हमारा सबकॉन्सस माइंड
अपना आंकलन अगर सही तरीके से करना है तो कॉम्पटीशन जरूरी है, क्योंकि अगर हम जहाँ हैं वहाँ से और कितना बेहतर होना है यह कॉम्पटीशन के द्वारा ही मालूम चलता है। स्कूल में मेरी आवाज को प्राध्यापक और संगीत के शिक्षक पसन्द करते थे। कई बार मुझे स्कूल के कार्यक्रमों में समूह गायन में रखा जाता और कभी कविता पाठ आदि में। यहाँ तक कि मेरी अपनी इच्छा न होते हुए भी सुबह की प्रार्थना में मेरा नाम होता। गायन से मेरा दूर तक कहीं लगाव नहीं था और कुछ प्रार्थनाएँ मुझे कभी याद नहीं होती थीं। अंततः हमारे प्राध्यापक जी ने सुबह की प्रार्थना से मेरा नाम हटा दिया और कहा कि कुछ चीजें हमें ईश्वर ने दे रखी होती है जिसे समझना होता है। प्राध्यापक जी की बातें तब खास समझ नहीं आई थी और मैं इस बात से खुश थी कि गायन में अब मुझे जबरन प्रैक्टिस नहीं करनी होगी, कविता पाठ और संवाद मेरे लिये आसान थे। लेखन और चित्रकारी मेरे शौक रहे, जिसमें काम करती रही।
वर्षों बाद एक परिचिता ने अपनी मित्र से मिलवाया था जो रेडियो में काम करती थी। उस समय मन में मुझे भी रेडियो में काम करने का शौक हुआ और कॉम्पटीशन के द्वारा मेरा चयन भी बहुत आसानी से हो गया। रेडियो में काम करने के शौक का जागृत होना और कार्यालय के रास्ते से गुजरते हुए हमेशा देखने के क्रम में वहाँ अकस्मात जॉब होना मेरे लिये सामान्य बात थी। ऐसे ही मेरे घर मे रोज के एक अखबार को पढ़ते हुए हमेशा इच्छा होती कि मेरे भी आलेख इसमें प्रकाशित होते और एक समय बाद मैंने अख़बार में लिखना शुरू किया।
ऐसी कई छोटी-बड़ी चीज़ों की इच्छाएँ जब हम करते हैं तब हमारी मानसिक तरंगे शायद ऊर्जा का संचरण करती हैं, और शायद इसे ही सबकॉन्सस माइंड कहते हैं। जो भी है, लेकिन आज स्कूल के प्राचार्य की बातें याद हो आती हैं कि हमारा डिसिप्लिन, हमारी ऊर्जा हमें सही रास्तों पर ले जाते हैं। बस यह जानना जरूरी होता है कि हम आखिर में चाहते क्या हैं...।
🌿🍃🍁
-----------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹🔹
Our Subconscious mind
Competition is necessary if we have to do your assessment in the right way, because if we are from where we are and how much better it is, it is known only through competition. My headmaster and teachers of music liked my voice in school. Sometimes I would be kept in group singing in school programs and sometimes in poetry recitation etc. Even in spite of my own wish, I would have had my name in the morning prayer. I had no attachment to singing and I never remember some of the prayers. Finally, our headmaster removed my name from the morning prayer and said that God has given us some things which have to be understood. The words of the headmaster did not get much understanding then and I was happy that I would not have to practice forcibly in singing, poetry recitation and dialogues were easy for me. Writing and drawing were my hobbies, working in it.
Years later, an acquaintance introduced him to a friend who worked in radio. At that time, I too was fond of working in radio and my selection was also very easy through competition. It was normal for me to be awakened by the passion of working in radio and to have a sudden job there in order to always see myself passing through the office. Like this, while reading a daily newspaper in my house, I always wish that my articles would be published in it and after a while I started writing in the newspaper.
When we do the desires of many such small and big things, then our mental waves probably transmit energy, and perhaps this is called subconscious mind. Whatever it is, but today the words of the headmaster of the school remind us that our discipline, our energy takes us to the right path. It is just necessary to know what we want in the end….
🌿🍃🍁
----------- Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: वाटर कलर (रश्मि पाठक)
No comments:
Post a Comment