार में अन्य और भी आपसे बेहतर हो सकते हैं तो जरूरी होगा कि समोसों की जगह कुछ और बनाएँ ताकि लोगों का ध्यान जाए और जो उस  इलाके में नहीं मिलता हो। ठीक इसी प्रकार आप मिट्टी के खिलौनों में परिवर्तन लाएँ, मसलन वे सुंदर वस्तुएँ जो गृह सज्जा के साथ शिक्षा और आधुनिकता को भी दर्शाता हो। इन सब बातों के अलावा आपको बड़े बाज़ार की जरूरत होगी जहाँ अच्छी कीमत मिल सके।
🔹🔹🔹
           ----- रश्मि पाठक

    🌼🌸

The policy of marketism is dependent on needs, not labor

 There is nothing wrong in starting a new job.  First there will be a beginning, only then it will be understood and understanding of how to do that work in a better way.  For example, if you have skills in your hands, then you can make your sewing skills a means of earning, you can make beautiful furnishings from wood and bring them to the market, even by teaching small children you can earn some money etc.
   Nowadays, the facilities of teaching-learning through the Internet are in common practice through videos.  We can learn and understand many things easily.  Art, home-industry, market information etc. can be easily understood through the Internet.  Everything has become easier and some seem easier.
 If you are interested in music then you can also learn any instrument through videos, if you are interested in painting then you can also learn to use the brush.  Even some things look so simple that you want to learn.  Still, if you want to learn some of those things and bring them into the market and earn money, then it will be right for you to know that up to what percentage and for how long you yourself will be able to give your time, your hard work.  Because as easy as methods and resources appear, they are not as easy to do in practical life.
  For example, if you cook good food, then making samosas and chaat and earning money from it will not be so easy.  Similarly, if you are a good painter then it will not be so easy to sell your artwork in the market and get good price for them.  There is also one thing that even if you have learned to make pots out of clay by watching videos very hard, then you bring it in the market and sell it at good prices, it is also not easy.  Because market and marketism depend on certain factors which determine the extent of success and failure.
 Whenever we buy things from the market, then we pay attention to its quality, price and above all what is its need.  Even in the market, the shopkeeper keeps and sells something according to the needs and demand of the customers.  The shopkeeper also has to keep things of his own benefit, otherwise the things kept become useless.  For example, if you want to sell very good clay toys in the market, then first of all you will see the preferences and trends of the customers in that place.  The shopkeepers would like to take the same from you considering all their arrangements and the purchase system of the customers.  That is, overall you learn to make clay toys by working hard and you want to make many toys and sell them in shops by giving your precious time, even then it is not necessary that all the shopkeepers buy your toys and you get its price.  Because it is possible that the demand of people is more in electronic toys than in clay.
 Yes, if you want the right price for your hard work, then first you have to see in which field you are basically right.  That is, if you are artistic, then you can further refine any art in the future and if you are technical, then for you anything related to any matter of art will seem complicated for a long time, even in the beginning.  Because there is a big difference between making good samosas and earning money through it.  Others in the market may be better than you, so it will be necessary to replace the samosas with something else so that people get attention and which is not available in that area.  In the same way, you bring changes in clay toys, such as those beautiful objects that reflect education and modernity along with home decor.  Apart from all these things you will need a big market where you can get good price.
🔹🔹🔹
      ---    Rashmi Pathak

      
चित्र: साभार गूगल
 

Saturday, May 28, 2022

अपनी कमजोरी का कारण समझें

अपनी कमजोरी का कारण समझें

कमज़ोर होने की कीमत चुकानी पड़ती है, इसलिये स्वयं को इस काबिल बनाना चाहिये कि आप भीतर और बाहर से कमज़ोर न दिखें। आपकी पोशाक और अन्य चीजें बाहरी दुनिया से भले ही सही न दिखती हो लेकिन अगर आत्मिक संतुष्टि और गर्व की भावना हो तब यह विशेष मायने नहीं रखता। 
कई बार कोशिशों के बावजूद हम जो हासिल करना चाहते हैं, वहाँ तक नहीं पहुंच पाते। इन खास वजहों से हमारे भीतर के हौसलों का धीरे-धीरे शिथिल होना या कमज़ोर होना स्वाभाविक है। ऐसे में वापस अपने भीतर की ऊर्जा को जगाए रखने का बेहतर तरीका है ईश्वर के प्रति विश्वास और आशावान बने रहना। हमारा धर्म सिर्फ ईश्वरीय केन्द्रन की ओर उन्मुख करना ही नहीं, बल्कि दृढ़ और कठोर बने रहने के लिये सहायक है। वैदिक ऋचाओं में संकल्पित और कर्म के प्रति दृढ़ संकल्प होकर जीवन के सभी क्षेत्रों में बढ़ने की बात हर मनुष्य को प्रेरित करती है। अगर मन अशांत हो तब कुछ देर के लिए मंदिर में प्रतिमा के आगे बैठ जाना या उस प्रांगण में शांत बैठे रहना भी नई ऊर्जा को संचारित करता है। यहाँ कमज़ोर नहीं बल्कि अपने भीतर की ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने की अद्भुत ईश्वरीय शक्ति का अनुभव किया जा सकता है। 
वापस अपनी क्षमता और विश्वास को पाने के लिये अन्य कई माध्यम हो सकते हैं, जैसे लोगों से मिलना, बाहर घूम आना और इस बात को ध्यान में रखना कि आपकी क्षमताओं का अंत न होने पाए। वैदिक पुराणों और ऋचाओं में मनुष्य के विकास और कर्तव्यों के विभिन्न आयामों को संदेशित किया गया है। और इसलिये शायद ईश्वर के प्रति आस्था और मंदिर प्रांगण में व्यक्ति को ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का अनुभव होता है। 
    एक और तरीका यह भी है कि इस ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने के लिये प्रैक्टिकली उन लोगों की जीवनशैली को अनुभव किया जाए जो वास्तविक जीवन में अपने-अपने क्षेत्रों में कर्मशील बने हुए हैं। क्योंकि भ्रामकता सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिये है और यह दिमाग को सिर्फ शिथिल बनाती है।
🔹🔹🔹
        -रश्मि पाठक
🌿🍃


