तुलना सिर्फ और बेहतर के लिये
कई बार अपनी ही चीज़ पसंद नहीं आती और हम दूसरों की तुलना में खुद को हीन भावना से ग्रसित पाते हैं। हमें अपने कपड़े, घर की चीज़ें यहाँ तक कि अपना घर दूसरों की अपेक्षा कमतर लगता है। लेकिन सवाल यह है कि कोई भी चीज़ एक सी कहाँ होती है, कहीं कम कहीं अधिक और इस तुलना में उलझन सिर्फ इस बात को लेकर होती है कि हम उस कमी की पूर्ति कहाँ से करें।
हमारे अंदर जो प्रतिभा है वह भी कई बार किन्हीं कारणों से उभर कर सामने नहीं आ पाती, जिसका कारण दूसरों से तुलना और झिझक का होना है। हम अगर किसी काम के पूर्व ही यह सोच लें कि दूसरों की अपेक्षा कहीं न कहीं हममें कमी है, तब अपनी किसी कला को पूर्ण रूप से लाना और भी मुश्किल होता है। हम अपने भीतर के इस डर, इस कमज़ोरी से जूझ रहे होते हैं और अंततः इसका असर हमारे काम पर पड़ता है। अपने विकास की यात्रा में मनुष्य ने शायद ही सोचा होगा कि किसी काम की शुरुआत करने में कोई ये न कह दे कि तुम उतने अच्छे नहीं जितने दूसरे हैं। हाँ, तुलना हर क्षेत्र में है, तुलना न हो तो अपने अंदर की कमी को दूर करने और विकसित होने की सारी कोशिश और संभावनाएँ भी खत्म हो जाएंगी।
मुख्य परीक्षाओं के बाद अच्छे अंकों से आकाशवाणी में जब चयन हुआ तब खुशी हुई थी। लेकिन अपने प्रोग्राम के प्रेजेंटेशन को लेकर बहुत दुविधा थी, क्योंकि ट्रेनिंग में उन महान लोगों के उदाहरण मिले जो हमारे लिये आदर्श रहे हैं। और शायद यहीं से मन में यह बात आ गई कि मुझे और अच्छा करने के लिये उन्हीं के जैसी शैली अपनानी होगी। मेरी परेशानी ज़ाहिर हो चुकी थी और इसके लिये हमारे सर ने एक छोटी सी लेकिन, सशक्त बात कही थी कि जो तुम्हारी अपनी शैली है उसी को अपनाओ, क्योंकि हर किसी की अपनी पहचान होती है।
सर की बात बिल्कुल सही थी, इसलिये कि हम किसी की नकल कर सीख तो सकते हैं, लेकिन जब अपनी पहचान बनानी हो तब जो हम प्राकृतिक रूप में जिस सांचे में बने हैं उसे ही और बेहतर करना होता है। इसलिये बगैर किसी संदेह, संशोधन के अपनी कला, अपनी प्रतिभा को संवार कर लोगों के सामने लाना जरूरी है। इसके बाद किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया हमें और बेहतर बनाने में सहायक ही होगी।
🌿🍁🍃
---------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Compare just for the better
Sometimes we do not like our own thing and we find ourselves with an inferiority complex in comparison to others. We find our clothes, things of the house even our house less than others. But the question is, where is anything the same, somewhere less or more and the confusion in this comparison is only about where we can make up for that deficiency.
The talent that we have inside us also sometimes does not emerge due to some reasons, due to which there is a comparison and hesitation with others. If we think before doing any work that we are lacking somewhere in comparison to others, then it is even more difficult to bring any of our art completely. We are battling with this fear, this weakness within us and eventually it affects our work. In the journey of his development, man would hardly have thought that in starting any work, no one should say that you are not as good as others. Yes, comparison is there in every field, if there is no comparison, then all efforts and possibilities to overcome and develop within ourselves will also end.
After the main examinations, I was happy when I got selected in All India Radio with good marks. But there was a lot of confusion regarding the presentation of our program, because the training got examples of great people who have been role models for us. And perhaps from here it came to my mind that to do better, I would have to adopt a style similar to them. My problem was evident and for this our Sir had said a small but powerful thing that adopt whatever is your own style, because everyone has their own identity.
Sir's point was absolutely right, because we can learn by imitating someone, but when we have to make our identity, then the mold in which we are naturally made has to be improved. Therefore, without any doubt, without modification, it is necessary to groom our art, our talent and bring it in front of the people. After that any kind of feedback will be helpful in making us better.
🌿🍁🍃
---------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: वाटर कलर पेंटिंग (रश्मि पाठक)
No comments:
Post a Comment