पहचान काम से होती है कपड़ों से नहीं
बचपन साथ खेलते-पढ़ते गुज़रा था और अन्य बच्चों के साथ बड़े होते हुए हमारे भी कुछ बनने के सपने थे। सपने भी अपने परिवेश और जरूरतों के हिसाब के होते हैं। अमूमन अगर बचपन अभाव में गुज़रा हो तब चीज़ों को पाने के सपने होते हैं और अगर सबकुछ मिलता रहा हो तब किसी और खास दुनिया के सपने होते हैं।
बड़प्पन और स्वाभिमान, संकोच और बहुमुखी व्यक्तित्व समय के साथ परिवर्तित होते हैं और इस परिवर्तन में स्वयं की कोशिशें अधिक कारगर होती हैं। हालांकि बचपन का स्वभाव भीतर से परिवर्तित नहीं होता, सिर्फ समय के साथ ऊपरी परत चढ़ती जाती है।
बचपन की बातें बहुत कुछ भूलने के बाद भी जो याद रहीं, वे यदाकदा स्मृति में दिख जाती हैं। हम बच्चे बड़े हुए जिनमें कुछ आज अपने कामयाब जीवन का आनंद ले रहे हैं और कुछ आज भी प्रयत्नशील हैं। कामयाब भी वही हुए जो शुरुआती दौरे में संघर्ष और प्रयत्नशील रहे, जबकि सामान्य रूप से दिनचर्या वाले समय से पिछड़ से गए।
हममें से सबसे कामयाब कोई हुआ तो वह साथी जिसके लिये कोई संभावना नहीं दिखती थी। लेकिन संघर्ष और अपने लक्ष्य के लिये निरंतर लगे रहने की ललक ने उसे सबसे कामयाब बनाया और वह दूसरों को भी नौकरी देने में सक्षम है। उसकी आदत में कोई खास बदलाव नहीं दिखता और वह वैसा ही साधारण कपड़ों में नज़र आता है। हालांकि उसके शानदार मकान और गाड़ी हैं, लेकिन मन से उसी देसी शांति की तलाश में खोया रहता है। अपने गंवई भाई-बहन, माता-पिता को साथ लेकर चलने में उसे कोई शर्मिंदगी नहीं होती और वह अपने लोगों से जुड़ा हुआ है।
हर किसी की अपनी पहचान, अपना व्यक्तित्व होता है, अपनी सोच और रुचि जो परिवेश के साथ बहुत हद तक जेनेटिकल भी है। लेकिन इन सबसे बड़ी बात है अपने व्यक्तित्व की पहचान होना, क्योंकि खुद को खो देने के बाद वापस पाना कठिन है। हमारी पहचान हमारे काम और हमारे मूल व्यक्तित्व से है, हालांकि कई बार कई जगहों पर ऊपरी परत लगाना मजबूरी है, लेकिन यह न अपने लिये होता है और न अपनो के लिये।
मेरी लिखी एक कविता-
पहचान
बेहद जरूरी होती है पहचान,
पहचानना उससे भी जरूरी क्योकि,
समय एक सा नहीं होता
वह बस अतीत, वर्तमान और भविष्य है,
आदमी भी उस समय की तरह अपने
अतीत से निकलकर वर्तमान से
गुज़रता हुआ भविष्य में चलता जाता है,
पहचान बची रहती है समय गुज़रता
बारीक छिद्र से रेत के कणों की तरह
गुम हो जाता है।
🍃🍂
---------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Identity is made by work not by clothes
Childhood was spent playing and studying together and while growing up with other children, we also had dreams of becoming something. Dreams are also according to their surroundings and needs. Usually, if childhood has been spent in deprivation, then there are dreams of getting things and if everything has been getting then there are dreams of some other special world.
Nobility and self-respect, shyness and multifaceted personalities change over time and in this change one's own efforts are more effective. Although the nature of childhood does not change from within, only the upper layer is climbed with time.
Even after forgetting a lot of childhood things, those memories are sometimes visible in the memory. We grew up as children, some of whom are enjoying their successful lives today and some are still striving. Successes were also achieved by those who struggled and tried in the initial tour, while falling behind the usual routine times.
The most successful of us was someone, then the partner for whom there was no possibility. But the urge to struggle and be persistent towards his goal made him the most successful and he is able to give jobs to others as well. There is not much change in his habit and he is seen in the same simple clothes. Though he has a luxurious house and car, he is lost in his quest for the same native peace of mind. He has no shame in carrying his rustic siblings, parents along and is attached to his people.
Everyone has his own identity, his own personality, his own thinking and interest which is also genetic to a great extent with the environment. But the biggest thing is the recognition of your personality, because it is difficult to get back after you have lost yourself. We are identified with our work and our core personality, although sometimes it is a compulsion to apply the upper layer in many places, but it is neither for ourselves nor for others.
A poem written by me-
Identity
Identity is very important
It is even more important to recognize because,
time is not the same
It's just past, present and future,
man like that time
from the past to the present
passing into the future,
Identity remains, time passes
like grains of sand with fine pores
gets lost.
🍃🍂
---------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल
No comments:
Post a Comment