Understand the reason for your weakness

 There is a price to be paid for being weak, so you should make yourself capable that you do not look weak from inside and outside.  Your dress and other things may not look right to the outside world but if there is a sense of spiritual satisfaction and pride then it does not matter much.
 Many a times, despite our efforts, we are not able to reach what we want to achieve.  Due to these special reasons, it is natural for our inner spirits to gradually weaken or weaken.  In such a situation, the better way to keep the energy back within you is to have faith and hope in God.  Our religion is helpful not only to orient ourselves towards the divine center, but to remain firm and rigid.  Conceived in the Vedic hymns and determined to work, the talk of growing in all walks of life inspires every human being.  If the mind is disturbed, then sitting in front of the idol in the temple for some time or sitting quietly in that courtyard would also infuse new energy.  Here one can experience the wonderful divine power of not weakening but re-collecting the energy within oneself.
 There are many other ways to get back your potential and confidence, such as meeting people, hanging out and making sure that your abilities are not exhausted.  Various dimensions of human development and duties have been conveyed in the Vedic Puranas and Richas.  And that's why perhaps one experiences faith in God and the energy, enthusiasm and positivity in the temple premises.
     Another way to maintain this energy and enthusiasm is to practically experience the lifestyle of those people who are working in their respective fields in real life.  Because deception is only for entertainment and it only makes the mind relaxed.
🔹🔹🔹
           - Rashmi Pathak

चित्र: साभार गूगल



Tuesday, May 17, 2022

Fantasy of another world

दूसरी दुनिया की कोरी कल्पना

किताब का कवर पृष्ठ और एक प्रश्न सीधा सा जवाब लेकिन उस जवाब के पहले निश्चित जवाब के पाए जाने की उम्मीद। क्यों और किसलिए इसकी जरुरत नही। रास्ते और सिर्फ रास्ते जिसपर चलने वाला कोई नही, है तो सिर्फ बोलने वाले। किताब हाथ मे लिए यहाँ-वहाँ। क्यों यह समझना मुश्किल है और मैंने पूछा भी नही और कुछ कहने का भी मन नही होता। पूजा का दिन है और दूर का आया एक मेहमान।

देश की खातिर, देश के बच्चों के लिये, देश के भविष्य के लिए...देश गुलाम है। देश की गुलामी एक मामूली किताब से दूर कैसे होगी, पूछा लेकिन उत्तर नहीं। बिना किसी फण्ड के इतनी बढ़िया पृष्ठों वाली पत्रिका यह पूछना चाहा लेकिन इसका भी मन नहीं। पत्रिका निकलते तो देखा है बिना किसी सहयोग, बिना किसी कामगार की सहायता से 'अनवरत' 'वन मैन शो'।

गुलाम देश, गुलाम बच्चे, गुलाम लोग और एक गुलाम पत्रिका। किताबों के ढेर में पत्रिका लिए वो व्यक्ति जिसकी अपनी कोई भाषा नहीं, जिससे प्रश्नों के उत्तर मिले। मैंने प्रश्न नही किये क्योंकि उत्तर मुझे मालूम थे, उन्हें नही। हमारी चुप्पी उन्हें परेशान कर गई और वे उल्टे पाँव लौट गए बिना कुछ हमें दिए, एक पत्रिका रख गए जिसके पन्ने पलटने का मन नहीं होता। गुलामी की कल्पना और उस कल्पना को दूर करने में...। नींद अवचेतना स्वप्नजाल एक वेषभूषा । नींद खुलती है और सभी काम में लगे हैं अपनी जरुरतों, खर्चों के लिये। 
🍃🌿
      ----रश्मि पाठक
🔹🔹🔹



Fantasy of Another World

 The cover page of the book and a simple answer to a question but hoping to find a definite answer first to that answer.  Why and why is it not needed?  There are paths and only paths on which there is no one to walk, then only those who speak.  Here and there with the book in hand.  Why it is difficult to understand and I did not even ask and do not even feel like saying anything.  It is a day of worship and a guest has come from afar.

 For the sake of the country, for the children of the country, for the future of the country...the country is a slave.  How the country's slavery would be overcome by a modest book, asked but did not answer.  A magazine with such a large number of pages without any funds wanted to ask this but didn't feel like it either.  When the magazine comes out, it is seen that without any cooperation, without the help of any worker, 'continuously' 'One man show'.

 Slave Country, Slave Children, Slave People and a Slave Magazine.  The person who has no language of his own, carrying magazines in a pile of books, from which questions can be answered.  I didn't ask questions because I knew the answers, they didn't.  Our silence disturbed them and they went back foot without giving us anything, kept a magazine which did not feel like turning the pages.  In the imagination of slavery and in removing that fantasy….  Sleep subconscious dream trap A garb.  Sleep opens and everyone is busy in work for their needs, expenses.
🌿🍃

