हथेली में बैठा पक्षी
गहरा अवसाद कहीं न कहीं से बहता हुआ बाहर आता है... रात गहरी चेतना की वह घड़ी है, जब नितांत अकेले सन्नाटे भरे वातावरण में सभी दिशाएँ शून्य से होती हुई घेरा करती हैं।
आँखें बंद थीं और शांत वातावरण, हालांकि बारिश की बूंदें झरती आवाज़ें कर रही थीं, लेकिन यह शोर नहीं था। गत वर्ष से प्रकृति अपने सुहावने गीत गा रही है कभी बारिश, कभी हवा। हर दिन की तरह रात में कुछ पेंडिंग काम को करने का सोचा, कुछ इलस्ट्रेशन और कुछ आर्टिकल। आंखें बंद थीं और जैसे ध्यान की अनुभूति हुई, अचानक ही देखा हथेली पर छोटी सी चिड़िया आकर बैठी थी, आश्चर्य कि वह निर्भिज्ञ बैठी रही। हालांकि खिड़की के बाहर आम और अनार के पेड़ पर चिड़ियाएँ बैठा करती है और उनकी आवाजें संगीत के सुरों सी ऊंचे-नीचे हुआ करती हैं।
एक कहावत 'हाथ में एक पक्षी का होना झाड़ी में दो पक्षियों के समान है,' यानि थोड़ी मात्रा में कोई चीज़ पास हो वह कुछ खोने के मौके से बेहतर है कि कुछ और प्राप्त किया जाए।
कई बार कुछ हिंट्स हमारी दिनचर्या में मिला करते हैं, पहचान जरूरी होती है। ...जो भी हो अच्छी चीजों को देखना, सुनना अच्छा है और छोटी से छोटी चीज़ को भी उतना ही महत्व देना कि वह जीवन के लिये कितना जरूरी है।
🌿🍃🐦
-------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
A bird in the hand
Deep depression flows out of somewhere ... Night is that moment of deep consciousness, when in a lonely environment, all directions circle through zero.
The eyes were closed and the atmosphere calm, though the raindrops were making thundering sounds, but it was not noisy. Since last year, nature has been singing its beautiful songs sometimes rain, sometimes wind. Just like every day, I thought of doing some pending work at night, some illustrations and some articles. Eyes were closed and as soon as meditation was noticed, suddenly saw a small bird sitting in the hand, surprised that she was sitting unaware. However, outside the window, birds sit on the mango and pomegranate trees and their voices are high and low as the melody of music.
There is a saying 'having one bird in the hand is like two birds in the bush', that is, having something in possession is better than the chance of losing something to get something else.
Sometimes some hints are mixed in our routine, identification is necessary. ... whatever it is, it is good to see, hear and listen to the smallest things and give equal importance to the smallest thing that it is important for life.
🌿🍃🐦
--------Rashmi pathak
चित्र: साभार गूगल
No comments:
Post a Comment