तनाव जब अपनी सीमा से ऊपर हो
जीवन में कई तरह की परिस्थितियों का सामना होता है, कभी खुशियों के दिन और कभी उदासी भरे महीने। खुशियाँ बहुत थोड़ी होती हैं, जैसे उसे बहुत जल्दी हो कहीं जाने की और उदासी या दुःख भरे दिन इत्मीनान से आए हों। छोटी-बड़ी परेशानियों के बीच रहते हुए लगता है जैसे वे खत्म ही नहीं होंगी और अगर होंगी तो कब यह किसे मालूम।
कई बार छोटी बातों को लेकर भी तनाव बना रहता है जैसे, बारिश में कपड़े कैसे सूखेंगे, आज खाना मेरी पसंद का नहीं बना, उसने मुझसे अच्छे कपड़े पहने आदि। अब इन परेशानियों से उपजे तनाव का विशेष कोई अर्थ नहीं, क्योंकि ये तो हमने खुद अपनी मर्जी से अपनाया है। इन सब बातों से ज़ाहिर होता है जैसे हम सहज रहना ही नहीं चाहते। हमें छोटी-छोटी बातें परेशान करती हैं और हम इन्हें बहुत बड़ा मानते हैं। लेकिन क्या तनाव में जीना इसे कहते हैं और क्या जीवन में इन सबसे बड़ी परिस्थितियां भी हैं जो वास्तव में तनाव की सीमा से ऊपर हैं?
इस बात को इतनी आसानी से नहीं समझा जा सकता क्योंकि, जलती हुई आग के बीच रहकर ही उसके ताप का सही अनुमान लगाया जा सकता है। जब हर प्रकार की परेशानियां घेर लेती हैं और कोई रास्ता नहीं सूझता तब यह तनाव की सीमा को लांघने की वह प्रक्रिया है, जब सबकुछ बिल्कुल शांत और सामान्य लगता है। यह ठीक उसी प्रकार की मनःस्थिति है जब गहरे पानी में धीरे-धीरे भीतर जाने पर शरीर शून्य की अवस्था में गति करता है और काफी हल्का महसूस करता है। लेकिन यहाँ गहरे पानी में गतिमान शरीर पूरी ऊर्जा के साथ खुद को बाहर निकालने की पूरी कोशिश अवश्य करता है। ठीक इसी प्रकार तनाव की चरम सीमा में पहुंचने के बाद दिमाग की अपनी सक्रियता सबसे पहले अपने बचाव और बचाव के उन तरीकों को ढूंढती है जो जरूरी है। दिमाग अधिक सोचने की जगह सामान्य रहकर उन साधनों पर अपना अधिक 'फोकस' करता है जो तनाव की वजह को कम कर सकता है।
सामान्य जीवन में इस बात को भूलकर कि वास्तव में वह कौन सी परिस्थितियां होंगी जो तनाव का कारण बनेंगी, हम हर छोटी-बड़ी बातों पर वे हालात बनाते हैं जो विपरीत होते हैं और हम तनाव से भरे महसूस करते हैं।
🌿🍃🍁
--------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
When stress is over its limit
There are many situations in life, sometimes happy days and sometimes sad months. Happiness is few, as if it has to go somewhere very quickly and sadness or sad days have come at a leisurely pace. Living in the midst of small and big troubles, it seems as if they will never end and if they do, then who knows when.
Many times there is tension even about small things like, how will the clothes dry in the rain, today the food was not of my choice, she dressed me better etc. Now the tension arising out of these troubles has no special meaning, because we ourselves have adopted it of our own free will. All these things show that we do not want to be comfortable. Small things bother us and we consider them big. But what is it called living under stress and are there even the greatest of situations in life that are really above the threshold of stress?
This thing cannot be understood so easily because, only by staying in the midst of a burning fire, its temperature can be estimated correctly. When all kinds of troubles surround you and there is no way out, then it is the process of crossing the threshold of tension, when everything seems completely calm and normal. This is exactly the kind of state of mind when the body moves into a state of emptiness and feels very light when slowly going deep into the water. But here the body moving in the deep water definitely tries its best to get itself out with full energy. Similarly, after reaching the peak of stress, the brain's own activity is the first to find those ways of its defense and defense which are necessary. Instead of thinking more, the mind focuses more on the means that can reduce the cause of stress.
In normal life, forgetting what exactly will be the situations that will cause stress, we create situations that are opposite on every small and big thing and we feel full of tension.
🌿🍃🍁
--------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल
No comments:
Post a Comment