      ----Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र : साभार गूगल




Thursday, April 21, 2022

इन्विटेशन तब और अब

इन्विटेशन तब और अब

सामान्यतया किसी समारोह में आमंत्रण का चलन आत्मीयता के साथ कह देने भर से हुआ करता था और लोग शामिल हो जाते। फिर अंतर्देशीय या पोस्टकार्ड का चलन हुआ जो दूर-दराज संदेश भिजवाता और जबकि खूबसूरत डिज़ाइन वाले कार्ड का चलन हुआ तब यह आमंत्रण का बेहतर विकल्प बनकर जारी है। 
आमंत्रण-पत्र की सुविधा यह है कि इसमें सुंदर आकर्षक कार्ड में दिन, तारीख़, समय आदि के साथ सभी गतिविधियों का ज़िक्र होता है। लोग अपनी सुविधा देखते हुए शामिल होते हैं और चाहे तो लम्बे समय तक उन आकर्षक कार्डों को रख सकते हैं। 
वैसे आमंत्रण की खास तारीख उस खास दिन के लिए होती है जब सारे कार्य सम्पन्न होने के बाद विशेष दिन के आयोजन की बात होती है। जैसे शादी के आमंत्रण-पत्र में खास शादी या स्वागत-समारोह का दिन निश्चित होता है। लेकिन लोगों की अपनी मर्ज़ी है कि वे अन्य समारोह में शामिल होना चाहते हैं अथवा नहीं। कई बार कुछ कार्यों के संपादन में अपने करीबी लोगों को शामिल किए जाने के आमंत्रण-पत्र में भी अन्य लोगों का शामिल होना व्यवस्था में कठिनाई उत्पन्न करता है। ऐसे में कार्ड की एक और परम्परा भी निकल आई कि कुछ कार्ड अपने करीबियों के लिये और कुछ परिचितों के लिये डिजाइन की जाने लगी। इनके अलावा वर्गसंगत कार्ड भी बनने लगे जो अपने स्टेटस और उससे नीचे के लोगों को दिए जाने लगे। 
इन सबके अलावा डिजिटल दुनिया में सर्वसुलभ ई-कार्ड का प्रचलन हुआ और इसमें भी व्यक्ति सुलभ व्यवस्थाओं का ख्याल रखते हुए आमंत्रण-पत्र भेजे जाने लगे। 
  तो इन सारे आमंत्रण की सर्वसुलभ व्यवस्था को देखते हुए बात वहीं तक आ रुकी कि किसी समारोह में इतने खर्च किये जाने के बाद की जो आत्मीयता कार्डों के प्रचलन के पूर्व की थी वह शायद अधिक सही थी। क्योंकि सिर्फ कह भर दिए जाने के बाद बड़ी शिद्दत से लोग उसी अपनेपन के साथ समारोह में शामिल होते थे और लम्बे समय तक याद रखते थे।
🍀🌿
      ------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

Invitation then and now

 Generally, the trend of invitation to a function was to say with affinity and people would join.  Then came the trend of inland or postcards that sent messages far and wide, and while cards with beautiful designs became the trend, it continues to be a better alternative to invitations.
 The convenience of the invitation card is that it mentions all the activities in a beautiful attractive card with the day, date, time etc.  People join at their convenience and can keep those attractive cards for a long time if they want.
 By the way, the special date of invitation is for that special day when after the completion of all the work, there is talk of organizing a special day.  For example, in the invitation letter of marriage, the day of the special wedding or reception is fixed.  But people have their own choice whether they want to participate in other celebrations or not.  Sometimes the involvement of other people in the invitation letter to involve people close to them in the performance of some tasks creates difficulty in the arrangement.  In such a situation, another tradition of cards also emerged that some cards were designed for their close ones and for some acquaintances.  Apart from these, class corresponding cards were also made which were given to the people of their status and below.
 Apart from all this, universally accessible e-cards were prevalent in the digital world and in this also invitation letters were sent taking care of the accessible arrangements.
   So, looking at the universal arrangement of all these invitations, the matter has come to a standstill that the affinity which was before the introduction of cards after spending so much in a function was probably more correct.  Because after just saying that, people used to attend the ceremony with the same affinity and remember it for a long time.
🌿🍀
  ------Rashmi Pathak

🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल
 

Friday, March 25, 2022

The world keeps track of past habits

पिछली आदतों का हिसाब 
दुनिया रखती है

पड़ोस की ही बात है जब आँटी सिर्फ अपने घर के भीतर की दुनिया में ही खुश रहती थीं। उनका मानना है कि बेकार बैठकर बातें करने से बेहतर है घर रहकर अपना काम करना। उन्हें किसी के घर जाकर बैठना या अपने घर किसी को बिठाना पसंद नहीं था। कॉरिडोर में सिर्फ साफ-सफाई करती और किसी को बिठाना हो तो ड्राइंग रूम में बिठाने की जगह बाहर बरामदे में लगी कुर्सियों पर बिठाती। उनके पड़ोसी उनकी इस आदत से दूर हो चले थे और रास्ते में ही मिलने पर बातें हो जाती थीं। 
समय के साथ दो बच्चे घर से दूर पढ़ने चले गए और अंकल अपनी नौकरी से मिली छुट्टियों में ही घर आते। अब आँटी के साथ उनका छोटा बेटा रह गया था जो अपनी पढ़ाई में ही लगा रहता। आँटी को अब अपने आसपास का ख्याल आया था और वे यदाकदा गेट खोलकर बाहर झांक लेती थीं। कुछेक बार वे पड़ोस की आँटी के साथ सैर के लिये भी निकलीं, लेकिन चौथे दिन से पड़ोस की आँटी ने बहाने बना लिए थे। 
   होता भी यही है कि जब हम सामने वाले के होने का महत्व नहीं समझते तब एक समय के बाद किनारे कर दिए जाते हैं। सिर्फ अपनी रुचि और अभिमान के दायरे के बाहर की दुनिया उस वक़्त काम आती है, जब हमारी भीतरी दुनिया में कुछ भी शेष नहीं रह जाता। हां, एक बात यह भी महत्व की है कि हम बाहरी दुनिया के लिए खुद को महत्व देना न भूल जाएं, यानि हर बात की अपनी सीमा तय है और उससे अधिक बढ़ जाना घातक।
🌿🍀
-------रश्मि पाठक

