Sunday, June 13, 2021

हमारे न होने पर

हमारे न होने पर

पुराने समय में जब हमारे दादा जी का समय हुआ करता था, तब वे अपनी जमापूंजी का अधिकांश जमीन या जागीरों में लगाया करते थे। जहाँ भी होती खरीद लेते, खेतों में जोड़ लेते या यूँ ही छोड़ देते। अपने जीवनकाल में बहुत कम में काम चलाते और भविष्य की निधि के रुप में रखते। 
दादाजी के बाद का समय जब पिता जी और चाचा जी का आया तब वे नौकरी के सिलसिले में बाहर निकले। रुपयों को फिक्स किया, बैंकों में जमा किया या शहरी इलाकों में प्लॉट आदि में खर्च किये। अब चुकी अगला जेनरेशन और भी कुछ खास करना चाहता है और तरक्की के शिखर तक जाना चाहता है तब यहाँ दादाजी और पिताजी का संचय, भविष्य की सारी चिंताओं का समाधान काम आता है। यह समय दर समय चली आ रही बात है जो कहीं कम कहीं अधिक रूप में संचित पूंजी का अपने भविष्य को मजबूत करने की बातों का सदियों पुराना नुस्खा है।
हमारे एक परिचय हैं जो इन सब बातों से बेखबर अपनी दुनिया में रहते हैं और उनके लिये भविष्य की चिंता जैसी कोई बात दिखाई नहीं देती। अपने पुर्खों की जमीन को बहुत पहले बेच देने के बाद उनके पास पूंजी नहीं बची, बेटों की अच्छी नौकरी नहीं, बच्चों के भविष्य का ठिकाना नहीं। वे अबतक अपने जीवन को बिना किसी मकसद के जीते चले आ रहे हैं, बच्चों का भविष्य अच्छा हो वे यह सोच नहीं पाते क्योंकि, उन्हें लगता है कि यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है। यह भी आश्चर्य है कि हर सामान्य आदमी अपना हर शौक छोड़कर सिर्फ इसलिये संचय करता है कि आने वाले भविष्य में कोई कमी न रहे और हम न सही अगली पीढ़ी सही जीवन जी सके। 
बगैर किसी उद्देश्य, सपने और स्वाभिमान के जीवन की परिभाषा वहाँ खत्म होती है जब, हर नई पीढ़ी यह सवाल पूछती है कि आपने उनके लिये क्या किया? आने वाले समय की कल्पना मात्र ही किसी ठोस कार्य को करने के लिये साहस देता है। भले ही हम भविष्य को वर्तमान में देख पाने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन हमारे द्वारा किया गया हर प्रयास भविष्य को तय अवश्य करता है। हम हमारे साथ हमारी यादें छोड़ जाते हैं और उसके साथ हम हमारे कार्यों का ब्यौरा भी यहीं छोड़ जाते हैं, सिर्फ यह तय करना जरूरी है कि यह सही दिशा और सही रास्ते पर हो। 
अपने परिचित को यह सारी बातें समझा पाना फजूल का वक़्त बर्बाद करना था, इसलिये घर चली आई। उनके पोतों को जो अपने दादाजी और पिताजी को अबतक आदर्श मान रहे थे, बढ़ती उम्र के साथ अपने विचारों की अभिव्यक्ति भी साथ में तय कर रहे थे।
      कविता भी एक अभिव्यक्ति का साधन है, मेरी एक कविता---

मेरी कविता
मेरी कविता आधी रात कॉपी के
पन्नो से निकलकर बाहर आती है
मेरी कविता तब मेरी नहीं रह जाती
उसके शब्द उधार के लगते हैं और
उसकी भाषा परायों सी बन जाती है
ठीक वैसे ही जैसे मेरे न होने के बाद
मुझसे जुड़ी हर चीज़ मेरी नहीं होगी
समय के साथ कविता भी ठिकाना ढूंढ लेगी
और तब उसकी खूबसूरती उसका अपनापन
उन उदासियों और प्रार्थनाओं के बीच कहीं
मंदिरों पहाड़ों के एकांत में गुम हो चुकी होगी
🍁🍁🍁
------------- रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

When we are not

 In the olden days when our grandfather used to spend most of his deposits in land or jagirs.  Wherever he was, he would buy it, add it to the fields or just leave it.  In his lifetime, he would have worked for very little and kept it as a provident fund.
 After grandfather, when father and uncle came, they came out in connection with the job.  Fixed the money, deposited it in banks or spent on plots in urban areas etc.
 Now the generation wants to do something more special and want to reach the pinnacle of progress, then here the accumulation of grandfather and father, solution of all future worries comes in handy.  This is a matter of time, which is an age-old recipe of talking about the accumulation of capital in more or less form to strengthen our future.
 We have an acquaintance who lives in his own world ignorant of all these things and for them there is no such thing as worrying about the future.  After selling the land of his ancestors long ago, he was left with no capital, no good job for his sons, no place for the future of his children.  Till now they are living their life without any purpose, they cannot think that children have a good future because, they feel that it is not their responsibility.  It is also a wonder that every common man leaves his every hobby and accumulates just because there is no shortage in the coming future and we can not live the right life for the next generation.
 The definition of life without any purpose, dreams and self-respect ends there when, every new generation asks the question, what have you done for them?  Only imagining the time to come gives courage to do some concrete work.  Even though we are not able to see the future in the present, but every effort made by us definitely decides the future.  We leave our memories with us and with that we also leave the details of our actions here, it is only necessary to decide that it is in the right direction and on the right track.
 It was a waste of time to explain all these things to her acquaintance, so I came home.  His grandchildren, who hitherto idolized their grandfather and father, were also deciding to express their thoughts with increasing age.
       Poetry is also a means of expression, a poem of mine.

 My poem
 
My poem midnight copy
 comes out of the pages
 My poetry is no longer mine
 her words are borrowed and
 her language becomes alien
 just like after me
 Not everything related to me will be mine
 With time, poetry will also find its place.
 And then her beauty is her belonging
 Somewhere between those sadness and prayers
 The temples must have been lost in the solitude of the mountains
 🍁🍁🍁
 ------------- Rashmi Pathak
 🔹🔹🔹

चित्र:सेल्फ पोट्रेट

No comments:

Post a Comment

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं         जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...