Tuesday, July 6, 2021

भरोसा ढूंढना इतना आसान नहीं होता

भरोसा ढूंढना इतना आसान नहीं होता

बहुत ही अफसोस वाली खबर जब सुनने में आई तब पहले यह आश्चर्य हुआ कि भरोसा किन हालातों में टूटता है। हालांकि भरोसे वाली बात आज के हालात में कहाँ और कब सही है, यह सोचने वाली बात होगी। क्योंकि जब हम लगभग 60-70 के दशक की बात करते हैं, तब और अब में बहुत ही ज्यादा फर्क आया है। सीधा-सादा जीवन अब हाइटैक हो गया है, यानी हर चीज़ पाने की लालसा इतनी बढ़ गई है कि न पानी दिखता है और न खाई। इसका अर्थ है कि पहले जितना संघर्ष शांतिपूर्वक जीवन का था, वहीं अब अपनी जरूरी-गैरजरूरी इच्छाओं की पूर्ति के लिए संघर्ष है।
हमारी पहचान वालों में मालूम चला कि उनके काउन्सलर ने उन्हें परेशान कर रखा है, उन्हें मानसिक तनाव और धमकी दी है। पहले तो खुद ही निबटने की कोशिश रही, लेकिन अंततः परिवार वालों को उन्होंने अपनी परेशानी बताई। परिवार वालों ने जब जाना तब इस समस्या से निबटने के लिए पुलिस का सहारा लिया। अब जाकर स्थिति सामान्य है, लेकिन यह समस्या का अंत नहीं है। अपनी घरेलू समस्याओं का किसी काउन्सलर से जिक्र और भावनात्मक सहारे का यह विश्वासघात सही नहीं। समस्याएँ वैसे तो निजी होती हैं और अगर उसका हल न मिले तब कई मानसिक दबाव में घिरा आदमी, समस्याओं का हल चाहता है। 
 परिवारवाद या पारिवारिक समस्या अगर विकट न हो तब अन्य समस्याओं का हल हम खुद निकाल सकते हैं। व्यक्तिविशेष का अपना विवेक और बिल्कुल करीबी ही निजी कठिनाइयों में सहायक होता है। अतिभावुकता कितनी अधिक हानिकारक हो सकती है यह कल्पना से परे है। अगर आप दिखने में एक आकर्षक महिला हैं, तब आपके अपने अधिक सहायक और विश्वासी होंगे। 
परिवार किसी बात का विरोधी हो सकता है, लेकिन वह आपको बीच रास्ते मरते नहीं देख सकता। परिवार से अधिक आप अगर किसी पर भरोसा करते हैं, तब यह सुनिश्चित कर लें कि उसे आप कितना जानते हैं। क्योंकि यहाँ बात सिर्फ आपकी इच्छाओं और सपनों की नहीं होती, बल्कि आपसे जुड़े लोगों की भी होती है, जिन्हें आप पर भरोसा है। सही काउन्सलर के चयन में भी आपको सोचना होगा, क्योंकि यह शांति भरे जीवन की तलाश की सदी नहीं है जिसे हम किताबों में पढ़ते या अपने बुजुर्गों से सुना करते हैं।
🌿🍁🍃
 ---------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹

It's not that easy to find trust

 When I heard the very sad news, it was first to wonder that under what circumstances trust is broken.  However, where and when the matter of trust is correct in today's situation, it will be a matter to think about.  Because when we talk about 60-70s, there is a huge difference between then and now.  Simple life has now become hi-tech, that is, the desire to get everything has increased so much that neither water is seen nor pit.  This means that as much as there was a struggle for a peaceful life, now there is a struggle for the fulfillment of our essential-non-essential desires.
 We learned from our acquaintances that their counselor had harassed her, made her mentally stressed and threatened.  At first there was an attempt to deal with it herself, but eventually she told her problems to the family members.  When the family members went, they took the help of the police to deal with this problem.  The situation is normal now, but it is not the end of the problem.  It is not right to mention your domestic problems to a counselor and this betrayal of emotional support.  Problems are personal by the way and if the solution is not found, then the man surrounded by many mental pressures, wants a solution to the problems.
  If familism or family problem is not serious, then we can solve other problems ourselves.  Individual's own conscience and very close ones help in personal difficulties.  How harmful hypersexuality can be is beyond imagination.  If you are an attractive woman in appearance, then you will be more supportive and trusting of yourself.
 The family may be opposed to something, but it cannot see you die midway.  If you trust someone more than family, then make sure you know how much you know them.  Because here it is not only about your desires and dreams, but also about the people associated with you, who have faith in you.  You also have to think about choosing the right counselor, because this is not the century of seeking a peaceful life that we read in books or hear from our elders.
 🌿🍁🍃
  ---------Rashmi Pathak
 🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल

No comments:

Post a Comment

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं         जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...