Sunday, August 8, 2021

पिछला खो जाए तो नया सही


पिछला खो जाए तो नया सही

पिछला सबकुछ मिट जाए तो नए पन्नों पर फिर से लिखना शुरू होता है। कई बार बहुत महत्वपूर्ण चीज़ भी अचानक से खो जाती है, जिसका अफसोस होना जायज़ है। यह खो जाने, गुम हो जाने के सारे दोष, सारी गलतियाँ हमारी होती हैं, क्योंकि हमने समय पर ध्यान नहीं दिया। हमें आने वाले समय का भी तो ज्ञान नहीं होता, हम सोचते हैं कि कोई काम आज नहीं तो कल कर लेंगे। कल कुछ और काम होते हैं और बस काम तो कभी खत्म ही नहीं होते।
   स्मार्ट मोबाइल बहुत सुविधाएँ देता है, उसके ज़रिये हम कितने सारे काम कर पाते हैं। लोगों से जुड़ना, कुछ यादों को समेटने और... लिखना भी इसी पर हो जाता है। लेकिन सिर्फ सुविधाओं के ज़रिए काम नहीं होता, काम तो अपने ही हाथों होता है। सुबह-सवेरे अचानक ही अपनी गलतियों से मोबाइल फॉर्मेट की नौबत आ गई, फाइलें कुछ अधिक जमा हो गई थी। काम करते हुए आजकल की आदत ने फाइलों को वैसे ही छोड़ रखा था। कुछ जरूरी लिखे नोट्स, यादें आदि को खो देने का नुकसान हुआ। कितना कुछ लिख रखा था, कुछ पोस्ट किए कुछ लिखा रखा, कुछ अधूरे शीर्षक आदि। सबकुछ गायब हो चुका था, बिल्कुल साफ नए पन्ने जैसे नई कॉपी हाथ आई हो और बस स्कूल के दिन याद आ गए। जब नयी कॉपी हाथ आती तब पहले पन्ने पर सुंदर अक्षरों से लिखा जाता। बिल्कुल वैसे ही मोबाइल में पहला पन्ना जिसपर लिखना था, फिर से कुछ नया। 
   कई बार नई चीजों, नई कोशिशों के लिये पुराने को भूल जाना भी ठीक होता है। हम जबकि एक ही घर में वर्षों से रह रहे होते हैं, वहाँ भी पुरानी चीजों में बदलाव, जगह परिवर्तन सकारात्मक वातावरण बनाती है।
🍃🌿
   ------रश्मि पाठक

🔹🔹🔹

If the previous is lost then the new is right

 If all the previous ones are erased, then writing starts again on new pages.  Sometimes a very important thing is also suddenly lost, which is justified to be regretted.  All the faults of this lost, missing, all the mistakes are ours, because we did not pay attention to the time.  We do not even have knowledge of the time to come, we think that if not today or tomorrow, we will do some work.  Tomorrow there are other things to do and just the work never ends.
    Smart mobile gives many features, through which we are able to do so many things.  Connecting with people, reconciling some memories and writing... also goes on this.  But work is not done only through facilities, work is done by one's own hands.  In the early morning, all of a sudden, the mobile format came to a standstill due to its own mistakes, the files had accumulated a bit more.  Today's habit had left the files as they are while working.  There was a loss of missing some important written notes, memories etc.  How much was written, some posted, some kept written, some incomplete titles etc.  Everything had disappeared, fresh new pages as if a new copy had arrived and just remembered school days.  When a new copy came in hand, the first page would be written in beautiful letters.  Just like the first page in the mobile on which to write, again something new.
    Sometimes it is okay to forget the old for the sake of new things, new endeavors.  While we are living in the same house for years, there also change in old things, change of place creates a positive atmosphere.
 🍃🌿
    ------Rashmi Pathak

 🔹🔹🔹

चित्र: साभार गूगल

No comments:

Post a Comment

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं         जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...