यादें साथ रह जाती हैं
यह जानते हुए कि हम हमेशा के लिए रहने नहीं आए फिर भी, किसी के विदा हो जाने का दुःख हमें घेर लेता है। कोई अपना या कोई करीबी जब हमसे हमेशा के लिये दूर चला जाए जहाँ से वापस लौटना न होगा तब यह सोच लेना ही इतनी गहराई में हमें लाकर खड़ा कर देता है जहाँ से निकलने की हम कोशिश भी कई बार नहीं कर पाते। कोशिशें भी कामयाब तभी हो पाती हैं जहाँ हम पूरे मन से चाहते हैं, जबकि यहाँ बात आपने सबसे अज़ीज के खोने का दुःख होता है।
कह देना किसी के लिए आसान है, जानते हुए कि किसी का अपना दुःख है, किसी के खो देने से एक खाली जगह है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती, फिर भी सांत्वना के शब्द जीवन मे वापस लौटा लाने के लिये जरूरी होते हैं। पुरानी यादों के झरोखों से हर बात याद आती है, हर अच्छे-बुरे पलों की यादें जो साथ गुज़रीं और सबसे अधिक वे अच्छे पल जो साथ गुज़रे उनकी यादें मन को अधिक परेशान करते जाते हैं।
जीवन में अच्छे और बुरे वक्त होते हैं, कभी प्रेम कभी लड़ाई और यह सोच लेना कि जीवन हमेशा के लिये नहीं तो सिर्फ सौहार्द्र ही बना रहे यह भी सम्भव नहीं। हर आदमी के अपने विचार, अपनी आदतें और अपनी इच्छाएं होती हैं, ऐसे में तालमेल बना रहे इसकी कोशिशें रहनी चाहिये। हाल ही में हमारे रिश्तेदार गुज़र गयीं, काफी दिनों से बीमार थीं। उनके जाने का दुःख लोगों में शायद ही दिखा हो, हाँ सांत्वना के शब्द किसी ने कहे थे। मुझे भी विशेष फर्क नहीं हुआ, आखिर उनके साथ की कोई विशेष याद भी तो न थी। दिमाग मे सिर्फ इतनी सी बात आई थी कि वे जबतक रहीं अपने सौतेले बच्चों को काफी परेशान करती रही थीं। ऐसे ही हाल के दिनों में हमारे रिश्तेदार के गुजरने की सूचना मिली, उनसे भी विशेष सम्पर्क न था और थीं तो कुछ यादें और उनका स्वभाव, उनकी जीवनशैली, उनका संघर्ष और अंततः उनका फैसला जो उन्होंने अपनो के लिये अपनी पूंजी से सहायता की और अचानक चले गए।
जीवन बहुत कठिन है जो कुछ मूल उद्देश्य को लेकर चलता है। हमारी दिनचर्या, हमारे फैसले, हमारा विवेक और अंततः हमारी यादें हमारे जाने के बाद की चीज़ें हैं जो समय-दर-समय यहाँ छूट चुके लोगों के बीच रह जाती है। वैसे हमारी जमा की, ख़रीदी चीजें भी यहीं रहती हैं, लेकिन उनका भी एक समय होता है। अब यह सोचना बहुत मुश्किल हो जाता है कि जाने वाले के करीबियों को सांत्वना के कौन से शब्द कहे जाएँ, जबकि उनके हिस्से में अच्छी यादों के धागे अधिक जुड़े थे।
🍃🌿🍁
जीवन मे इस सच का सामना कैसे किया जाए, आपकी प्रतिक्रिया और विचार अवश्य दें।
-------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Memories stay with
Knowing that we didn't come to live forever, however, the grief of someone's passing still engulfs us. When someone close to us goes away from us forever, from where we will not have to return, then only thinking about it brings us to such a depth, from which we can not even try to get out many times. Efforts are also successful only where we want with all our heart, whereas here it is the sadness of losing your dearest one.
It's easy for someone to say, knowing that one's grief is one's own, the loss of one is avoid that cannot be filled, yet words of consolation are necessary to bring one back to life. Everything is remembered through the windows of old memories, memories of every good and bad moments that passed together and most of all the memories of those good moments that passed together keep on disturbing the mind more.
There are good and bad times in life, sometimes love, sometimes fighting and thinking that life should not last forever, then it is not possible to maintain harmony only. Every man has his own thoughts, his own habits and his own desires, so efforts should be made to maintain harmony. Recently our relative passed away, was ill for a long time. The grief of her passing was hardly visible in the people, yes everyone had spoken words of consolation. I didn't notice much difference, after all, I didn't even have any special memory of being with her. The only thing that came to mind was that as long as she lived, she had been troubling her stepchildren a lot. Similarly, in the recent past, there was information about the passing of our relative, there was no special contact with him and there were some memories and his nature, his lifestyle, his struggle and finally his decision which he helped with his capital for his loved ones and suddenly gone.
Life is very difficult which runs with some basic purpose. Our daily routine, our decisions, our conscience, and ultimately our memories are the things we leave behind from time to time among the people who are left here. Although our deposited, purchased things also stay here, but they also have a time. Now it becomes very difficult to think what words of consolation should be said to the near and dear ones of the departed, when their part had more threads of good memories attached.
🍃🌿🍁
How to face this truth in life, must give your feedback and thoughts.
-------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: बोर्ड पेंटिंग (रश्मि पाठक)
No comments:
Post a Comment