हर किसी का समय अपने
समय पर आता है
कुछ ही समय पहले हमारे पड़ोस की रसोई से खाना बनाने की और रोटियाँ बेलने की आवाज़ आ रही थी। उधर हर रात की तरह वॉचमैन 9 बजे ठीक अपने समय पर आ चुका था और ज़ाहिर है वह अपना भोजन कर आया होगा। हम अबतक रात्रि भोजन कर अपने-अपने कामों में लगे थे, जैसे- टी वी देखना, किताबें पढ़ना या दिनभर के बाद फुर्सत में सोशल साइट्स को देखना। घड़ी की सुईयां सबों के लिये एक ही समय बता रही है, लेकिन हर आदमी अपने-अपने तरीकों से काम कर रहा है।
आम जीवन में भी यही बातें होती हैं कि कोई बहुत इत्मीनान से सबकुछ हासिल कर लेने के बाद बैठा है तो कहीं कितनी ही मेहनत करने के बावजूद उतनी सफलता नहीं मिल पा रही जितनी चाहिए। कहीं काम बहुत सरलता से हो रहे हैं और कहीं साधारण कामों में भी बाधाएं आ रही हैं। इन्ही समयों में जब लगातार असफलता और परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तब समय की इस विपरीत धारा को समझ पाना मुश्किल लगता है। कब अच्छा समय आएगा और कब जीवन में सुधार होंगे यह प्रश्न बना रहता है।
अच्छे समय की प्रतीक्षा हर किसी को होती है, लेकिन संयम बनाए रखना उतना ही मुश्किल। कहा जाता है कि समय सबका आता है, यानी अच्छे समय के आने का भी निश्चित समय होता है। यह समझ पाना कि वह समय कौन सा होगा, इसे जानने और समझने के लिये धैर्य की आवश्यकता होती है। कई बार ऐसा होता है कि संभावनाएँ तो दिखती है, लेकिन ठीक उसी समय और भी कई रास्ते दिखते हैं और ऐसे में भटकाव की वजह से चलते हुए अचानक मुड़ जाना उन संभावनाओं को खो देना है, जिसका भुगतान भारी पड़ता है। भटकाव न हो इसके लिये यही जरूरी होगा कि हम अपनी क्षमता और रुचि को समझें और इसके साथ पिछली कमियों की ओर पूरी गम्भीरता से सोचें। क्योंकि हर आदमी दूसरे से अलग है तो ज़ाहिर सी बात है कि उसके काम का तरीका, बोलने और समझने का तरीका भी अलग होगा।
यूनिवर्सिटी में पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में मेरे और मेरे साथ आर्ट डिपार्टमेंट से एक और छात्रा का चयन हुआ था। हम दोनों कला प्रेमी होते हुए भी अपनी अलग शैली रखते थे। यानी कि हमारी रुचि एक होते हुए भी हम अलग थे। सबसे बड़ी बात यहाँ तब हुई थी कि परीक्षाओं का समय नज़दीक था और मेरी प्रैक्टिकल कक्षाओं की कॉपियों के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी, इसलिये पेंटिंग से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये तय नहीं कर पा रही थी। यह टालने वाली बात सुनिश्चित तारीख के 2 दिन पहले तक चली थी। यहाँ रुचि की बात थी और बहुत इत्मीनान से मैंने प्रतियोगिता वाले दिन पेंटिंग बनाई, बगैर यह सोचे कि परिणाम क्या होगा और परिणाम हफ्ते भर बाद सामने था।
यह टालने वाली बात हम अन्य कामों में भी करते हैं और दिन बीतते जाते हैं, दिन और समय का गुज़रना एक हद तक सही है, लेकिन किसी बात की अति हानिकारक। जब किसी नए काम को करने की हम सोच रहे होते हैं तब उस समय तक काफी उत्साहित होते हैं और बस काम करना चाहते हैं। लेकिन जितना अधिक किसी काम पर विचार करते जाते हैं, तब उसकी कठिनाइयों, कमियों की तलाश इतनी अधिक होती है कि काम के प्रति आशंका हमें घेरने लगती है। और यहीं हमारा उत्साह भी कम होता है और काम के प्रति रुचि भी कम होती जाती है। किसी बात पर विचार करना अच्छा है, लेकिन आवश्यकता से अधिक नहीं क्योंकि तब हमारे ही भीतर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती जाएगी और हम उस काम को पूरे मन से नहीं कर पाते हैं। इसलिये यह समझना सीधे तौर पर बेहतर होगा कि काम का चयन सोच-समझकर किया जाए और जब यह तय हो जाए कि हम क्या चाहते हैं तब पूरी निष्ठा से काम को करने की कोशिश की जानी चाहिए, ताकि अच्छे समय की तलाश में अपनी ओर से कोई कमी न रह जाए।
🌿🍁🍃
------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Everyone's time comes on
their own time
Not long ago, there was the sound of cooking and rolling of chapatis from our neighborhood kitchen. On the other hand, like every night, the watchman had arrived exactly on his time at 9 o'clock and obviously he must have come with his meal. Till now we were busy in our activities after having dinner, such as watching TV, reading books or visiting social sites in leisure after a long day. The hands of the clock are telling the same time for all, but each man is working in his own way.
The same things happen in ordinary life too that if someone is sitting very leisurely after achieving everything, then in spite of hard work, he is not getting as much success as he should. Somewhere the work is being done very easily and in some places there are obstacles in even simple tasks. In these times, when one has to face constant failure and troubles, then it is difficult to understand this opposite stream of time. The question remains when the good times will come and when life will improve.
Everyone waits for good times, but it is equally difficult to maintain composure. It is said that time comes for everyone, that is, there is a fixed time for the arrival of good times. It takes patience to know and understand what that time will be. Sometimes it happens that the possibilities are visible, but at the same time there are many other paths and in such a sudden turn while walking because of the deviation is to lose those possibilities, the payoff of which is heavy. In order not to get distracted, it will be necessary that we understand our potential and interest and with it think seriously about the past shortcomings. Because every person is different from the other, it is obvious that the way of his work, the way of speaking and understanding will also be different.
In the poster making competition in the university, another student from the art department was selected along with me. We both, being art lovers, had our own distinct style. That is, despite our interests being the same, we were different. The biggest thing that happened here was that the time of examinations was near and I had to work hard for the copies of my practical classes, so could not decide to participate in the poster competition related to painting. This deferred thing went on till 2 days before the fixed date. It was a matter of interest and very leisurely I painted on the day of the competition without thinking about what the result would be and the result was out a week later.
We do this avoidance thing in other things also and the days go by, the passing of days and times is true to an extent, but very harmful to some thing. When we are thinking of doing some new work, then till that time we are very excited and just want to work. But the more we consider a work, then the search for its difficulties, shortcomings is so much that the fear of work begins to surround us. And here our enthusiasm also decreases and interest towards work also decreases. It is good to think about something, but not more than necessary because then the positive energy within us will decrease and we are not able to do that work with full heart. Therefore it would be better to understand that the work should be selected wisely and when it is decided that what we want, then we should try to do the work sincerely, so that in search of the good times, we should try our best to do it. Let there be no shortage.
🌿🍁🍃
------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल
No comments:
Post a Comment