बच्चा किसी लक्ष्य का हिस्सा नहीं होता
पुरानी यादों में एक याद आज अचानक आ गई थी जब मैंने आँटी के पड़ोसी के लड़के को देखा। समय कितना जल्दी भागता जाता है, कभी बहुत धीरे भी लेकिन समय की अपनी चाल है। जैसे कल की ही बात थी जब आँटी के पड़ोसी का लड़का बदमाशियां करता दिख जाता और मैं उसे टोका करती। आज वही बड़ा हो गया है और उसकी बदमाशियां भी आँटी किस्से-कहानी जैसा सुनाया करती हैं।
वैसे तो आँटी के पड़ोसी का उनके घर आना-जाना नहीं होता था, लेकिन पिछले महीने पड़ोसी के बच्चे को आँटी के बच्चों के साथ खेलते देख अच्छा लगा। दोनों बच्चे खेल रहे थे और पड़ोसी का बच्चा अपनी मर्ज़ी का मालिक था। उसे रसोई से बिस्किट लेने, कोई भी खिलौना उठा लेने और घर में कहीं भी जाने की छूट थी। आँटी इस बात से परेशान भी दिखतीं, लेकिन कहीं बच्चे की शिकायत से पड़ोसी बुरा न मान जाए इस बात से डरती थीं। बहुत अजीब बात है कि एक बच्चा पूरे घर पर हावी था और आँटी का बेटा उससे परेशान। मैंने पड़ोसी के बेटे को थोड़ा टोका था कि बदमाशी न करे और तब से मुझे देखते ही वह थोड़ा शांत रहता। एक शाम आँटी और अंकल के साथ लॉन में बैठकर चाय पीते वक़्त उनके पड़ोसी का आगमन हुआ था। साथ में उनका लड़का भी रोता हुआ आया था और शिकायत यह थी कि आँटी के लड़के ने पड़ोसी लड़के को पीटा था। आँटी के लड़के ने अपनी पूरी सफाई देनी चाहिये थी कि वह नहीं लड़ रहा था, लेकिन उसकी सुनता ही कौन और इसलिये अंकल ने अपने बेटे को ही पीट दिया था। पड़ोसी ने धमकी भी दी थी और उनका लड़का हँस रहा था।
अपने ही बच्चे की परवरिश अगर अपने किसी खास मकसद के लिये किया जाए तब यह सारी चीजों पर प्रभावशाली होता है, यानी बच्चा उन बदमाशियों के लिये यह तय नहीं कर पाता कि वह जो भी कर रहा है, उससे उसका अपना कितना नुकसान है। बच्चा किसी टारगेट का हिस्सा नहीं होता कि उसे उन बातों को सीखते रहने के लिये सारे यत्न किये जा रहे हैं। बच्चे की अपनी संभावनाएं और भविष्य है जो उसे उसके रास्ते तक ले जाने के लिये सही रास्तों का चुनाव सीखने देने में मदद करनी चाहिए। यह सोच कि बच्चा हर किसी पर हावी होने की क्षमता रख पाएगा और उसे लड़ना आना चाहिए यह उसके उज्वल भविष्य के लिये भ्रम में जीने जैसा ही होगा। क्योंकि एक सही शिक्षा और सही व्यवहार ही सही सहज भविष्य के लिये जरूरी है। और रही बात खुद को इस तरह से मजबूत बनाने की कि किसी भी मुश्किल का सामना किया जा सके तब वह सही शिक्षा और अनुशासन से ही सम्भव है। यहाँ बच्चा हमेशा दूसरों से लड़ने की क्षमता रखता है यह गर्व की बात नहीं होती, बल्कि बच्चा किसी मुश्किल का हल किस प्रकार निकाल सकता है यह उसकी बौद्धिक क्षमता के विकास पर गर्व करने की बात होती है। बच्चे को अपने लिये या अपनी खुशी के लिये सिखाया नहीं जाता, बल्कि उसकी अपनी पहचान और अपना भविष्य होता है।
🍃🍁🌿
रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
The child is not part of a goal
A memory in old memories came suddenly today when I saw Aunty's neighbor's boy. Time flies so fast, sometimes very slowly, but time has its own pace. Like it was only yesterday when aunty's neighbor's boy was seen doing mischief and I would interrupt him. Today he has grown up and his bullies also tell stories like aunty tales.
Although aunt's neighbor did not visit their house, but it was7 nice to see the neighbor's child playing with the aunt's children. Both the children were playing and the neighbor's child was the master of his choice. He was allowed to take biscuits from the kitchen, pick up any toy and go anywhere in the house. Auntie also seemed upset about this, but she was afraid that the neighbor might not feel bad about the child's complaint. Very strange that one child dominated the whole house and aunty's son was upset with him. I had given a little nudge to the neighbor's son not to bully him and from then on seeing me he used to keep a little quiet. One evening, while sitting on the lawn with aunty and uncle, their neighbor had come to have tea. Along with their son also came crying and the complaint was that the aunt's boy had beaten up the neighboring boy. Aunty's boy should have given his full explanation that he was not fighting, but who listened to him and that's why uncle beat up his son. The neighbor had also threatened and their boy was laughing.
If the child is raised for his own specific purpose, then it affects all things, that is, the child is not able to decide for those bullies how much he is harmed by what he is doing. The child is not part of any target that all efforts are being made to keep learning those things. The child has his own prospects and future which should help him learn to choose the right paths to lead him on his way. Thinking that the child will be able to dominate everyone and that he should be able to fight is like living in illusion for his bright future. Because a right education and right behavior is necessary for the right smooth future. And the point is to make yourself strong in such a way that any difficulty can be faced, then it is possible only with the right education and discipline. Here the child always has the apbility to fight with others, it is not a matter of pride, but how the child can solve a problem, it is a matter of taking pride in the development of his intellectual ability. The child is not taught for himself or for his own happiness, but to have his own identity and his own future.
🌿🍁🍃
Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र : साभार गूगल
No comments:
Post a Comment