अचानक से उदासी के बादल हटे
अनिश्चितता जीवन को बोझिल और भविष्य की सुखद कल्पनाओं से दूर कर देती हैं।
विगत साल से कोरोना ने जीवन अस्तव्यस्त तो किया ही है और ऐसे में अपनी निजी परेशानी और भी अधिक भयावह जान पड़ती है।
वैसे इन सबों के बीच आप या हम मोटिवेशनल वीडियो आदि देखकर लम्बे समय तक शान्त नहीं रह सकते, कम से कम वे तो नहीं जिनके विचार मन पर हावी होते हों और जो जीवन में एक सपने को लेकर चल रहे हों।
शाम होते ही उदासी जैसे घर को घेरने लगती है, इसलिये अपने एक परिचित अंकल जी के शॉप पर गई। उनकी दुकान उनके घर में ही है, अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ मास्क लगाकर बहुत सावधानी से कुछ जरूरत की चीजें देखने लगी। अंकल ने कहा- "कुछ अच्छे खिलौने अंदर आकर देख सकती हैं।"
शॉप के अंदर जाते हुए काफी रोमांचक अनुभव हुआ और अंदर ढेर सारी जरूरत की चीजें। "शायद गलियारे से गुजरते यह बड़ा हॉल रहा होगा, कबट में चीजें रखी थीं और सोफे बीच में बेतरतीब रखे थे। ठीक सामने घर के पीछे का दरवाजा था जिसके आधे खुले भाग से हवा में हिलते पत्ते दिख रहे थे। बेटी श्री जो घर के एक ही वातावरण से परेशान थी, काफी खुश खिलौनों, झूलों, साईकल, किताबों आदि को देखने में व्यस्त थी। मुझे लगा जैसे यही शांति है, अद्भुत आनंद, जैसे कहीं कोई समस्या नहीं और सारे काम आसान हैं।
मैं घर लौट आई थी और बेटी श्री अपने नए खिलौनों को पाकर खुश थी। "कोई जगह इतने प्रभवशाली रूप से मन को सकारात्मक ऊर्जा कैसे देती है?" मैंने सोचा था और इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि शायद कुछ सुखद घटनाएं या वैसा ही कुछ हमारे अतीत की कोमल यादों और विचारों से जुड़ा होता है और हम उसे पाकर आनंदित हो उठते हैं। यह स्वयं को मोटिवेट करने जैसा है, जो अधिक प्रभावशाली है।
🌿🍃🍁
-------रश्मि पाठक
🔅🔅🔅🔅
Suddenly the cloud of sadness
Uncertainty makes life cumbersome and away from pleasant imaginations of the future.
Since last year, Corona has messed up his life and in such a situation his personal troubles seem even more frightening.
By the way, you or we cannot keep calm for long by watching Motivational videos etc. among all these, at least not those whose thoughts dominate the mind and those who are carrying on a dream in life.
As dusk starts to surround the house like sadness, so one of his acquaintances went to Uncle Ji's shop. His shop is in his house, putting on a mask with my two-year-old daughter, and very carefully started looking for some necessities. Uncle said- "Some nice toys can come in and see."
Going inside the shop was a very exciting experience and lots of necessities inside. "It might have been this big hall passing through the corridor, the cobwebs had things in place, and the couch placed randomly in the middle. Right in front was the back door of the house with half its open leaves showing air moving. Daughter Shree disturbed by the same environment, was very happy to see toys, swings, cycles, books etc. I felt like this is peace, wonderful bliss, as if there is no problem and all the work is easy.
I had returned home and daughter Shree was happy to find her new toys. "How does a place so positively give positive energy to the mind?" I thought and came to the conclusion that maybe some pleasant events or something like that is associated with the soft memories and thoughts of our past and we get delighted by that. It is like motivating yourself, which is more effective.
🌿🍃🍁
------- Rashmi Pathak
जब तक आप सकारात्मकता खुद में नहीं हो कोई भी video या speech आपको Motivate नहीं कर सकती। ख़ुशी पाने के लिए कभी आपको अपने बनाए दायरे से बाहर निकलना होता है..... उत्कृष्ट लेखन 👍
ReplyDeleteहार्दिक धन्यवाद
Deleteसकारात्मक विचार होना वातावरण पर भी निर्भर है.बच्चे और खिलौने अपनेआप में एक सकारात्मक भावनाएं हैं.--अच्छी विचारधारा, अच्छा लेखन.
ReplyDelete