🔹🔹🔹

The world keeps track 
of past habits

 It was a neighborhood thing when Auntie was happy only in the world inside her home.  They believe that it is better to do your work from home than to sit idle and talk.  She did not like to sit at someone's house or make someone sit in her house.  In the corridor, she used to do only cleanliness and if someone wanted to be seated, instead of sitting in the drawing room, she would sit outside on the chairs in the verandah.  Her neighbors had moved away from her habit and they used to talk when they met on the way.
 In course of time, the two children went away from home to study and Uncle would come home only during the holidays he got from his job.  Now her younger son was left with the aunt, who would have been busy with his studies.  Auntie was now aware of her surroundings and she would open the gate and take a peek outside.  Sometimes she even went out for a walk with the aunt of the neighborhood, but from the fourth day the aunty of the neighborhood had made excuses.
    It also happens that when we do not understand the importance of being in front, then after a time we are put aside.  Only the world outside the circle of our own interests and pride is useful when there is nothing left in our inner world.  Yes, one thing is also important that we should not forget to give importance to ourselves for the outside world, that is, everything has its own limit and exceeding it is fatal.
 🌿🍀
 -------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹

चित्र: ईशा श्री

Wednesday, March 2, 2022

बीच का रास्ता

बीच का रास्ता

सुबह-सवेरे अखबार लेने जब बाहर निकली तब हल्के बादलों के बीच से सूरज की मद्धिम रोशनी फैल रही थी। ऊपर के फ्लोर से आंटी भी नीचे अपने खरगोशों को देखने आई थीं। बातों के किसी क्रम में उन्होंने अपने देवर की बात कही कि वह बचपन में कितना जिद्दी था और उसे संभालना कितना मुश्किल। आंटी के पति यानि अपने बड़े भाई के अलावा वह किसी की नहीं सुनता क्योंकि, बचपन से पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने ही पिता समान पाला था।
   आंटी अपने देवर की बेबाकी, किसी से भी उलझ पड़ने की आदत और मना की गई बात को ही करने की जिद्द की बात सुनाती रही थीं। यह सुनकर काफी अच्छा लगा कि देवर की निडरता और गुस्से की वजह से उसके घर के आसपास के क्षेत्र में रास्ते साफ-सुथरे और मर्यादित हैं। वैसे जहाँ अंकल शांति से काम लेने वाले हैं और एक ही बार में कठोर निर्णय लेने की आदत है, वहीं उनके भाई का स्वभाव उग्र है। अंकल के अनुशासन की वजह से घर व्यवस्थित और उनके परिवार में कार्यों के प्रति निष्ठा दिखती है। बच्चे भी नपे-तुले जीवनशैली के साथ अपने कार्यों में लगे रहते हैं और शिक्षा का खास महत्व है।
     आंटी अपने देवर के किस्से-कहानियां बोलती रही थीं और मेरे सुबह के 20 मिनट उन्होंने ले लिए थे। अपनी बातों के क्रम में उन्होंने एक बात बहुत महत्व की कही थी कि अंकल अपने भाई के उग्र और जिद्दी स्वभाव को समझाते हुए हमेशा कहते हैं कि "अधिक दिन तक जीना है तो लोगों से भिड़ना नहीं चाहिए।" अंकल की बात वाकई बहुत गंभीर थी कि सही चीजों और लोगों को सही रास्ता बताने की जिद्द भी कई बार घातक रूप से अपना चेहरा दिखाती है। दुश्मनों का जन्म होना और ऐसा वातावरण स्वयं के लिये तैयार करना घातक हो सकता है। लेकिन आंखें बंद कर चुपचाप चलना भी तो जीने का मकसद नहीं होना चाहिए। गलत को गलत और सही को सही कहने की बात भी तो होनी चाहिए। लम्बे समय तक जीने के साथ सही जीवन जीना भी जरूरी है। और इसके लिये यह भी जरूरी है कि बीच का रास्ता निकाला जाए ताकि शांति भी बनी रहे और सबकुछ सही भी हो।
     लेकिन यह बीच का रास्ता वैसे आमतौर पर होता नहीं है। हाँ, आंटी के किस्से सुनना अच्छा लगा और सुबह काम शुरू करने के लिए ऊर्जा मिल गई थी।

🔹🔹🔹

    -रश्मि पाठक

🌿🍃

The Middle Path

 When I came out to pick up the newspaper early in the morning, the light of the sun was spreading through the clouds.  Auntie from the upper floor also came downstairs to see her rabbits.  In some sequence of things, she spoke about her brother-in-law, how stubborn he was in childhood and how difficult he was to handle.  Apart from the aunt's husband, that is, his elder brother, he does not listen to anyone because, after the death of his father since childhood, he had brought up like a father.
    Auntie used to tell about her brother-in-law's outspokenness, habit of getting entangled with anyone and stubbornness of doing what was forbidden.  It is very good to hear that due to the fearlessness and anger of brother-in-law, the roads in the vicinity of his house are clean and dignified.  While Uncle is calm and has a habit of taking tough decisions at once, his brother has a fiery nature.  Due to uncle's discipline, the house is organized and his family shows loyalty to the tasks.  Children are also engaged in their work with a measured lifestyle and education has a special importance.
      Auntie kept telling stories and stories about her brother-in-law and she took 20 minutes of my morning.  In the course of her talks, she had said one thing very important that Uncle, while explaining the fierce and stubborn nature of his brother, always says that "If you want to live for a long time, then you should not fight with people."  Uncle's point was really very serious that even the stubbornness to show right things and right path to people sometimes shows its face fatally.  The birth of enemies and creating such an environment for oneself can be fatal.  But even walking silently with eyes closed should not be the purpose of living.  There should be a point of calling wrong as wrong and right as right.  Along with living long, it is also important to live the right life.  And for this it is also necessary that a middle path should be found so that peace also remains and everything is also right.
      But this middle ground is not usually the case.  Yes, it was nice to hear Auntie's tales and got energy to start work in the morning.
🔹🔹🔹
  -Rashmi Pathak
🌿🍃


