भले लोग
दुनिया भले लोगों से चलती है, भलाई अगर न हो तो इस पूरी दुनिया के खत्म होने में अधिक समय नहीं लगेगा। और इसी बात को लेकर आश्वस्त होकर अपना काम भली-भांति किया जा सकता है। घर या बाहर इस बात के सहारे रहा जा सकता है, अब यह तय करना कि भला कौन और बुरा कौन यह और बात है।
स्कूल के समय की कुछ बातें याद आती हैं, वे यादें कभी भुलाई भी नहीं जा सकती जिसे हमने खुद अचीव किया है। जो घटना हमारी अपनी वजह से हमें भीतर तक सोचने को मजबूर करती हैं, वे स्मृतियों में लंबे समय तक साथ रहती हैं। स्कूल के दिनों की तो बात ही कुछ और होती हैं, भोलाभाला बचपन, छोटी-छोटी जिज्ञासा, मन के कोमल भाव और सबकुछ स्पष्ट-सपाट।
बारिश के दिन और बारिश भी ऐसी जैसे अपनी कलाकृति को पूरी तन्मयता से बनाता कलाकार, जिसे किसी और चीज़ की परवाह ही नहीं। स्कूल जाने की परेशानी, सड़कों पर यहाँ-वहाँ जमा बारिश का पानी। जूतों के खराब होने का डर, और यह सोचना कि बारिश में कम से कम जूतों के लिये नियम बदले जा सकते थे और चमड़ों की जगह बरसाती जूते पहने जा सकते थे। एक दिन ऐसे ही बहुत बारिश के बाद बादल थोड़े ठहरे थे, रास्ते में लगभग 10-12 कदमों तक जमा पानी को पार कैसे किया जाए यह सोचने लगी थी। कुछ दूरी पर ही खड़े रिक्शेवाले ने कहा कि "बैठो यह खड्डे पार करवा देता हूँ।"
"मेरे पास रुपए नहीं हैं," मैंने कहा था और रिक्शेवाला मुस्करा उठा था। उसने मुझे पानी से भरे खड्डे पार करवाए और मैं धन्यवाद कहकर स्कूल के लिये चल पड़ी थी। घर पर इस घटना का जिक्र किया था। ऐसी ही एक और घटना हुई थी जब हाइस्कूल में पेंटिंग कॉम्पटीशन में सीनियर ग्रुप में राज्य स्तरीय प्रथम स्थान मिला था। उस समय घर से कई किलोमीटर की दूरी पर आई एम ए हॉल में कार्यक्रम होना था। रिक्शेवाले को मैंने और मेरी दोस्त ने आई एम ए हॉल चलने को कहा और वह हमें कलाकेंद्र सांस्कृतिक हॉल तक ले आया। जब हमने इसकी शिकायत की तब वह आगे जाने से इनकार कर बैठा। कार्यक्रम का समय होता जा रहा था और हम परेशान, इस बीच सामने एक अंकल दिखे उनसे आई एम ए हॉल का रास्ता पूछा। अंकल ने रिक्शेवाले पर गुस्सा होते हुए, उसे सही पता बताने के बाद हमें अस्वस्थ किया। उस दिन आवार्ड लेने के साथ एक और अचीवमेंट थी, भागते हुए अपने नाम पुकारे जाने के पहले स्टेज पर पहुंचने की।
ऐसी कई घटनाएँ जो हमारे जीवन में घटती हैं, वे अच्छाई और भलाई के सुख को आत्मसात करने के लिये काफी होती हैं। अच्छा होने, अच्छा बनने से बेहतर कुछ नहीं। लेकिन वर्तमान शायद इन बातों से थोड़ा अलग है, हमारी अच्छाई या हमारे भले होने की कीमत तबतक बनी रहती है, जबतक हम किसी काम की सहूलियत के लिये उपलब्ध हों। यह लोगों की आम शिकायत है कि हमें लोग अपनी जरूरत होने पर खास याद करते हैं। शायद यह इसलिये भी हो कि अब समय तकनीक का अधिक है और यह भी हो सकता है कि लोगों की जरूरतें बढ़ती जा रही हैं, सुविधाओं का होना भी शायद दूरियों का कारण हो और शायद यह भी कि भलाई का अर्थ बदल गया हो। होने को कुछ भी हो सकता है, लेकिन "भले लोग ही दुनिया को बचाए रखने में कामयाब हैं," इसे भूलना नहीं चाहिए।
🍃🌿🍁
-----------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Good people
The world is run by good people, if there is no good then it will not take long for this whole world to end. And by being sure about this, one can do his work well. Home or outside can be supported by this thing, now it is another matter to decide who is good and who is bad.
Some things of school time are remembered, those memories can never be forgotten which we have achieved ourselves. The events which force us to think deeply because of our own reason, they stay with the memories for a long time. There is something else about school days, innocent childhood, small curiosity, soft feelings of mind and everything is clear.
Rainy days and rain are also like an artist making his artwork with full dedication, who does not care about anything else. Trouble going to school, rain water accumulated here and there on the roads. Fear of spoilage of shoes, and thinking that in the rain at least the rules for shoes could be changed and rain boots could be worn instead of leather ones. One day, after a lot of rain like this, the clouds had stopped, thinking how to cross the water that had accumulated for about 10-12 steps on the way. The rickshawman standing at a distance said, "Sit down, let me get this pit crossed."
"I don't have money," I said and the rickshawman smiled. He got me through a ditch full of water and I thanked him and left for school. This incident was mentioned at home. Another similar incident happened when in high school painting competition got first position in senior group at state level. At that time the program was to be held in IMA Hall, several kilometers away from home. My friend and I asked the rickshaw driver to walk to the IMA Hall and he took us to the Kalakendra Cultural Hall. When we complained about it, he refused to go ahead. The time of the program was getting closer and we were upset, meanwhile an uncle appeared in front of us and asked him the way to the IMA hall. Uncle, getting angry at the rickshawman, made us unwell after telling him the correct address. There was another achievement along with receiving the award that day, running on the stage before my name was called.
Many such events that happen in our life are enough to imbibe the goodness and the happiness of goodness. Nothing is better than being good. But the present is perhaps a little different from these things, the value of our goodness or our goodness remains as long as we are available for the convenience of some work. It is a common complaint of people that people remember us specially when we need them. It may also be because the time is more of technology and it may also be that the needs of the people are increasing, the availability of facilities may also be the reason for the distance and it may also be that the meaning of well being has changed. Anything can happen, but "even that good people manage to save the world," it should not be forgotten.
🍃🌿🍁
-----------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
No comments:
Post a Comment