लड़ना भी जरूरी है
शांति सबसे बड़ी शक्ति है और किसी भी समस्या का हल शांतिपूर्वक आसानी से किया जा सकता है। लड़ना या वादविवाद समस्या को बढ़ाता है, जिससे सिर्फ तनाव ही उतपन्न होते हैं और यह कई बार सही निर्णय की ओर नहीं ला पाता। कोशिशें यही होनी चाहिए कि समस्याएं साथ बैठ कर बातचीत के माध्यम से कही जाएँ जिनपर सबों के लिये उस निर्णय का चयन हो जो उचित है। लेकिन, यह सारी बातें मिथ्या बनकर रह जाती हैं और वादविवाद, झगड़े आदि से पूरा वातावरण तनावपूर्ण हो जाता है। इस तनावपूर्ण वातावरण का होना सिर्फ वर्तमान ही नहीं भविष्य के लिये भी हानिकारक है। क्योंकि, हम आज जब अपनी जिद्द, अपने लाभ और सिर्फ अपने विचारों को ही सर्वथा सही साबित करने की कोशिश करते हैं, तब यह लम्बे समय तक अपना असर दिखती है। फिर क्या लड़ाई सही नहीं और क्या समस्याएं जब शांतिपूर्ण तरीके से हल न हो तब क्या हम उन्हीं समस्याओं से घिरे रहने के लिए मजबूर होंगे ?
दरअसल जीवन इतना भी आसान कहाँ है? जीवन है तो संघर्ष है, बाधाएं और हमारे अपने निर्णय लेने की क्षमता का आंकलन है। हम ऐसे भी लड़ रहे होते हैं, मृत्यु से भागने और जीवन की तलाश में किसी बीमारी से खुद को बचाने के लिये हमारा शरीर, हमारी पूरी शक्ति इस लड़ाई में शामिल होती है। वर्तमान जीवन कोरोना वायरस जैसे शत्रु से लड़ाई में लगा है, कई उपाय किये जा रहे हैं, आदि।
हमारे परिचित की बहुत आम समस्या थी जो अक्सर सुनने-देखने में आती है। कुछ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था, वर्षों बाद उन्होंने अपने हक के लिये आवाज उठाई थी। पूरा जीवन कड़े संघर्ष और आदर्शवादी विचारों पर चला लेकिन, जब पारिवारिक भविष्य की चिंता हुई तब उनका ध्यान गया और उन्होंने अपनी समस्या लोगों के सामने रखी। बहुत साधारण ढंग से इस समस्या का निदान हो सकता था और प्रॉपर्टी में उनका हिस्सा दिया जा सकता था, लेकिन लोग उनके विरोध में थे। अपनी सहृदयता की जगह उनमें क्रोध का आना वाज़िब था और वे लोगों के विरोधी हो गए। जिनलोगों की वे अबतक मदद करते रहे उनका साथ न पाकर उनके विरुद्ध हो गए। उनमें बदलाव था और अब वे सही दिशा की ओर थे क्योंकि, उनका भ्रम टूट चुका था। जीवन के प्रति और आने वाले भविष्य के प्रति वे सजग थे। यहाँ वही बात सामने थी कि जीवन के लिये संघर्ष चाहे किसी बीमारी से हो या सामाजिक कुरीतियों, बुराई और अपने सही हक के लिये लड़ाई बहुत जरूरी है, वर्ना यह लम्बे समय तक अपना विस्तार करती जाती है।
सापेक्ष यह कि अगर हम अपना वर्तमान सिर्फ जूझते हुए और हर बुरी बात से पीछे हटते हुए गुजारेंगे, तब यह भविष्य में या तो जीवन को खोखला करेगी या अपेक्षाकृत अधिक आक्रामक।
🌿🍁🍃
---------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
It is necessary to fight
Peace is the greatest power and any problem can be solved peacefully easily. Fighting or arguing aggravates the problem, which only creates tension and it sometimes does not lead to the right decision. Efforts should be made that the problems should be discussed by sitting together and through dialogue, on which the decision which is appropriate is selected for all. But, all these things remain false and the whole atmosphere becomes tense due to arguments, quarrels etc. Having this stressful environment is not only harmful for the present but also for the future. Because, today when we try to justify our stubbornness, our profit and only our ideas, then it shows its effect for a long time. Then is the fight not right and will we be compelled to be surrounded by the same problems when the problems are not resolved peacefully?
Where is life really that easy? Life is about struggles, obstacles and our ability to make our own decisions. We are also fighting like this, our body, our whole strength is involved in this fight to escape from death and to save ourselves from any disease in search of life. Present life is engaged in the fight with the enemy like Corona virus, many measures are being taken, etc.
Our acquaintance had a very common problem which is often seen and heard. There was a dispute regarding some property, after years he had raised his voice for his rights. The whole life went on hard struggle and idealistic ideas but, when there was concern about family future, he got attention and he put his problem in front of people. This problem could have been solved very simply and given their share in the property, but people were against them. Instead of his kindness, he was bound to get angry and turned against the people. Not getting the support of those whom he had been helping till now, he turned against him. There was a change in him and now he was in the right direction because, his illusion was broken. He was conscious about life and about the future to come. Here the same thing was in front that the struggle for life, whether it is with any disease or social evils, evil and fight for one's right is very important, otherwise it keeps on expanding for a long time.
Relatively, if we spend our present just battling and holding back from everything bad, then it will either make life hollow or more aggressive in the future.
🌿🍁🍃
---------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल
No comments:
Post a Comment