चित्र: साभार गूगल
         
        

Wednesday, December 1, 2021

दिमाग के नियंत्रण का बेहतर तरीका: अफर्मेशन



दिमाग के नियंत्रण का बेहतर तरीका: अफर्मेशन

अपने दिमाग से भी कई बेकार की चीजें निकाल बाहर करने से काफी हल्का महसूस होता है। यानी सिर्फ कमरे में फालतू की अंटी पड़ी चीजें ही बाहर निकलने से जगह नहीं बनती, बल्कि दिमाग के भीतर से बेकार और नकारात्मक बातें बाहर करने से काफी अच्छा लगता है। खाली जगह में नए तरीके से अच्छी चीजें रखी जा सकती हैं, तो ठीक इसी तरह बेकार की सोच बाहर करने से दिमाग में सिर्फ अच्छे विचारों का आना शुरू हो जाएगा।
  हम सबों की परेशानियाँ हमारी अपनी होती हैं और इनका हल भी हमारे हाथों में होता है। हमारी अपेक्षाएँ जब कड़े रुख में दुःखों को और बढ़ावा देती है, तब प्रायश्चित भी हमें ही करना होता है। हम कहीं से और किसी से भी इस बात की सहायता हासिल नहीं कर सकते कि हमारे जीवन की परेशानियों को खत्म कर दिया जाएगा। और जब यह बात समझ आ जाये तब खुद में बदलाव और आने वाले बेहतर समय के लिये खुद को तैयार करना  जरूरी होगा। इसके लिये तैयारी करने का सबसे अच्छा और पहला साधन है अपने दिमाग को काबू में रखते हुए सही का चुनाव करने की क्षमता रखना। अफर्मेशन यानी प्रतिज्ञान उन मान्य साधनों में है जिससे कम से कम खुद को खड़ा रख पाने और आत्मविश्वास की पुनः प्राप्ति हो सकती है। 
पिछले दिनों अफर्मेशन पर वीडियो देखने के बाद काफी अच्छा लगा, सेल्फ कॉन्फिडेंट वापस पाने के अच्छे तरीके बताए गए थे। कुछ सोचने के बाद लगा जैसे जिन बातों का अनुभव कुछ वर्षों हुआ करता था, उसका कोई नाम भी है। कुछ वर्षों से अधिक व्यस्तता और कुछ परेशानियों से जूझते रहने के कारण दिशा ज्ञान होते हुए भी दिमाग एक ही बिंदु पर केंद्रित हो चला था। और अब वीडियो के माध्यम से सेल्फ पावर को समझने की शक्ति को याद किये जाने जैसा ही है। इस तरह की कई बातें हमारे जीवन के उतार-चढ़ाव को व्यक्त करती है और अनुभव हमें सीधे रास्ते की ओर चलने का इशारा करते हैं। लेकिन हम अपने अनुभवों को दूसरों तक इसलिये नहीं समझा पाते, क्योंकि हर किसी की सोच और जीवन का नज़रिया अलग है। 
 कई बार खुद के अनुभव अधिक प्रभावशाली इसलिये भी होते हैं, क्योंकि आपने उसे सुनकर दुहराया नहीं होता है। रही बात अफर्मेशन की तो यह मानी हुई बात है कि आपके अंदर की पॉजिटिव ऊर्जा आपके मन और दिमाग दोनों पर हावी होती है। जीवन के प्रति और अपने कार्यों के प्रति सही सोच लगातार प्रयास करने के लिये प्रेरित करती है। जहाँ तक अफर्मेशन की बात है तो वैज्ञानिक आधार पर हमारी सही सोच हमारे भीतर की सारी पॉज़िटिव ऊर्जा अपने आसपास की सही चीजों को आकर्षित करने में सक्षम होती है। जैसे हम खुश हैं तब अपने आसपास भी खुशी को अनुभव करते हैं।
🌿🍃
     -रश्मि पाठक

🔹🔹🔹

The best way to control the mind: Affirmation

Taking out many useless things from your mind also makes you feel very light.  That is, only by coming out of the unnecessary things lying in the room does not make room, but it feels good to take out the useless and negative things from inside the mind.  Good things can be placed in a new way in empty space, so in the same way, by throwing out useless thinking, only good thoughts will start coming in the mind.
   We all have our own problems and their solution is also in our hands.  When our expectations give rise to further sorrows in a tough attitude, then we have to atone for it.  We cannot get help from anywhere and from anyone that the troubles of our life will be put to an end.  And when this thing is understood, then it will be necessary to change ourselves and prepare ourselves for better times to come.  The best and first way to prepare for this is to have the ability to choose the right one by keeping your mind under control.  Affirmation is one of those valid means by which at least one can stand up and regain confidence.
 It was great after watching the video on Affirmation in the past, good ways were told to get back self-confident.  After some thought, it seemed as if the things which used to be experienced for a few years, also have a name.  Due to being busy for more than a few years and battling with some problems, despite knowing the direction, the mind was focused on one point.  And now it is like remembering the power of understanding self power through video.  Many such things express the ups and downs of our life and experiences point us towards the straight path.  But we are not able to explain our experiences to others because everyone's thinking and outlook of life is different.
  Sometimes your own experiences are more effective because you haven't heard them and repeated them.  As far as the affirmation is concerned, it is an accepted fact that the positive energy inside you dominates both your mind and your soul.  Right thinking towards life  towards one's work inspires to make continuous efforts.  As far as the affirmation is concerned, on a scientific basis, our right thinking is capable of attracting all the positive energy within us to the right things around us.  Just as we are happy, we also feel happiness around us.
🌿🍃
       -Rashmi Pathak
चित्र : साभार गूगल

