हमारी संकल्पना संस्कारों से आती है
"कोई मंदिर तक तो जा सकता है, लेकिन वहाँ टिके रहने में उसके संस्कार ही काम आते हैं।"
संस्कार यानी हमारी संस्कृति की वे कुछ खास बातें जो हमारे व्यक्तित्व को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। अपनी अलग संस्कृति और संस्कारों में रहने के बावजूद एक सबसे महत्वपूर्ण बात होती है सही के साथ खड़े रहने की। अपनी अनिश्चितता भरे जीवन में कई ऐसे मोड़ आते हैं जब मन उन रास्तों का चुनाव करता है जो उसकी मनचाही मंज़िल तक आसानी से पहुँचा सके, लेकिन रास्ते का अंत अगर सही न हुआ तब मंज़िल तक पहुँचकर भी कोई लाभ नहीं होता।
भटकाव जीवन का एक हिस्सा ही तो है जो किसी भी उम्र में और किसी भी परिस्थिति में संभव है। लेकिन इससे निकल जाने की कला अगर नहीं आती तब यह लम्बे समय तक दुःख का कारण बनती है। किसी के उपदेशों का असर तब तक ही बना रह पाता है, जबतक व्यक्ति उसके संपर्क में रहता है। लेकिन हम जैसे ही उन उपदेशों और अनुभवों से भरे घेरे से निकले हैं, वहीं अपनी उसी दुनिया में वापस लौट आते हैं। उपदेशों का अर्थ सही और गलत के भेद को विस्तार से बताना है, लेकिन जबतक उसे पूरी तरह से आत्मसात नहीं किया जाता तबतक वे किसी कथा-कहानी जैसे ही होते हैं जिन्हें मात्र सुनना अच्छा लग सकता है।
साधारण सी बात है कि हमारे अच्छे संस्कार जो हमें बाल्यकाल की अवस्था से हमारे बढ़ने के साथ साथ बढ़ते रहे वे हमें सही को सही और गलत को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करने की प्रेरणा देते हैं। इन संस्कारों को आत्मसात करने की कोई विशेष ट्रेनिंग नहीं होती, ये तो बस हमारी दिनचर्या, बोली-व्यवहार और हमारे कामों के साथ चलते हैं। कहने का यह अर्थ है कि किसी को बहुत कोशिशों के बाद एक अच्छी जगह ले जाया जा सकता है, लेकिन वहां बने रहने में उसके संस्कार ही सहायक होते हैं।
बहुत साधारण लेकिन विस्मयकारी बात हमारे पड़ोसी को देखकर लगती है कि कितनी आर्थिक तंगी में रहते हुए भी वे किसी एक नौकरी में नहीं टिक पाते। किसी न किसी कारण से उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ती है और वे वापस नयी नौकरी की तलाश में होते हैं। ऐसे ही एक और परिचितों में एक व्यक्ति याद आते हैं कि उनकी आर्थिक तंगी को देखते हुए सहानुभूतिपूर्वक उन्हें पैरवी द्वारा नौकरी मिल भी जाती है, लेकिन वे बगैर मेहनत के घर बैठकर आराम करना अधिक पसंद करते हैं।
संस्कारों की एक बहुत बड़ी सीख है काम को पूरी सजगता और ईमानदारी से करना और इसके साथ दूसरों की भी मदद करना। जीवन का उद्देश्य भी अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने और समाज को बेहतर देना है। इसके लिये बहुत अधिक या कुछ खास करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने मूल उद्देश्यों के प्रति निष्ठा रखने की होती है। क्योंकि जिस प्रकार मंदिर में जाने के बावजूद भी मन यहाँ-वहाँ भटकाव की दिशा में होता है, तब वहाँ होने और न होने की बात एक समान है। हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति ही हमारी दिशा तय करती है और हर भटकाव से जूझने में सहायक होती है।
🌿🍃🍃
------रश्मि पाठक
🔹🔹🔹
Our concept comes from rituals
"One can go to the temple, but only his rituals useful in staying there."
Rituals means those special things of our culture which are helpful in improving our personality. Despite living in our different culture and rites, one of the most important things is to stand with the right. There are many such turning points in our uncertain life when the mind chooses those paths which can easily reach its desired destination, but if the end of the path is not right then even reaching the destination is of no use.
Disorientation is just a part of life which is possible at any age and under any circumstances. But if the art of getting out of it does not come, then it becomes a cause of sorrow for a long time. The effect of someone's teachings can last only as long as the person remains in contact with him. But as soon as we come out of the circle filled with those teachings and experiences, we return to our own world. The teachings are meant to explain the difference between right and wrong in detail, but until they are fully assimilated, they are like a story that can only be enjoyed by listening.
It is a simple matter that our good values, which keep on growing along with us from the stage of childhood, inspire us to accept right as right and wrong in no case. There is no special training to imbibe these sanskars, they just go along with our daily routine, speech and our actions. That is to say that one can be taken to a good place after many efforts, but it is his rituals that help him to stay there.
A very simple but amazing thing seems to be seeing our neighbor that despite being in so much financial constraint, they are not able to survive in any one job. For one reason or the other, they have to leave the job and they are back in search of a new job. In another such acquaintance, a person remembers that in view of his financial constraints, he gets a job by lobbying sympathetically, but he prefers to sit at home and relax without hard work.
One of the great lessons of the ritual is to do the work with utmost care and sincerity and help others along with it. The purpose of life is also to improve our lifestyle and give better to the society. It doesn't require doing too much or anything special, but it is about being faithful to our original goals. Because just as the mind goes here and there in the direction of deviance even after going to the temple, then the matter of being there and not being there is the same. It is our strong will that determines our direction and helps us to fight against every deviation.
🌿🍃🍃
------Rashmi Pathak
🔹🔹🔹
चित्र: साभार गूगल
No comments:
Post a Comment