शिकायतें न करें
बचपन की पुरानी यादें, पुराने अल्बम में रखी तस्वीरें, पुरानी सहेज कर रखी चीजें। इन पुरानी चीजों, यादों से अगर इतना मन जुड़ा और भावुक हो रहा हो तब इनसे जुड़े लोगों को एक कॉल कर लेना चाहिए, समय निकाल कर बातें कर लेना चाहिए। लेकिन नहीं, समय ने दूरियों के साथ संवाद को भी इतना अधिक दूर कर दिया है कि एक कॉल करने में भी संकोच होता है या फिर अहम सामने आता है। तो ठीक है, जहाँ हैं वहीं बने रहिए, सभी अपनी जगहों पर व्यस्त और पुराने को याद करने की जगह नए आने वाले समय के बारे में सोचिए।
लेकिन, क्या हर पुरानी बातें यूँ ही छूटती चली जाएगी और सिर्फ आने वाला समय ही सामने होगा? फिर ऐसे तो अच्छी बातें भी अतीत में दफ्न होगी और हम भविष्य की सोच रहे होंगे। नहीं, ऐसा नहीं होता है...जीवन ऐसे नहीं चलता क्योंकि अतीत और वर्तमान ही भविष्य को तय करते हैं।
एक घटना है, बचपन में नदी के किनारे जंगल से होते हुए हम पांच बच्चे पहुंचे। बारिश में नदी अपने वेग में थी, तेज़ आवाज़ से बहती हुई जिसे देखकर ही डर लगता था। किनारे अपने पैरों को पानी में डाले हम खड़े ही थे कि मेरा पैर फिसला और नदी के पानी में डूबने लगी। एक भाई ने नदी में छलाँग लगा दी लेकिन, वेग इतना था कि वह बाहर निकल आया। दूसरा भाई नदी के किनारे मेरे साथ-साथ दौड़ रहा था। इतने में एक छोटी बहन ने नदी में छलांग लगाई और साथ बह चली। किसी तरह एक किनारे भाई का हाथ पकड़ में आया और छोटी बहन को मैंने उसे खींचने के लिये दिया। फिर किसी तरह भाई ने मुझे भी निकाला और अब हम सभी सुरक्षित थे। धूप में किनारे काफी देर तक बैठे रहे और एक-दूसरे पर हँसते रहे। एक और भाई जो किनारे सबकुछ देखता रो रहा था, उसकी भावुकता का हम सभी मज़ाक बना रहे थे।
यह एक सामान्य घटना थी और बड़े होने के बाद सिर्फ एक धुंधली याद में बदल गई। यह सिर्फ इसलिये कि समय और परिस्थितियाँ जीवन पर अपना प्रभाव डालती हैं, कुछ लोगों पर कम और कुछ लोगों पर अधिक प्रभाव होता है। आदमी के बदलने की वजह का कारण भी यही है, वैसे भी जीवन में बदलाव जरूरी है। हम अगर स्थिर हैं, तब शायद हम समय के अनुकूल नहीं और सर्वाइव करने के लिए परिस्थितियों और समय के साथ अनुकूलन है।
अगर हम पुराने दिनों को याद कर खुश होना चाह रहे हैं तो ऐसे भी खुश हो सकते हैं और उनसे जुड़े लोगों से बातें कर भी। यह हमारे ही हाथों में है कि हम शिकायतों और अपेक्षा से दूर सामान्य रह सकें।
🌿🍃🍂
--------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Do not complain
Old childhood memories, pictures kept in old albums, old things saved. If you are getting so much connected and emotional with these old things, memories, then the people associated with them should take a call, take time out and talk. But no, time has also reduced the communication with the distance so much that one is hesitant to make a call or else important comes up. Well then, stay where you are, all busy in their places and instead of remembering the old, think about the new coming time.
But, will all the old things just keep on leaving and only the time will come in front? Then even such good things will be buried in the past and we will be thinking of the future. No, it does not happen ... Life does not go on because the past and present itself determines the future.
There is an incident, in childhood, we reached five children while passing through the forest on the banks of the river. The river was in its velocity in the rain, flowing with a loud voice, which was scared to see. We were standing on the shore putting our feet in the water that my foot slipped and started drowning in the river water. A brother jumped into the river, but the velocity was so high that he came out. The other brother was running along with me on the banks of the river. In this way, a younger sister leaped into the river and drifted along. Somehow one side got hold of the brother's hand and I gave the younger sister to pull her. Then somehow brother took me out too and now we were all safe. Shore sat in the sun for a long time and kept laughing at each other. We were all making fun of the sentiment of another brother who was crying on the shore watching everything.
It was a common occurrence and after growing up turned into just a blurred memory. It is just because time and circumstances have their impact on life, some people have less and some people have more influence. This is also the reason for the change of man, anyway a change in life is necessary. If we are stable, then perhaps we do not adapt to time and adapt to circumstances and time to survive.
If we want to be happy by remembering the old days, then we can also be happy and talk to the people associated with them. It is in our hands that we can stay away from complaints and expectations.
🍃🌿🍂
-------- Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: रश्मि पाठक (कैनवास पेंटिंग)
No comments:
Post a Comment