Saturday, November 27, 2021

जिद्द कहीं जड़ न बन जाए

जिद्द कहीं जड़ न बन जाए

किसी भी लक्ष्य को पाने के लिये मेहनत और लगन के साथ सार्थक कोशिश और उन कोशिशों में सही दिशा का ज्ञान होना जरूरी है। जरूरत इस बात की भी होनी चाहिए कि जो लक्ष्य हम पाना चाहते हैं उन रास्तों में चल पाने की क्षमता हममें कितनी है। यह भी होता है कि हमारी दिमागी संरचना और हमारी रुचियाँ कहीं और होती हैं और हमने कुछ और विषय लिया होता है। इसके अलावा कई बार भ्रामक स्थितियों के सहारे लम्बे समय तक चलते हुए मनचाहे लक्ष्य तक पहुंचने के रास्ते को न छोड़ने की जिद्द दिमाग के भीतर बैठ जाती है।
   कोई भी शीर्ष पर पहुँचकर एक अच्छा जीवन जीने के सपने देखता है। इसके लिये प्रयास भी कई होते हैं, लेकिन उन प्रयासों का कोई शॉर्टकट नहीं होता। शीर्ष पर पहुँचने के लिये संघर्ष की जरूरत होती है और हर एक गुज़रता दिन मुश्किलें बढ़ाता जाता है। आप अगले दिन पर कोई काम नहीं टाल सकते और अगर टालते हैं तो आपके द्वारा सुने गए सभी मोटिवेशनल बातों का कोई फायदा नहीं होगा। उन भाषणों में अपने लक्ष्य तक पहुँचने की जिद्द के लिये जो बात कही गई थी, वह भी प्रैक्टिकल जीवन में आधारहीन ही साबित होगी। 
  अब जैसे कोई आई ए एस अथवा कुछ अन्य बनने के अपने सपने को पूरा करने की कोशिश में कामयाब नहीं हो पा रहा तो इसका यह मतलब नहीं कि वह अपना सबकुछ सिर्फ इसलिये बर्बाद कर दे कि उसकी यह जिद्द पूरी नहीं हो पा रही। सम्भव है कि पूरी संरचना में कहीं कमी है और शायद सम्भावनाएँ कहीं और हैं। समय रहते इसे समझ लेना बेहतर होगा ताकि जिस जीवन की तलाश है, उसे कहीं और से हासिल किया जाए। यानी कि हम अगर अपने जीवन में अपने, अपनो और समाज के लिये अच्छा करना चाहते हैं तो रास्ते दूसरे भी हैं। क्योंकि किसी ने अगर हमारी बुद्धि को देखते हुए आई ए एस बनने की बात कही थी तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं था कि यह हमारी जिद्द में शामिल हो जाए। जिद्द होना जरूरी है ताकि कोई चीज़ हासिल हो जाए, जैसे बच्चों की जिद्द उनकी मनचाही चीजें हासिल करने में मदद कर सकती है, लेकिन जिद्द अगर जड़ बन जाए तो यह विनाश की ओर का रास्ता है। 
किसी भी लक्ष्य के लिये कई रास्ते होते हैं और उन रास्तों का चुनाव दूसरों के सुझाव, अपने अनुभव और संभावनाओं के आधार पर होता है। चुनिंदा लोग जिन्होंने किसी ओहदे को धारण किया है, तो हमें पहले अपनी दिमागी संरचना और क्षमता को जान लेना चाहिये, क्योंकि प्रश्नों के उत्तर सिर्फ सम्भावनाओं से सही नहीं होते, बल्कि उसके लिये आधार जानना जरूरी होता है।
जिद्द लक्ष्य की प्राप्ति के लिये सही है, लेकिन "लक्ष्य क्या है ?" इसका ज्ञान हो जाने पर जिद्द को जड़ होने से पहले बच निकलने का सही रास्ता मिल जाएगा। हम अच्छा और सार्थक जीवन चाहते हैं, इसके लिये थोड़ा लम्बा रास्ता शॉर्टकट के लुभावने रास्ते से बेहतर है। क्योंकि किसी भी फील्ड में मेहनत तो करनी ही होती है और अगर मेहनत ही करनी है तब अपनी क्षमता को परखना जरूरी होगा।
🌿🍃
   --------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Stubbornness does not become root anywhere

 To achieve any goal, it is necessary to make meaningful efforts with hard work and dedication and to have knowledge of the right direction in those efforts.  There should also be a need that how much we have the ability to walk in those paths that we want to achieve.  It also happens that our brain structure and our interests are elsewhere and we have taken up some other subject.  Apart from this, many times the stubbornness of not leaving the path of reaching the desired goal while walking for a long time with the help of confusing situations settles within the mind.
    One dreams of reaching the top and living a good life.  Efforts are also many for this, but there is no shortcut to those efforts.  It takes struggle to reach the top and every passing day adds to the difficulties.  You cannot postpone any work on the next day and if you postpone then all the motivational things you have heard will be of no use.  Whatever was said in those speeches for the stubbornness of reaching their goal, it will also prove to be baseless in practical life.
   Now just as someone is not able to succeed in trying to fulfill his dream of becoming an IAS or some other, it does not mean that we should waste everything just because his stubbornness is not being fulfilled.  It is possible that the whole structure is lacking somewhere and perhaps the possibilities are elsewhere.  It would be better to understand this in time so that the life that one is looking for can be achieved from somewhere else.  That is, if we want to do good in our life for ourselves, our loved ones and society, then there are other ways too.  Because if someone had talked about becoming an IAS keeping in mind our intelligence, then it did not mean at all that it should be included in our stubbornness.  It is necessary to have stubbornness so that something can be achieved, just like the stubbornness of children can help them to achieve what they want, but if stubbornness becomes a root then it is the road to destruction.
 There are many paths towards any goal and those paths are selected on the basis of suggestions of others, own experience and possibilities.  Selected people who have held a position, then we should first know our brain structure and capacity, because the answers to the questions are not just correct by the possibilities, but for that it is necessary to know the basis.
 Persistence is good for achieving the goal, but "what is the goal?"  Knowing this, stubbornness will find the right way to escape before it takes root.  We want a good and meaningful life, for this a little long way is better than a tempting path of shortcuts.  Because in any field one has to work hard and if hard work is to be done then it will be necessary to test our ability.
 🍃🌿
    --------Rashmi Pathak
 
