स्वतंत्र होकर कितनी ऊर्जा शेष रह जाती है
बन्धन है इसलिये काम में बाधा है, सौ प्रतिशत योगदान नहीं दे पा रहे, समय नहीं मिल पाता, पूरी तरह से स्वतंत्रता मिल जाए तो काम को और ऊंचाई पर ले जाऊंगा आदि जुमले हम सभी कह रहे होते हैं। हम सभी उस छात्र की तरह अपनी बात कहते हैं कि "इस बार अच्छे अंक नहीं आए, अगली बार पूरी मेहनत करूँगा।" और वह मेहनत कभी हो ही नहीं पाती, क्योंकि हम यह जानते हुए कि हमारी आदतें नहीं बदल सकती, स्वयं से भी झूठ ही कह रहे होते हैं।
ऐसा नहीं है कि आज तकनीक और सुविधाओं से घिरे मोबाइल और ऐसे ही किसी गैज़ेट से चिपके अपना समय दे रहे हैं, जिससे हमें हानि हो रही है। ऐसा भी नहीं है कि सिर्फ हम ही ऐसे हैं जो अपनी आदतों से लाचार है और सिर्फ हम ही हैं जिसके पास वास्तव में मजबूरी जैसे शब्द हैं जो बाधक हैं। बाहरी परिवेश अगर हमारे अनुरूप नहीं तो भीतरी मन को कठोर बनाए रखना भी कठिन है, लेकिन स्वतंत्रता जो इतनी महत्वपूर्ण है वह हमारे जीवन में हमारे देश की गुलामी में रहने जैसा नहीं है। कुछ दिन हुए जब हम भारतवासियों ने अपनी स्वतंत्रता और स्वतंत्र होने को याद किया।
लाचारी यह नहीं कि हम जिम्मेदारियों से घिरे हैं और अपने काम को पूरी स्वतंत्रता के साथ वक़्त नहीं दे पा रहे। यह सोचना कि बंधनमुक्त होकर सबकुछ आसान होगा यह किसी भ्रम से कम नहीं, क्योंकि अक्सर यह दिमाग की तरंगों को इस तरह प्रभावित करता है कि काम के प्रति सजगता की जगह बेपरवाही हावी होती है। जिम्मेदारी के बीच हमारी सक्रियता अधिक होती है, बस इन सब के बीच दोष देने से बचते हुए आपसी सहयोग जरूरी है। वैसे भी स्वतंत्रता का अर्थ कैद या बंधन से आज़ादी है, यानी अपने सही अधिकारों के लिये आज़ादी न कि अपनी ही जिम्मेदारियों से आज़ादी। कई उदाहरण हैं, जिन्होंने कठिनाईयों में भी बहुत अच्छा किया, क्योंकि हर सत्र में मेहनत ही "फाइनल रिजल्ट" है।
🍀🌾
------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
How much energy is left when free
There is a bondage, that is why there is a hindrance in work, we are not able to contribute 100%, do not get time, if I get complete freedom, then I will take the work to a higher height, etc. we all are saying this. We all say our point like that student that "I didn't get good marks this time, I will work hard next time." And that hard work never gets done, because we are telling lies to ourselves, knowing that our habits cannot change.
It is not that today we are giving our time by sticking to the mobile and any such gadget surrounded by technology and facilities, which is harming us. It is also not that we are the only ones who are helpless with our habits and we are the only ones who really have words like compulsion which are hindrances. It is also difficult to keep the inner mind rigid if the external environment does not suit us, but freedom which is so important is not like living in slavery of our country in our life. Few days passed when we Indians remembered our freedom and being independent.
Helplessness is not that we are surrounded by responsibilities and are unable to give time to our work with full freedom. Thinking that everything will be easy by breaking free is no less than an illusion, because it often affects the brainwaves in such a way that inattention dominates in place of alertness to action. Our activity is more in the midst of responsibility, just in the midst of all this, mutual cooperation is necessary, while avoiding blaming. Anyway, freedom means freedom from imprisonment or bondage, that is, freedom for one's right rights and not freedom from one's own responsibilities. There are many examples who did very well even in difficulties, because hard work is the "final result" in every session.
🍀🌾
------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल
No comments:
Post a Comment