स्वप्न और यथार्थ
बहुत बड़ा बाजार और कितनी ही खूबसूरत चीजें लेकिन, जेबें खाली थीं। हाँ जेबें नहीं पर्स खाली थीं कहना बेहतर होगा। घर लौटना है, रास्ता नही मिल रहा। शुक्र है मोबाइल में नेटवर्क है। सामने विशाल समंदर है, उस पार जाना कितना मुश्किल। एक परिवार ने सहायता की है, अपना बड़ा सा पालतू जीव लाकर। ये समंदर पार कैसे होगा, मैंने पूछा है। 'विश्वास करो' इस पर और मैंने उस जीव को देखा है जो कुछ कुछ पांडा जैसा है। वह मुस्करा रहा था और मैंने विश्वास किया। समंदर का पानी कम हुआ था।
कुछ दिनों से श्रीमद्भगवतगीता को पढ़ रही हूँ। दादाजी की है, कितनी पुरानी जिल्द वाली किताब। क्या गीता समंदर है, फिर यह जीव कौन है। स्वप्न है विस्तार है लेकिन विचारों की सीमा तय नहीं है। भगवतगीता हर किसी के लिये अपने अर्थ रखती है।
हमारा वर्तमान इसी अथाह समंदर को पार करने जैसा मुश्किल लगता है, लेकिन हमारा विश्वास ही हमें किनारे तक लेकर जाएगा। और यह नियति है, इसके रास्ते ही होकर गुजरना है, सावधानी पूर्वक भयमुक्त होकर।
🌿🍃🌼
--------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Swapn aur Yatharth
Very big market and many beautiful things but, the pockets were empty. Yes, it was better to say no purse were empty. Have to return home, can't find a way. Thankfully mobile has a network. There is a huge sea in front, how difficult it is to go beyond that. A family has assisted, bringing their own large pet. How will this cross the sea, I have asked. 'Believe' on this and I have seen the creature that is somewhat like a panda. He was smiling and I believed him. Sea water was reduced.
I have been reading Srimadbhagwadgeeta for a few days. Grandpa's book, how old the book is. Is Geeta the sea, then who is this creature? There is a dream, but there is no limit to the thoughts. The Bhagawdgeeta holds its own meaning for everyone.
Our present seems as difficult as crossing this bottomless sea, but our faith will only take us to the shore. And this is destiny, it has to pass through its path, being preemptively fearless.
🍃🌿🌼
--------Rashmi Pathak
No comments:
Post a Comment