🔹🔹🔹
चित्र: वाटर कलर (रश्मि पाठक)

Sunday, September 12, 2021

गम्भीर होने के लिये गम्भीरता से विचार करना जरूरी है

गम्भीर होने के लिये गम्भीरता से विचार करना जरूरी है

बहुत अजीब बात है कि हँसी भी शायद ही कभी आती है। उससे भी अजीब बात यह कि हँसी उन बातों पर आ जाती है जिसपर लोग हँसना जरूरी नहीं समझते। 
पहले के पोस्ट में अंकल और आँटी के बीच तनाव का कारण एक छोटी सी बात को लेकर बेकार में उलझने की बात कही थी, तब उस पूरे माहौल में मुझे हँसी आ गई थी। ऐसे ही कुछ दिन पूर्व अपनी दोस्त के घर जाना हुआ था, उनकी एक दूर की रिश्तेदार भी बैठी थीं। लम्बे समय के बाद शायद कुछ जरूरी काम होगा तभी याद आई होगी। मेरी दोस्त ने उनकी कोई बात को उनके जाने के बाद गलत कहा था जिसपर उसके पति ने उसे ताने दिये थे। मेरी दोस्त ने दबे शब्दों में भावुक होकर  सिर्फ इतना कहा कि गलती किसी दूसरे की हो तब भी पति के लिये हमेशा गलत वही रहती है। उसकी इस बात ने सोचने के लिये मजबूर किया था कि औरतें कितनी भावुक होती हैं और अपने पति से कम से कम यह अपेक्षा जरूर करती हैं कि वे सही बातों में उनका सम्मान करेंगे। और पति के लिये अपने आसपास की सभी स्त्रियाँ सम्मानित और सहज होती हैं, जबकि पत्नी में कई कमियाँ।
अपनी दोस्त के घर से निकलने के बाद खुली हवा में चलना अच्छा लगा था। और हँसी इस बात पर आई थी कि मेरी दोस्त में सबसे बड़ी कमी अपेक्षाओं से घिरे रहने की है और यह उसकी सबसे बड़ी गलती है। 
काम की अतिव्यस्तता, covid इंजेक्शन के बाद का थोड़ा असर और कुछ मानसिक तनाव का असर आज पूरे दिन रहा था। हँसी ऐसे भी कम ही आती है। कुछ लोगों को हँसते हुए शायद ही देखा जाता है, लेकिन मैं उनमें नहीं। शाम दूधवाले भैया ने दूध के बर्तन में दूध देते समय कुछ नीचे भी गिराया। मेरे मुँह से कुछ चिंतित स्वर में निकला था- "इतने बड़े छन्नी से भी दूध गिर रहा है..." 
  दूधवाले भैया ने फिर संयत होकर दूध डाला था और उसके जाने के बाद मैं इस बात पर हँस पड़ी थी। 
 यानी ध्यान, प्रेम, संयम, एकाग्रता न हो तो बर्तन से चीजें छलक कर बाहर गिर आती हैं। कभी शब्द, कभी आँसू और कभी संबंध अपनी दहलीज लाँघ जाते हैं। जीवन है तो थोड़ा ख्याल रखना जरूरी है, क्योंकि हर कोई सही जीवन चाहता है। 
    मेरी एक कविता-

       तंग

 माहौल या खुद से 'तंग' आ जाने की बात
या यूँ कहें कि तंग माहौल में खुद को पाना
जैसे एक्वेरियम में बहुत सी मछलियों का होना
उड़ते पंछियों का आकाश कहीं गुम हो जाना
बहुत मुश्किल होता है हर रोज सुबह खुद को जगाना
जीने के लिये हर बार नए बहाने का बनाया जाना
खामोशी से कई बातों को बर्दाश्त करने की काबलियत पाना
और तो और सही को गलत और गलत को सही कहा जाना
तंग होना भी साहस है और करना एक हुनर
इस छोटे से अंतर में खुद को ढाल पाने की उम्मीद 
शून्य की तलाश का अंत है और एक रोज वहीं से शुरुआत

🍂🌿
----------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

To be serious it is necessary to think seriously

 It is very strange that even laughter rarely comes.  The strange thing is that laughter comes on those things on which people do not consider it necessary to laugh.
 In the earlier post, the reason for the tension between Uncle and Aunty was said to be needlessly confused over a small matter, then I laughed in that whole atmosphere.  Just a few days ago, I had gone to my friend's house, a distant relative of hers was also sitting.  After a long time, perhaps some important work will be done, only then must have been remembered.  My friend had said something wrong after her departure, on which her husband had taunted her.  My friend got emotional in subdued words and only said that even if the fault is someone else's, she is always wrong for the husband.  This made her think about how emotional women are and at least expect her husband to respect her in the right things.  And for the husband all the women around him are respected and comfortable, while the wife has many shortcomings.
 It was nice to walk in the open air after leaving my friend's house.  And the laughter came to the point that my friend's biggest flaw is being surrounded by expectations and that's her biggest mistake.
 Work busyness, little effect after covid injection and some mental stress was there for the whole day today.  Laughter rarely comes like this.  Some people are hardly seen laughing, but I am not in them.  In the evening, the milkman, while giving milk in the milk vessel, also dropped something down.  Something came out of my mouth in a worried tone - "milk is pouring out of such a big sieve..."
   The milkman again poured milk in moderation and after he left I laughed at this.
  That is, if there is no meditation, love, restraint, concentration, then things spill out of the pot and fall out.  Sometimes words, sometimes tears and sometimes relationships cross their threshold.  If there is life then it is necessary to take some care, because everyone wants the right life.
     One of my poems-

