Friday, June 25, 2021

सोच की सीमा स्वयं तय करनी होगी

सोच की सीमा स्वयं तय करनी होगी

वैसे तो आजकल लोगों से दूरी अधिक हो गई है, लेकिन यदाकदा किसी खास प्रयोजन से मिलना हो जाता है। और अगर इतना भी न रहे तो शायद घर के भीतर रहते हुए विश्वयुद्ध में खंदकों के भीतर रहने की कल्पना रोमांचित कर सकती है। हमारा समय न उन रिवाजों का है और न इतना समय ही कि बैठकर सिर्फ सोचा जाए। फिर भी कई बार कुछ बातें सोचने के लिए मजबूर करती हैं। नई पीढ़ी भविष्य को लेकर चिंतित है और उनकी चिंता में उनका परिवार भी शामिल है। इन सब चिंताओं के बीच अचानक से इस सोच का हावी होना कि रिश्तों की क्या सीमाएँ रह गयीं हैं, कुछ समय के लिये मानसिक दुःख का कारण बन जाता है।
अपने पड़ोसी से मिलना हुआ था, कुछ जरूरी और गैरजरूरी बातों के बीच वे अपना दुःख प्रगट करने लगी थीं- "देखो न, रागिनी को मैं ही कॉल करूँगी तो साथ उसके बच्चों से बात होगी। उन्हें कभी कॉल नहीं करना होता, न बच्चे ही कभी सोचते हैं कि अपनी बुआ को कॉल कर लें।"
उनका दुःख, उनका था और यह दुःखी होने की बात भी थी, क्योंकि जब अपने अपनो की भावनाओं को समझने की जरूरत नहीं समझते और दूरी बना लेते हैं, तब यह बात अपना असर दिखाती है। मैंने अपनी पड़ोसन को समझाने की चेस्टा में सिर्फ इतना कहा कि आप जरूरत से ज्यादा सोच रहीं हैं, जिसका प्रभाव सिर्फ आप पर होगा। 
घर लौटने के बाद मेरे सिर में दर्द था क्योंकि, शायद लौटने के क्रम में पड़ोसन ने अपना लगभग आधा टेंशन मुझे दे दिया था। वैसे यह टेंशन किसी और की नहीं बल्कि, अपने भीतर की होती है, बस थोड़े ऊपरी प्रेसर की जरूरत है। कुछ देर शांत रहने, गर्म चाय पीने और कुछ अच्छे प्रोग्राम देखने के बाद मन शांत था। काम में बाधा अच्छी बात नहीं, अपना नुकसान है, शायद पड़ोसन समझ गई होंगी और यह समझते हुए मैंने भी कॉपी और कलम उठा लिया था। रात की नीरव शांति में कल्पनाएँ जाग जाती हैं, चेतना का स्वरूप शांति की तलाश है जिसके लिये यह जरूरी है कि हर किसी के लिये सही सोच रखी जाए।
🌿🍁🍃
------रश्मि पाठक

🔹🔹🔹

Thinking limits themselves

 Although the distance from people has become more nowadays, but sometimes it is possible to meet for some special purpose.  And even if this is not so, then perhaps the idea of ​​living inside the trenches in World War I while living indoors can thrill.  Our time is neither for those rituals nor enough time to just sit and think.  Still, sometimes some things force one to think.  The new generation is worried about the future and their family is also concerned about them.  In the midst of all these worries, the sudden preoccupation of thinking about what are the boundaries of the relationship becomes a cause of mental unhappiness for some time.
 Had to meet her neighbor, among some important and unnecessary things, she started expressing her grief - "Look, if I call Ragini only, then I will talk to her children. They never have to call, nor children.  Sometimes think of calling aunt.
 Their grief was theirs and it was also a matter of being sad, because when they do not understand the need to understand their own feelings and keep distance, then this thing shows its effect.  In my attempt to convince my neighbor, I only said that you are thinking excessively, which will only affect you.
 After returning home, I had a headache because, perhaps, in the course of my return, my neighbor had given me almost half of her tension.  By the way, this tension is not of anyone else, but within itself, just a little upper pressure is needed.  After being quiet for some time, drinking hot tea and watching some good programs, the mind was calm.  Obstacle in work is not a good thing, it is my loss, maybe the neighbors must have understood and understanding this, I also picked up the copy and pen.  Imaginations are awakened in the silent silence of the night, the nature of consciousness is the search for peace, for which it is necessary that everyone has the right thinking for everyone.
 🌿🍁🍃
 ------Rashmi Pathak

 🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल

No comments:

Post a Comment

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं         जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...