Friday, July 16, 2021

अपने लिये जीने के तरीके

अपने लिये जीने के तरीके

अपने लिये समय कहाँ मिल पाता है, काम से फुर्सत कहाँ मिलती है, हमेशा दूसरों की सुनते रहो, अपने तरीकों से तो जीने का अधिकार ही नहीं मिलता... और भी कितनी शिकायतें हैं जो हम रोज ही करते हैं, कभी खुद से तो कभी दूसरों से। लेकिन इन शिकायतों का सही अर्थ वहीं दिखता है, जहाँ बंदिशें बेबुनियाद होती हैं। बंदिशों में भी फर्क होता है, एक तो वह जो हमारे हित के लिये और भविष्य के लिए होती हैं और दूसरे वह जो हमारे सही  भविष्य में बाधा पहुंचाती है।
कई बार ये बंदिशें खुद भी लगानी पड़ती है, ताकि हम किसी मुसीबत में न पड़ें। आनंद या खुशी का यह अर्थ नहीं होता कि वर्तमान में जो मर्जी वही किया जाए, क्योंकि इसके कारण बुरे परिणामों को भुगतने की हमारी ही जिम्मेदारी होती है। अक्सर दूसरों को देखकर या अपनी आंतरिक इच्छा को पूरी तरह से सही आधार का बहाना ढूंढकर अपनी तरह से रहना आज़ाद होने का झूठा बहाना होता है। जीवन को आज़ादी के सपने की ओर ले जाने और अपने कर्तव्यों को भारी बोझ समझकर उनसे दूर भागने की जगह पैरलल रास्तों पर चलना सामंजस्य का सही सूत्र है। 
अक्सर विवाह के बाद दिनचर्या और पूरे वातावरण का बदलाव सामान्य बात है। लेकिन यह अपनी खुशियों के लिये बाधा समझ लेना और अपनी उन्हीं आदतों में थोड़ा सा भी बदलाव बर्दाश्त न कर पाना गलत है। विवाह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि पूरी जिम्मेदारी है जो भविष्य को तैयार करती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ रहने और यह विश्वास देने के लिए भी कि साथ रहना ही नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी को समझना भी है। क्योंकि वर्तमान में अपनी मर्ज़ी और इच्छाओं को प्रार्थमिकता देते हुए अगर गलत रास्ते का चुनाव करते हैं जो भविष्य के लिये निराधार है, तब यह सिर्फ वर्तमान के सुख की तलाश मात्र होगी। भविष्य समय और उम्र के साथ बहुत कुछ बदल देता है और तब एक निश्चित आधार के साथ सही सहारे की जरूरत होती है। एक कहावत है- "जैसा बोओगे वैसा काटोगे", यानी वर्तमान के कर्मों का फल भविष्य में मिलेगा। यह बातें हमारे साथ हमारे आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिये भी है, क्योंकि कई बातें बगैर बताए भी सीख ली जाती हैं और उसका प्रभाव समय आने पर ही दिखता है। जीवन का मकसद एक समय के बाद सिर्फ अपने लिये ही नहीं रह जाता, बल्कि अगली पीढ़ी के लिये सही रास्ता बनाना होता है। इसलिये कोई भी कदम बहुत विचार करने के बाद ही बढ़ाना सही निर्णय होगा। 
अपने लिये जीने के तरीकों की तलाश अगर करनी हो तब यह बेहतर होगा कि किसी नए किरदार में खुद को रखा जाए और उसमें एक बेहतर जीवन की तलाश करें। यह इसलिये क्योंकि, अतीत में झांक कर खुशी जरूर मिलती है, लेकिन उसी से चिपके रहना समय बर्बाद करना है। 
मेरी एक कविता-

    होश
------------
हरदम ख्यालों में डूबे या कि स्वप्न जैसे
हर तरफ दिखते चेहरे अपने लोग हों वैसे
बेख्याली में कि बचा लेने वाले हाथ होंगे
नशे में डूबते लड़खड़ाते ये जज्बात होंगे
उम्र तो बेहिसाब इन्हीं हाथों खर्च किये
ज़मीन औ आसमान के हिसाब का फर्क लिये
बदहवासी में जब 'होश' का ख्याल आया
वहीं रुके पीछे घर वापस मन चला आया
होश खोना तो बहुत आम बात होती है
संभलना जीवन की बड़ी सौगात होती है
🍃🍁🌿
-------रश्मि पाठक

🔹🔹🔹

Ways to live for yourself

 Where do we get time for ourselves, where do we get leisure from work, always keep listening to others, we do not get the right to live in our own ways... and there are so many complaints that we do everyday, sometimes with ourselves.  sometimes from others.  But the true meaning of these complaints is visible only where the restrictions are baseless.  There is also a difference between restrictions, one which is for our benefit and for the future and secondly those which hinder our right future.
 Sometimes these restrictions have to be imposed ourselves, so that we do not get into any trouble.  Bliss or happiness does not mean doing whatever we want in the present, because it is our responsibility to suffer the bad consequences because of it.  Too often to be one's own way is a false excuse to be free by looking at others or finding an excuse to base one's internal will entirely on the right one.  To take life towards the dream of freedom and walk on parallel paths instead of running away from our duties as a heavy burden is the right formula for harmony.
 Often a change of routine and the whole environment is normal after marriage.  But it is wrong to take it as a hindrance to our happiness and not be able to tolerate the slightest change in our same habits.  Marriage is not just a ritual but a complete responsibility that prepares the future.  Along with this, to live with family members and to give confidence that not only to live together, but also to understand our responsibility.  Because in the present, giving priority to our wishes and desires, if we choose the wrong path which is baseless for the future, then it will only be a search for happiness in the present.  Future changes a lot with time and age and then right support with a definite base is needed.  There is a saying - "As you sow, so will you reap", that is, the fruits of our present actions will be reaped in the future.  These things are also with us for the future of our coming generation, because many things are learned even without being told and its effect is visible only when the time comes.  The purpose of life is not to remain only for oneself after a time, but to make the right path for the next generation.  Therefore, taking any step after much consideration would be the right decision.
 If you have to find ways to live for yourself, then it is better to put yourself in a new character and look for a better life in it.  This is because, looking into the past brings happiness, but clinging to it is a waste of time.
 
One of my poems-

 Senses
 ------------
 Always immersed in thoughts or like a dream
 Everywhere the faces are your own people
 In imagination that the savior will be the hands
 Drunk, these feelings will be staggering
 Age was spent incalculably in these hands
 For the difference between the land and the sky
 When the thought of 'consciousness' came in the madness
 After staying there, the mind went back home.
 Losing consciousness is very common
 Care is a great gift of life
 🍃🍁🌿
 -------Rashmi Pathak

 🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल

No comments:

Post a Comment

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं जरूरतों पर निर्भर है

बाज़ारवाद की नीति मेहनत नहीं         जरूरतों पर निर्भर है किसी नए काम की शुरुआत करने में कोई बुराई नहीं होती। पहले शुरुआत होगी तभी तो उसे समझ...