बाघ के साथ या भीड़ के साथ
कोई निर्णय लेना इतना आसान नहीं होता, कई तरह के सवाल और उन सवालों के जवाब में दुनियाभर की परेशानी। कई बार तो हमें स्वयं जवाब मालूम नहीं होते और बस पेपर में मिले प्रश्न के उत्तर जैसे खींचते चले जाते हैं।
भविष्य किसने देखा है ? स्कूल-कॉलेज के दिनों में दोस्तों के साथ चलना, निर्णय लेना और आत्मविश्वास से भरे दिनों के बाद जब नितांत अकेले किसी निर्णय की बारी आती है तब संशय मन को घेरने लगता है। अच्छे और सच्चे दोस्तों, रिश्तेदारों की सलाह मिलती है और फिर दो कदम पीछे वापस वहीं जहाँ खड़े थे।
कभी स्वप्न भी बड़े साकार होते हैं, हमारा सबकॉन्सस माइंड बहुत प्रभावी होता है। हफ्ते भर स्वयं से जूझने के बाद रात सपने में एक बाघ दिखा था। अमूमन बाघ हिंसक होते हैं, लेकिन वह मुस्कराता हुआ अच्छा दिख रहा था। उसने अपने पंजे मेरे हाथ में रखे थे और सामने अपनो, रिश्तेदारों, दोस्तों की भीड़ डरी-सहमी मुझे अपनी ओर बुला रही थी।
अच्छा सपना था, सुखद और आत्मविश्वास से भरा। और इस आत्मविश्वास को हासिल करने के बाद सारे संशय और भय दूर हो जाते हैं। ऐसे ही किसी 'बाघ का साथ होना जरूरी होता है जो दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णय में सहायक हो, वर्ना भीड़ हमेशा अपने साथ उसी भय में खींचती दिखेगी। और वह बाघ हमारे भीतर ही रहता है।'
🌿🍃🍂
----------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹🔹
With the tiger or with the crowd
It is not so easy to take a decision, many kinds of questions and worldwide problems in answering those questions. Many times we do not know the answers ourselves and just keep pulling the answers to the questions found in the paper.
Who has seen the future? During school-college days, walking with friends, making decisions, and confident days, when it comes to a decision alone alone, doubt starts to surround the mind. Good and true friends, relatives get advice and then two steps back to where they were standing.
Sometimes dreams too come true, our subconcussion mind is very effective. After battling with him for a week, a tiger appeared in the night. Usually, tigers are violent, but he look good smiling. He held his claws in my hand and in front of him, a crowd of relatives, friends, scared and boastful was calling me towards him.
It was a good dream, pleasant and full of confidence. And after gaining this confidence all the doubts and fears go away. Likewise it is necessary to be with a 'tiger who is strong-willed, helpful in decision, or else the crowd will always be seen pulling in the same fear with them. And that tiger lives within us.'
🍃🌿🍂
---------- Rashmi Pathak
🔹🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल
No comments:
Post a Comment