बस एक फोन कॉल
यादों के झरोखे से चाचाजी ने एक बात निकाली थी और वे उसी में डूबते चले गए थे। जब उनसे पूछा कि वे अपने दूर के रिश्तेदारों से सम्पर्क में क्यों नहीं तो उनका सीधा सा जवाब था कि सभी अपने में व्यस्त हैं, वर्षों हो गए बात किये हुए। सही तो है कि अगर सम्पर्क टूट जाए तो दूरियाँ और अधिक बढ़ जाती है और जब लम्बे समय तक ऐसा ही रहा तब कौन किसे याद करता है। लेकिन अब तो ज़माना मोबाईल का है और वह भी स्मार्ट मोबाईल का, तब तो दूरियाँ कम हो सकती हैं।
चाचा जी का जवाब था कि जब उधर से कोई सम्पर्क नहीं तो मैं क्या करूँगा, आखिर उन्हें भी तो हमारी याद आनी चाहिए। चाचा जी की बात पर हँसी आई थी और कहा था कि फिलहाल तो वे अपने बिछुड़े रिश्तेदारों को याद कर रहें हैं तो जरूरत आपको ही है, न कि आपके रिश्तेदारों को और जिसे जरूरत होती है उन्हें ही पहल करनी होती है, यह सोचे बिना कि कोई क्या सोचेगा। बहुत मुश्किल से यहाँ-वहाँ कॉल कर चाचा जी के रिश्तेदारों का नंबर मिला था और देखकर बहुत सुकून हुआ कि चाचा जी बड़े खुश होकर अपने बिछुड़े रिश्तेदारों से बातें कर रहे थे।
लगभग हफ्ते भर से मेरी सबसे करीबी मित्र से एक बार भी फोन पर बात नहीं हुई थी। मैंने भी सोच लिया था कि जब उसे बात नहीं करनी तो मैं क्यों करूँ। फिर अचानक ही मन में आया कि एक बार पूछ तो लूँ कि फोन पर बातें क्यों नहीं हो पा रही हैं। मालूम चला कि कुछ पारिवारिक मानसिक तनाव में मेरी मित्र घिरी रही और उसने अपनी समस्या बताई। उसकी समस्या का हल तो मेरे पास नहीं था, लेकिन उसे मुझसे और मुझे उससे बातें कर अच्छा लगा। मन भ्रम का शिकार होता है, अपने ही विषय में सोचता, अपनी कल्पनाएँ करता और जिद्द करता है। इससे बाहर निकल आना जरूरी है, वर्ना तो लम्बे समय तक मन सिर्फ अपनी करता रहेगा और हम भ्रमित होते रहेंगे। जबकि कई बार सिर्फ एक कॉल सभी समस्याओं का सरल समाधान बन सकता है, जिसके लिये हमें सरल होना जरूरी है।
🍁🌿🍃
-------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Just a phone call
Uncle Ji had taken out one thing from the window of memories and he went on drowning in it. When asked why he was not in touch with his distant relatives, his simple answer was that everyone is busy with themselves, it has been years of talking. It is true that if the connection is broken then the distance increases and when it remains like this for a long time then who remembers whom. But now is the age of mobile and that too of smart mobile, then the distance can be reduced.
Uncle Ji's reply was that when there is no contact from there then what will I do, after all he should also remember us. There was a laugh on the talk of uncle and said that at the moment they are remembering their separated relatives, then the need is only you, not your relatives and those who need it, they have to take the initiative, without thinking that What would anyone think? With great difficulty, I got the number of uncle's relatives by calling here and there and it was very comforting to see that uncle ji was very happy and talking to his separated relatives.
For almost a week, I had not spoken to my closest friend on the phone even once. I also thought why should I when I can't talk to him. Then suddenly it came to my mind that once I ask why we are not able to talk on the phone. It was learned that my friend was surrounded by some family mental tension and she told her problem. I didn't have a solution to his problem, but he liked me and I talked to him. The mind is a victim of delusion, thinks about itself, makes its own fantasies and insists. It is necessary to come out of it, otherwise for a long time the mind will only do its own thing and we will be confused. While sometimes just one call can become the simple solution to all the problems for which we need to be simple.
🍁🌿🍃
-------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: बोर्ड पेंटिंग (रश्मि पाठक)
No comments:
Post a Comment