काम मजबूरी सही लेकिन जरूरी है
कई बार लगातार काम करते और किसी मजबूरी में काम करते हुए चिड़चिड़े स्वभाव का हो जाना बड़ी बात नहीं है। अक्सर काम के लिये दबाव मानसिक स्तर पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है जो लोगों के सामने भी ज़ाहिर हो जाता है। एक जैसे नीरस काम, वही घर, वही ऑफिस का वातावरण, काम की अधिकता, वर्तमान की परेशानी और भविष्य की चिंता मन पर अपना असर दिखाती है। ऐसे में सहज, सामान्य रह पाना मुश्किल होता है, हम चाहते कुछ और हैं और होता कुछ और है। लेकिन काम तो काम है, काम जरूरत भी है और उसे करना हमारी मजबूरी।
कुछ हमारी पसन्द के काम होते हैं, कुछ हमारे निजी शौक जिनके लिये हम समय निकालना चाहते हैं। हम उन चीजों को करना चाहते हैं, जैसे कई ऐसे शौक जिसे हम अपना प्रोफेशन बनाना चाहते हैं, या कुछ ऐसा जिसमें हमारी सक्रियता आत्मसंतुष्टि देती हो। लेकिन शायद ही कभी ऐसा होता है जब हम अपने निजी शौक को समय दे पाते हैं, घर-परिवार, जरूरतें आदि हमारे सामने खड़ी होती है और हम बस उन्हीं चीजों में उलझे रहते हैं। यह ठीक है कि हमारी जिम्मेदारियों को कोई और नहीं बांट सकता, बल्कि हमें ही उन्हें पूरा करना है और इसके लिये जरूरी है कि हम अपने कार्यों को किसी दबाव के बिना शांत रहकर करें। क्योंकि जब हमारा मन ही अशांत होगा तब जो चीजें हम करना चाहते हैं, जिन चीजों के लिये समय निकालना चाहते हैं, वे इन मानसिक अशांति में कभी भी सम्भव नहीं हो पाएगा।
इसलिये यह जरूरी होगा कि हम उन उपायों की तलाश करें जो हमारे मन को स्थिर करने में कारगर हो, और एक बहुत ही सरल उपाय है संगीत का सुना जाना। कई बार हम जब किसी मानसिक दबाव से गुज़र रहे होते हैं तब अपनी पसंद का संगीत हमारे मानसिक तरंगों को स्थिर और चेतनावस्था में लाने में कारगर होता है। यह कई प्रयोगों में भी बात सामने आई है, वैसे हम जब स्वयं प्रयोग कर रहे होते हैं और इसका प्रतिफल पाते हैं तब अधिक खुशी होती है। इसलिये अगर हम शांत और स्थिर रहकर सभी कार्यों के बीच अपने लिये, अपने शौक के लिये समय निकालना चाहते हैं तब किसी न किसी बहाने की जरूरत होती है। और इन बहानों में अपनी पसंद का संगीत सबसे सरल और कारगर साबित हो सकता है।
आज चुकी संगीत दिवस है, इसलिये भी प्रकृति के इस अद्भुत भेंट जिसे हम सभी जीव प्रभावित होते हैं। इस बात को समझने में सक्षम हैं कि हमारा जीवन भी संगीत के लय की तरह उतार-चढ़ाव से भरा है, बस उसे लयबद्ध और खूबसूरत बनाने की कोशिशें होनी चाहिए।
मेरी एक कविता-
संगीत
हर मनःस्थिति का संकेत हर मौसम
उत्सव और परिस्थिति का सुर
संवाद की जरूरत ही क्या जब निष्छल
संवाद सुरों में गूंज उठे
दुःख में सुख में प्रेम और अवसाद में साथी
से जो साथ रहे
घर के ही किसी कोने से या दूर किसी
डेक पर बजता
कभी शांति के लिये कभी शोर सा कानों में
गूँजता यह 'संगीत'
सुरों के साज से उतर पूरे व्योममण्डल में
तरंगित स्पर्शरहित कम्पन
हवा नहीं जलतरंगों सा भेदता कानों की
परत पूरे मस्तिष्क तक
परिवर्तित रूप हो शायद अपनी ही
छवि को बाहर व्यक्त करता
समाहित हो उठता हर लेता पूरे अंतर को
दूसरी दुनिया के लिये क्षणभर
'संगीत' जिसका जन्म पृथ्वी के निर्माण में
हुआ हो हमारी चेतना के लिए
🌿🍃🍁
------------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Work compulsion is right but necessary
It is not a big deal to become an irritable nature while working continuously and working under some compulsion. Often the pressure for work has a very bad effect on the mental level which is also visible in front of the people. Same monotonous work, same home, same office environment, excess of work, present troubles and future worries show their effect on the mind. In such a situation, it is difficult to be comfortable, normal, we want something else and happen is something else. But work is work, work is also needed and it is our compulsion to do it.
Some are things of our choice, some are our personal hobbies for which we want to make time. We want to do those things, such as many hobbies that we want to make our profession, or something in which our activism gives self-satisfaction. But it seldom happens when we are able to give time to our personal hobbies, family, needs etc. stand in front of us and we just keep busy in those things. It is right that no one else can share our responsibilities, rather we have to fulfill them and for this it is necessary that we do our tasks calmly without any pressure. Because when our mind is disturbed, then the things we want to do, the things we want to take time for, they will never be possible in these mental disturbances.
That's why it will be necessary that we look for ways that are effective in stabilizing our mind, and a very simple solution is to listen to music. Many times, when we are going through some mental pressure, the music of our choice is effective in bringing our mental waves steady and in a state of consciousness. This has also come to the fore in many experiments, although we are more happy when we are doing the experiment ourselves and get the result of it. Therefore, if we want to take time for ourselves, our hobbies in the midst of all the work by remaining calm and stable, then this excuse is needed. And in these excuses, the music of your choice can prove to be the simplest and most effective.
Today is Music Day, so also this wonderful gift of nature, which affects all of us. We are able to understand that our life is full of ups and downs like the rhythm of music, just efforts should be made to make it rhythmic and beautiful.
one of my poems-
MUSIC
Sign of every mood, every season, the sound of the festival and the situation
What is the need of dialogue when the innocent
dialogues resonated
Love in sadness and love in loneliness
from the one who stays with
from any corner of the house or far away
rings on deck
Sometimes for peace, sometimes noise in the ears
This 'music' echoes
In the whole environment, getting down from the music of the notes
ripple tactile vibration
The wind does not pierce like the waves of the ears
layer up to the whole brain
A changed form may have expressed its own image outside
gets absorbed, takes the whole difference
moment for another world
'Music' which was born in the creation of the earth
happened to our consciousness
🌿🍃🍁
------------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
No comments:
Post a Comment