Sunday, June 6, 2021

बड़े दिनों बाद

बड़े दिनों बाद

कई बार कल्पना से परे कुछ घटनाएँ हमारे जीवन में कुछ यूं चली आती है जिसकी तैयारी पहले से नहीं होती। तैयारी हो भी कैसे सकती है, जबकि हमें आकस्मिक घटनाओं की कोई जानकारी नहीं होती और हम काफी समय तक हतप्रभ इस विचार में खोए रहते हैं कि अब क्या करें अथवा इस समस्या से कैसे निबटें।
बहुत दिनों बाद घर से निकलना हुआ, लगभग महीने भर बाद और वाह! क्या खुला वातावरण है हवाएँ अपने शोर में हैं, रास्ते तरंगित लहरों जैसे और कितना कुछ बदला हुआ जो फिर से पुराने जैसा हो जाना चाहता है। दुकाने सारी बंद पड़ी थी, लोग बहुत कम दिखे और उधर बादलों का घिर आना। यह बादल भी, अकस्मात आते हैं अचानक से तेज़ बारिश फिर वही तेज़ धूप। हमारे यहाँ ऐसा ही कुछ है और हम कभी सूखने के लिये कपड़े फैला रहे होते हैं या उठा रहे होते हैं। यह भी एक समस्या है, यहाँ तक कि कई बार इस बात की निश्चिंतता नहीं होती कि अचानक बारिश आएगी या धूप रहेगी। इस उधेड़बुन में कपड़े शेड में ही गीले रह जाते हैं और दिनभर धूप हँस रही होती है।
 आज कोई विशेष बात नहीं जो शब्दों में लिखी जा सके, विशेष कुछ भी कहाँ होता है जबतक मन में उत्साह न रहे हर चीज़ बेहिसाब रूखी होती है। 
उधर हमारे परिचित चाचा जी आजकल गाने का अभ्यास कर रहे हैं, उन्हें लगता है कि वे बहुत अच्छा गा रहे हैं, उन्हें यह भी लगता है कि वे जो कह रहे हैं वो ही सही है। यह ठीक भी है कि किसी बंद कमरे में हर सुविधाएं मिलने के बाद भी लोगों के बीच न रहना कोरे ज्ञान की तरह है, यानी अपनी ही उपलब्धि पर शाबाशी देना। कई बार जीने के लिये भ्रम का होना भी बहुत जरूरी है, बस अपनी कल्पनाओं में खुश रहना, वर्ना तो समस्याओं और चिंता से घिरे रहना कुछ भी करने में असमर्थ ही बनाता है। इन सबसे बेहतर है खुद को व्यस्त रखना, किसी भी शौक में खुद को शामिल करना और दूसरों को भी प्रोत्साहित करते रहना।
🌿🍁🍃
---------रश्मि पाठक

🔹🔹🔹
After a long time

 Sometimes some unimaginable events happen in our life which are not prepared in advance.  How can there be preparation, when we are not aware of sudden events and we are lost for a long time in bewildered thoughts that what to do now or how to deal with this problem.
 Got out of the house after a long time, almost a month later and wow!  What an open environment the winds are in their noise, the paths rippling like waves and so much has changed that wants to be like old again.  The shops were all closed, people were rarely seen and there was a cloud cover.  These clouds also come suddenly, suddenly there is heavy rain and then the same strong sun.  We have something like this here and we are sometimes spreading or lifting clothes to dry.  This is also a problem, even at times there is no certainty whether it will rain suddenly or it will be sunny.  In this mess, the clothes remain wet in the shed and the sun is laughing all day long.
  Today there is no special thing that can be written in words, where anything special happens, unless there is enthusiasm in the mind, everything is extremely dry.
 On the other hand our acquaintance uncle ji is practicing singing nowadays, he thinks he is singing very well, he also feels that what he is saying is true.  It is also true that even after getting all the facilities in a closed room, not living among people is like empty knowledge, that is, to praise one's own achievement.  Sometimes it is very important to have illusions to live, just to be happy in your fantasies, otherwise being surrounded by problems and worries makes you unable to do anything.  The best of all is to keep yourself busy, involve yourself in any hobby and keep encouraging others too.
 🌿🍁🍃
 ---------Rashmi Pathak

 🔹🔹🔹


चित्र: वाटर कलर पेंटिंग (रश्मि पाठक)

No comments:

Post a Comment

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं         जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...