Wednesday, June 9, 2021

हर बात आपके विरुद्ध नहीं

हर बात आपके विरुद्ध नहीं

कुछ आदतें हमारी अपनी कमियों को दर्शाती हैं तो कुछ विचार हमसे भिन्न होते हैं। अक्सर हम जहाँ रह रहे होते हैं वहाँ का वातावरण हमारे अनुकूल नहीं होता या फिर आसपास रह रहे लोगों के विचार और उनका परिवेश हमसे काफी अलग होते हैं। विभिन्नता हर कहीं है, चाहे वातावरण में हो या विचारों में और यह विभिन्नता ही प्रकृति का श्रेष्ठ सृजन है। 
हमारे पड़ोसी बिल्कुल अलग विचारों के हैं, उनका अल्हड़पन कई बार आश्चर्य में डालता और समझ पाना मुश्किल होता कि अभाव में भी वे इतने मज़े में कैसे हैं। कुछ घरों के बाद हमारे एक परिचित का घर है, उन्हें कोई कमी नहीं और वे अपने सभी शौक पूरे करने में सक्षम हैं, लेकिन बातचीत के दौरान तनाव और शिकायतों की लंबी लिस्ट से मन परेशान हो उठता है। वैसे तो इस कस्बाई इलाके की अपनी खूबी और कमी है, लेकिन समय ने काफी हद तक समझने में मदद की। कई सुविधाएं दूर हैं, लेकिन अलग-थलग इस इलाके में बीच शहर की बेचैनी परेशान नहीं करती। हालांकि, हर किसी की अपनी सोच है, हर किसी का अपना शौक और यह निर्भर इस बात पर है कि वह चाहता क्या है?
यह प्रश्न कि आदमी चाहता क्या है, अक्सर समझ पाने में दुविधा होती है, क्योंकि सिर्फ एक चीज जब अंततः पूरी हो जाए तो क्या इस  'चाहने' का अंत हो जाएगा ? एक और मेरे परिचित जो एक ही जगह रहकर ऊब चुके थे और अन्यत्र रहना चाहते थे। उनका ट्रान्सफर  भी एक कस्बाई इलाके में हुआ,  बड़े-बड़े पेड़ों से घिरा उनका क्वार्टर सुंदर था, लेकिन एकांत। वे परेशान थे और वह जगह छोड़ना चाहते थे, इत्तिफाक से जल्द ही ट्रांसफर के कारण उन्हें दूसरी जगह जाना पड़ा जहाँ कुछ लोग आसपास तो हैं, लेकिन एक उजाड़ वातावरण ऊब पैदा करता है। 
हमारी परिचित अपने घर के खुले वातावरण के अभावरहित सुविधाओं के बीच अपने भरे-पूरे परिवार के साथ हैं, अक्सर छोटी-छोटी बातों से उन्हें परेशानी होती है, वे भी अपने वातावरण से ऊबी हुई हैं। 
देखा जाए तो हम हमारी रुचि के अनुसार जीवन जीना और रहना चाहते हैं, लेकिन यह पूर्णतः सम्भव नहीं, अभाव हर कहीं है। हमारे मन पर दूसरों के जीवनशैली को देखकर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। यह नकारात्मकता भी कई बार हमारे अच्छे-खासे जीवन पर प्रभाव डालती है, हम अपने परिवेश और वातावरण की उन विशेषताओं को भी नहीं देख पाते जिनका अभाव दूसरी जगहों पर है। वास्तव में हम हमारे आसपास से तभी प्रभावित होते हैं, जब हमारे मन के भीतर गहरी बेचैनी, परेशानी या कमी होती है। इस बात को समझ लेने के बाद यह तय है कि वातावरण या परिवेश की बातें परेशान नहीं करेंगी, क्योंकि हर बात हमारे ही विरुद्ध हो यह जरूरी नहीं, कुछ बातें हमारे हित की भी होती हैं।
🌿🍁🍃
  -----------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹🔹

Everything is not against you

 Some habits reflect our own shortcomings and some thoughts are different from us.  Often the environment where we are living is not favorable for us or the thoughts and environment of the people living around are very different from us.  Diversity is everywhere, whether in the environment or in thoughts, and this diversity is the best creation of nature.
 Our neighbors are of completely different views, their arrogance at times astonishing and it is difficult to understand how they are having so much fun in the absence of money.  After a few houses we have an acquaintance's house, they have no shortage and they are able to fulfill all their hobbies, but during the conversation the tension and the long list of grievances disturbs the mind.  Although this town area has its own merits and shortcomings, but time helped to understand to a great extent.  Many amenities are far away, but the restlessness of the beach town in this isolated area doesn't bother.  However, everyone has their own thinking, everyone's own hobby and it depends on what he wants?
 The question of what a man wants is often a dilemma to grasp, because when the only thing is finally fulfilled, will this 'wanting' end?  Another acquaintance of mine who was tired of staying in one place and wanted to live elsewhere.  His transfer also took place in a town area, his quarter surrounded by big trees was beautiful, but secluded.  They were upset and wanted to leave the place, due to a hasty transfer by chance, they had to move to another place where there are few people around, but a desolate atmosphere creates boredom.
 Our acquaintances are with their full family amidst the lack of facilities in the open environment of their home, often small things bother them, they are also bored with their environment.
 If seen, we want to live and live life according to our interest, but it is not completely possible, lack is everywhere.  Looking at the lifestyle of others also has negative effects on our mind.  This negativity also sometimes affects our well-being, we do not even see those characteristics of our surroundings and environment which are lacking in other places.  In fact, we are affected by our surroundings only when there is deep discomfort, trouble or lack within our mind.  After understanding this, it is certain that the things of the environment or surroundings will not disturb us, because everything should not be against us, it is necessary that some things are also in our interest.
 🌿🍁🍃
   -----------Rashmi Pathak

चित्र:  फोटोग्राफी- रश्मि पाठक

No comments:

Post a Comment

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं         जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...