दिमाग के नियंत्रण का बेहतर तरीका: अफर्मेशन
अपने दिमाग से भी कई बेकार की चीजें निकाल बाहर करने से काफी हल्का महसूस होता है। यानी सिर्फ कमरे में फालतू की अंटी पड़ी चीजें ही बाहर निकलने से जगह नहीं बनती, बल्कि दिमाग के भीतर से बेकार और नकारात्मक बातें बाहर करने से काफी अच्छा लगता है। खाली जगह में नए तरीके से अच्छी चीजें रखी जा सकती हैं, तो ठीक इसी तरह बेकार की सोच बाहर करने से दिमाग में सिर्फ अच्छे विचारों का आना शुरू हो जाएगा।
हम सबों की परेशानियाँ हमारी अपनी होती हैं और इनका हल भी हमारे हाथों में होता है। हमारी अपेक्षाएँ जब कड़े रुख में दुःखों को और बढ़ावा देती है, तब प्रायश्चित भी हमें ही करना होता है। हम कहीं से और किसी से भी इस बात की सहायता हासिल नहीं कर सकते कि हमारे जीवन की परेशानियों को खत्म कर दिया जाएगा। और जब यह बात समझ आ जाये तब खुद में बदलाव और आने वाले बेहतर समय के लिये खुद को तैयार करना जरूरी होगा। इसके लिये तैयारी करने का सबसे अच्छा और पहला साधन है अपने दिमाग को काबू में रखते हुए सही का चुनाव करने की क्षमता रखना। अफर्मेशन यानी प्रतिज्ञान उन मान्य साधनों में है जिससे कम से कम खुद को खड़ा रख पाने और आत्मविश्वास की पुनः प्राप्ति हो सकती है।
पिछले दिनों अफर्मेशन पर वीडियो देखने के बाद काफी अच्छा लगा, सेल्फ कॉन्फिडेंट वापस पाने के अच्छे तरीके बताए गए थे। कुछ सोचने के बाद लगा जैसे जिन बातों का अनुभव कुछ वर्षों हुआ करता था, उसका कोई नाम भी है। कुछ वर्षों से अधिक व्यस्तता और कुछ परेशानियों से जूझते रहने के कारण दिशा ज्ञान होते हुए भी दिमाग एक ही बिंदु पर केंद्रित हो चला था। और अब वीडियो के माध्यम से सेल्फ पावर को समझने की शक्ति को याद किये जाने जैसा ही है। इस तरह की कई बातें हमारे जीवन के उतार-चढ़ाव को व्यक्त करती है और अनुभव हमें सीधे रास्ते की ओर चलने का इशारा करते हैं। लेकिन हम अपने अनुभवों को दूसरों तक इसलिये नहीं समझा पाते, क्योंकि हर किसी की सोच और जीवन का नज़रिया अलग है।
कई बार खुद के अनुभव अधिक प्रभावशाली इसलिये भी होते हैं, क्योंकि आपने उसे सुनकर दुहराया नहीं होता है। रही बात अफर्मेशन की तो यह मानी हुई बात है कि आपके अंदर की पॉजिटिव ऊर्जा आपके मन और दिमाग दोनों पर हावी होती है। जीवन के प्रति और अपने कार्यों के प्रति सही सोच लगातार प्रयास करने के लिये प्रेरित करती है। जहाँ तक अफर्मेशन की बात है तो वैज्ञानिक आधार पर हमारी सही सोच हमारे भीतर की सारी पॉज़िटिव ऊर्जा अपने आसपास की सही चीजों को आकर्षित करने में सक्षम होती है। जैसे हम खुश हैं तब अपने आसपास भी खुशी को अनुभव करते हैं।
🌿🍃
-रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
The best way to control the mind: Affirmation
Taking out many useless things from your mind also makes you feel very light. That is, only by coming out of the unnecessary things lying in the room does not make room, but it feels good to take out the useless and negative things from inside the mind. Good things can be placed in a new way in empty space, so in the same way, by throwing out useless thinking, only good thoughts will start coming in the mind.
We all have our own problems and their solution is also in our hands. When our expectations give rise to further sorrows in a tough attitude, then we have to atone for it. We cannot get help from anywhere and from anyone that the troubles of our life will be put to an end. And when this thing is understood, then it will be necessary to change ourselves and prepare ourselves for better times to come. The best and first way to prepare for this is to have the ability to choose the right one by keeping your mind under control. Affirmation is one of those valid means by which at least one can stand up and regain confidence.
It was great after watching the video on Affirmation in the past, good ways were told to get back self-confident. After some thought, it seemed as if the things which used to be experienced for a few years, also have a name. Due to being busy for more than a few years and battling with some problems, despite knowing the direction, the mind was focused on one point. And now it is like remembering the power of understanding self power through video. Many such things express the ups and downs of our life and experiences point us towards the straight path. But we are not able to explain our experiences to others because everyone's thinking and outlook of life is different.
Sometimes your own experiences are more effective because you haven't heard them and repeated them. As far as the affirmation is concerned, it is an accepted fact that the positive energy inside you dominates both your mind and your soul. Right thinking towards life towards one's work inspires to make continuous efforts. As far as the affirmation is concerned, on a scientific basis, our right thinking is capable of attracting all the positive energy within us to the right things around us. Just as we are happy, we also feel happiness around us.
🌿🍃
-Rashmi Pathak
No comments:
Post a Comment