बहस से नतीजे नहीं मिलते
किसी बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देना या अपने विचार देना सामान्य और सहज प्रक्रिया है, लेकिन अपने विचारों को सही साबित करने या अपनी बात को मनवाने की क्रिया बहस का रूप ले लेती है। यह बहस बड़े स्तरों से लेकर आम जीवन में भी वक्त और दिमाग पर अपना दुष्प्रभाव डालती है। वैसे तो इस बहस के लिये कई मुद्दे रोजमर्रा के जीवन में निकल आते हैं, लेकिन यह सोचे बगैर कि इस बहस से क्या हासिल होगा, हम अपना समय बर्बाद कर रहे होते हैं।
हमारे अंकल ऐसे ही बीमार पड़े थे, कई बार चाहकर भी उनसे मिलने का मौका नहीं मिल पाता था, लेकिन समय निकाल कर गयी। वे बस ठीक होने की कोशिश में दिखे और किसी बात को लेकर आँटी को समझाने की कोशिश में थे। उधर आँटी भी अपनी बात को लेकर अड़ी थीं और बहुत ध्यान से सुनने के बाद लगा कि यह जो टेंशन सामने दिख रहा है, वह है ही नहीं। बस अपनी-अपनी बात को या कहें खुद को सही साबित करने की होड़ थी। दोनों की बातों को सुनते हुए शुरूआत में काफी परेशान होती रही और फिर अचानक मुझे जोर से हँसी आई थी। बातों का कोई खास वजूद समझ नहीं आया था जिसपर बहस हो रही थी और सामान्य बातचीत को भी अपने अहम की वजह से काफी बड़ा बनाया जा रहा था। हालांकि अंकल खुद बीमार और परेशान थे और उसपर यह बेवजह बहस। मैंने समझने वाले पक्ष यानी अंकल को ही थोड़ा शान्त किया। उन्हें उनकी बीमारी का हवाला दिया और वे भी इस बात से सन्तुष्ट हुए कि कोई तो उनकी बात समझ रहा है, वर्ना घर में तो कोई न उनकी सुनता है और न समझता है।
होता भी यही है कि जहाँ अपने अहम या खुद को सही साबित करने की बात होती है, तब बात होती हुई बहस का रूप ले लेती है। जिस बात को सामान्य होकर भी कहा और समझा जा सकता है वह किसी बड़े मुद्दे सी जान पड़ती है कि जैसे इसके अंतिम निर्णय पर ही सबकुछ टिका है। इन विचारों को रखने की सामान्य विधि की जगह अपने विचारों को दूसरों पर डालने की कोशिश बहस है, जिसका न कोई अंत होता है और न कोई निष्कर्ष ही निकल पाता है। किसी बात या विषय की चर्चा अगर सामान्य होकर की जाए और अपनी कहने के साथ सुनने की कला कभी भी टेंशन का माहौल नहीं बनाती और यह किसी निष्कर्ष तक पहुँचने में भी सहायक होते हैं।
🍃🌿🍁
---------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Debate does not yield results
It is a normal and easy process to give your feedback or give your views about something, but the act of proving your views or making your point of view takes the form of debate. This debate takes its toll on time and mind from big levels to common life as well. Although many issues for this debate come up in everyday life, but without thinking about what will be achieved by this debate, we are wasting our time.
Our uncle was lying ill like this, many times I could not get a chance to meet him even if he wanted to, but took time out and went. He was just trying to recover and was trying to convince Auntie about something. On the other hand, Auntie was also adamant about her point and after listening very carefully, it seemed that the tension which is visible in front is not there. There was a competition to prove himself right or say his own point. While listening to both of them, I was very upset in the beginning and then suddenly I laughed out loud. There was no specific comprehension of the matter which was being debated and even the normal conversation was being made too big because of its importance. Although Uncle himself was sick and upset and this unnecessary debate on him. I pacified the understanding side i.e. Uncle a little. He referred to his illness and he was also satisfied that someone is understanding his point, otherwise no one in the house listens to him or understands him.
It also happens that where there is talk of proving one's ego or oneself right, then the talk takes the form of a debate. What can be said and understood even in general, seems like a big issue, as if everything rests on its final decision. Instead of the usual method of putting these ideas, trying to pass on one's thoughts to others is debate, which has no end and no conclusion. If a matter or topic is discussed in a normal way and the art of listening with your words never creates an atmosphere of tension and it is also helpful in reaching any conclusion.
🍃🌿🍁
---------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: साभार सोशल मीडिया
No comments:
Post a Comment