        Narrow

  Feeling 'fed' with the atmosphere or oneself
 Or rather find yourself in a tight environment
 like having a lot of fish in an aquarium
 The sky of flying birds is lost somewhere
 It is very difficult to wake myself up every morning
 Making new excuses every time to live
 The ability to tolerate many things silently
 Moreover, right to be called wrong and wrong to be called right
 Being harass is also courage and doing is a skill
 Hope to find myself in this small gap
 Zero is the end of the search and one day begins from there
🌿🍂
 ----------Rashmi Pathak
 🔹🔹🔹
चित्र : साभार गूगल


Friday, August 27, 2021

दुःख


दुःख

यह भी जीवन में किसी अद्भुत बात से कम नहीं कि हम जब साथ होते हैं, तब साथ होने का अर्थ नहीं समझते और जाने के बाद दुःख की पारदर्शी चादर ओढ़कर चलते हैं। कई बार यह दुःख इतना गहरा होता है कि हम कभी निकल नहीं पाते क्योंकि, हम निकलना नहीं चाहते। दुःख भी कई तरह के होते हैं, हर आदमी के लिये अलग-अलग दुःख, हर वर्ग विशेष के लिए अलग यानी दुःख भी अपनी अलग शक्लों में है, ठीक हमारी तरह जब हम परिस्थितियों के हिसाब से अपनी शक्लें यानी अपनी पहचान तय करते हैं। 
   पूरे जीवन में सुख की तलाश करते जाने कितने सुखों को अनदेखा करते जाते हैं और बस लगता है जैसे हमने सुख की अनुभूति की नहीं सिर्फ दुःख से ही घिरे रहे। साथ होने का अर्थ साथ रहकर समझना और चलना होता है, एक ही जीवन में रहते हुए शांत होकर दुःखों को भी छलना होता है।
मेरी एक कविता-

मुलाकात 
---------
घड़ियाँ इन सुईयों के सहारे चलते हुए समय को लाँघती जाती है
हर दिन पिछली यादों से पन्ने पलटते गीत गुनगुनाती है
उनींदे सपनीली आँखों का झपकना हवा की हल्की सी छुअन
उन बिसरे दिनों में खोई 'मुलाकात' जिसकी यादों में खोया ये मन
पगडंडी पर चलते नीले आसमान में जैसे मेरी तरह सफेद बादल
हरी घास का ओस में डूबा जैसे नर्म हथेलियों का हल्का स्पर्श
रानीबूटियों की मखमली त्वचा को छूते ही उनका लाज से सकुचाना
वापस मिट्टी में रख देना ठीक वैसे कि प्रेम को ईश्वरीय वरदान समझा जाना
नदी की अल्हड़ धारा के संगीत को सुन मचलता ये बेबाक मन
कहाँ रुकी थी वो स्वच्छंद निर्मल चंचल नव किशोरी मेरी आवाज सुन
मंदिर के फेंस पर लिपटी लता में गूंथा नीला फूल कितना सुंदर
मेरे बढ़ते हाथों को सहज ही छूते देख सहमी सहमी सी वो नज़र
कितनी ही बिसरी यादों में उन मुलाकातों के बीच प्रेम है छिपा
उनकी यादों में बची आज भी वो कोमल अबोध अस्पष्ट भोली जिज्ञासा
प्रेम उनका जो शाश्वत नश्वर अनंत मेरे जाने तक साथ रहेगी
मुझे मेरे भीतर प्राण वायु जल में समाहित दूसरी दुनिया तक ले चलेगी
🍂🍃
------- रश्मि पाठक
❇️❇️

Grief

 It is also nothing less than a wonderful thing in life that when we are together, we do not understand the meaning of being together and after leaving we walk with a transparent sheet of sorrow.  Sometimes this grief is so deep that we can never get out because, we don't want to leave.  There are many types of sorrows, different sorrows for every person, different for every particular class, that is, sorrow is also in its different forms, just like us, when we decide our faces i.e. our identity according to the circumstances.
    Looking for happiness in whole life, we go on ignoring so many pleasures and it just seems as if we have not experienced happiness but are surrounded only by sorrow.  The meaning of being together is to understand and walk by living together, while living in the same life, one has to be calm and also deceive the sorrows.
 One of my poems

Meeting
 ---------
 The clocks move with the help of these needles and keep moving the time
 Every day hums a song turning pages from past memories
 The blink of sleepy dreamy eyes the slightest touch of the wind
 Lost 'meet' in those days, in whose memories this mind was lost
 white clouds like me in the blue sky walking on the trail
 Green grass dipped in dew like a light touch of soft palms
 As soon as they touch the velvety skin of the queens, they shrug with shame.
 to put it back in the soil, just as love is to be considered a divine gift
 This impeccable mind trembles by listening to the music of the thoughtless stream of the river.
 Where did I stay, I was a self-confessed, playful new teenager, listen to my voice
 How beautiful is the blue flower intertwined in the vine wrapped on the fence of the temple
 Seeing my growing hands touching me easily, that look was stunned
 Love is hidden between those meetings in so many memories
 Even today, that gentle innocuous vague naive curiosity left in his memories
 The love that eternal mortal eternal will be with me till I am gone
 The life air within me will take me to another world contained in water
 🍂🍃
 ------- Rashmi Pathak

🔹🔹🔹

चित्र: साभार गूगल

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं         जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...